नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा को चढ़ाएं ये नौ विशेष भोग, बरसेगी मां की अपार कृपा
Shardiya Navratri 9 days bhog: नवरात्रि के दौरान हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों को विशेष भोग लगाने से उनकी अपार कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
- Written By: सीमा कुमारी
नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा को अर्पित करें ये खास नौ भोग (सौ.सोशल मीडिया)
Shardiya Navratri 2025: गणेश चतुर्थी के बाद शारदीय नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गई है। हर साल की तरह इस बार भी जगत जननी मां दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होने जा रही है।
ज्योतिषयों के अनुसार, इस साल मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही है। हिंदू धर्म में हाथी को ऐश्वर्य, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। शारदीय नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और उनके सामने विशेष प्रकार का भोग अर्पित किया जाता है।
कहते है ऐसा करने से मां प्रसन्न होती हैं और घर में कृपा बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरुपों की पूजा के दौरान कौन सा भोग अर्पित करना शुभ होता है?
सम्बंधित ख़बरें
Maa Durga: मासिक दुर्गाष्टमी आज, इस ‘महामुहूर्त’ में करें मां दुर्गा की पूजा, हर अधूरी मनोकामना होगी पूरी
Rambha Teej: कल रखा जाएगा रंभा तृतीय का व्रत, जानिए कैसे करें पूजन और क्या है इसका पौराणिक महत्व
Gupt Navratri 2026: किस दिन शुरू हो रही है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026? यहां जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
Durgashtami Vrat: जून महीने में किस दिन है मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, जानिए सही तारीख, पूजा विधि और महाउपाय
नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा को अर्पित करें ये खास नौ भोग
घी का भोग
हिंदू शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के पहले दिन देवी दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन गाय के घी का भोग लगाने से मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन से रोग-कष्ट दूर होते हैं।
मिश्री का भोग
नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा होती हैं। इस दिन भोग के रूप में मिश्री अर्पित करना शुभ माना जाता हैं।
खीर का भोग
नवरात्रि के तीसरे इस दिन देवी दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती हैं। कहा जाता है कि खीर का भोग लगाने से मां प्रसन्न होती हैं, मानसिक शांति मिलती है और जीवन से दुख दूर होते हैं।
मालपुआ का भोग
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा स्वरूप की पूजा की जाती हैं। ऐसी मान्यता है कि मालपुआ का भोग अर्पित करने से जीवन में खुशहाली आती है और सभी दुख समाप्त होते हैं।
केले का भोग
नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की आराधना की जाती हैं। इस दिन केले का भोग लगाना शुभ माना जाता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती हैं।
शहद का भोग
नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा होती हैं। इस दिन शहद का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता हैं। ऐसा करने से आकर्षण शक्ति बढ़ती है और रिश्ते मजबूत होते हैं।
गुड़ का भोग
नवरात्रि के सांतवे दिन मां महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती हैं। गुड़ से बनी चीजों का भोग चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
नारियल का भोग
नवरात्रि के आठवे दिन मां दुर्गा के सिंहासनगामी स्वरूप की पूजा होती है। इस दिन नारियल का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे संतान संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
ये भी पढ़ें-घर में मृत व्यक्ति की तस्वीर लगाने से पहले ये बातें जान लें, वरना हो सकता है भारी नुकसान
तिल का भोग
नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन तिल का भोग अर्पित करना चाहिए।
