Mulank Traits: आत्मविश्वास और मेहनत में आगे, फिर भी गुस्सा बिगाड़ देता है इस मूलांक की महिलाओं का खेल
Mulank 8 Traits: अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 शक्ति, मेहनत और धैर्य से जुड़ा होता है, लेकिन इन्हें गुस्सा भी बहुत ज्यादा आता है। यदि एंगर मैनेजमेंट सीख लें, तो इनकी तरक्की पक्की है।
- Written By: रीता राय सागर
मूलांक 8 (फोटो.सोशल मीडिया)
Mulank 8 Traits For Women: अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। मूलांक 8 की महिलाओं को गुस्सा बहुत जल्दी आता है और गुस्सा न केवल किसी भी व्यक्ति की मानसिक शांति को प्रभावित करता है, बल्कि इससे बनते काम भी बिगड़ सकते हैं।
कई बार यह रोष परिवार और वर्कप्लेस पर गलतफहमियों की वजह बन जाता है। अंक ज्योतिष में कुछ ऐसे मूलांक हैं, जिनमें कई तरह के गुण होने के बावजूद वो कुछ ऐसे अवगुणों के भी स्वामी होते हैं, जो उनके व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव डालता है। ऐसा ही मूलांक है मूलांक 8।
यह एक ऐसा मूलांक है, जिसकी महिलाएं स्वभाव से बहुत ज्यादा मेहनती और आत्मविश्वासी भी होती हैं, लेकिन उन्हें अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं होता है। ऐसा माना जाता है कि यदि यह गुस्सा सही समय पर नियंत्रित किया जाए तो आत्मविश्वास और मेहनत के संयोजन से पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सफलता और संतुलन प्रदान कर सकता है। यह उन्हें जीवन की हर चुनौती से निपटने में सक्षम बनाता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘जेल में प्रकटे कृष्ण कन्हैया’ के मंगलगान से गूंजा पंडाल, जया किशोरी ने दिया धर्म और भक्ति का संदेश
Lord Shiva Facts: शिवजी के रूप में छिपे हैं जीवन, मृत्यु और ब्रह्मांड के रहस्य, क्या आप जानते हैं इनका महत्व?
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
क्या है मूलांक 8 की महिलाओं की खासियत
जिन महिलाओं का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 8 माना जाता है। 8 संख्या के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं जिन्हें न्याय का देवता माना जाता है। मूलांक 8 के लोग शनि के प्रभाव से बहुत ज्यादा मेहनती होने के साथ ही गुस्सैल प्रवृत्ति के होते हैं।
मेहनत से कभी नहीं भागती
मूलांक 8 की महिलाएं अपने जीवन में निर्धारित लक्ष्यों को पाने के लिए कठिन परिश्रम करने से कभी पीछे नहीं हटती, इन्हें शॉर्टकट की बजाय अपनी मेहनत से चीजों को हासिल करना पसंद होता है। ये किसी भी चुनौती से डरती नहीं हैं और समस्याओं का सामना धैर्य और साहस के साथ करती हैं। शनि ग्रह के प्रभाव से मूलांक 8 की महिलाएं अनुशासित, व्यावहारिक और समय की पाबंद होती हैं। चाहे पढ़ाई हो, करियर हो या परिवार की बड़ी जिम्मेदारियां, ये महिलाएं हर काम को पूरी लगन और मेहनत से करती हैं।
मूलांक 8 (फोटो.सोशल मीडिया)
आत्मविश्वास और अहंकार साथ चलता है
मूलांक 8 की महिलाएं आत्मविश्वास से लबरेज होती है, लेकिन कई बार यही आत्मविश्वास अहंकार में बदल जाता है। उनका आत्मविश्वास ही उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने का साहस देता है। मूलांक 8 की महिलाएं दूसरों की सलाह या विचारों को अनदेखा करने लगती हैं। इससे रिश्तों में दूरी पैदा होने लगती है और परिवार और ऑफिस दोनों ही जगहों पर दूरी बढ़ने लगती है।
ये भी पढ़ें- Vastu Tips: भूलकर भी गिफ्ट न करें ये 4 पौधे, घर की सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा पर पड़ता है असर
अपने अपमान पर गुस्सा होते हैं
मूलांक 8 की महिलाओं को अपना अपमान बर्दाश्त नहीं होता है। अपने अपमान को वे अपने सम्मान से जोड़ देती हैं। उनका क्रोध केवल भावनात्मक प्रतिक्रिया नहीं होता, बल्कि कभी-कभी यह उनके निर्णय और व्यवहार पर भी असर डालता है। ऐसे में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ जाता है।
हालांकि ऐसा कहा जाता है कि यदि वे अपने गुस्से को नियंत्रित करना सीख लें और शांत दिमाग से हर परिस्थिति को संभालें, तो उनका आत्मविश्वास और निष्ठा उन्हें हर मुश्किल से जूझने के लिए मजबूती देता है।
