Number 8 Numerology : 8, 17, 26 तारीख़ को जन्में लोग कैसे होते हैं? जानिए उनके जीवन की खासियतें
Numerology 8 Career: 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग अंक ज्योतिष के अनुसार नंबर 8 के प्रभाव में आते हैं। इन लोगों को मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति गंभीर माना जाता हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
मूलांक 8( सौ. सोशल मीडिया)
Numerology Number 8 Personality Traits:अंक ज्योतिष में हर व्यक्ति के जन्म की तारीख उसके स्वभाव और जीवन पर गहरा असर डालती है। इसी आधार पर मूलांक तय किया जाता है, जो व्यक्ति के व्यक्तित्व, सोच और व्यवहार के बारे में बहुत कुछ बताता है। आज हम बता कर रहे हैं मूलांक 8 वालें जातकों के बारे में, जिसे लोग अक्सर ‘पत्थर दिल’ कहते हैं, लेकिन यही लोग अपनी मेहनत औरअनुशासन के दम पर बड़ी सफलता हासिल करते हैं।
8, 17, 26 तारीखों में जन्मे लोग
अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 8, 17, 26 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 8 होता हैं। अंक 8 का सम्बन्ध शनि ग्रह से होता हैं। ऐसा जातक बहुत मेहनती, परिश्रमी होता हैं। इनका भरोसा भाग्य से ज्यादा कर्म पर होता हैं।
मूलांक 8 और शनि का प्रभाव
किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। अंक ज्योतिष में इसे शनि ग्रह प्रभाव से जोड़ा जाता है। शनि के प्रभाव के कारण ये लोग अनुशासनप्रिय, न्यायप्रिय और नियमों को मानने वाले होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Skand Shashthi Pooja Upay:स्कंद षष्ठी के दिन क्या उपाय करने से बदल सकती है किस्मत, यहां जानिए ज्योतिष उपाय
Ganga Snan : गंगा स्नान करने से क्या सही में मिट जाते हैं पाप? जानिए क्या कहता है धर्मशास्त्र
सात्विक जीवन अपनाओ प्रेमानंद महाराज की ये बातें बदल देंगी किस्मत
सीता हरण के दौरान क्या पुष्पक विमान से लटके हुए थे हनुमान? रामायण के सबसे बड़ा रहस्य की जाने सच्चाई
-
स्वभाव से गंभीर और सख्त
मूलांक 8 (mulank 8) के लोग स्वभाव से बहुत गंभीर होते हैं। इन्हें सही और गलत का स्पष्ट फर्क समझ आता है और ये कभी भी गलत का साथ नहीं देते। यही वजह है कि लोग इन्हें कई बार कठोर या पत्थर दिल भी कह देते हैं। इन्हें अनुशासन और नियमों में रहना पसंद होता है और ये किसी भी तरह की अव्यवस्था को पसंद नहीं करते।
-
गुस्से और मनमानी की आदत
इस मूलांक के लोगों को जल्दी गुस्सा आ जाता है। कई बार इनका गुस्सा इतना तेज होता है कि इन्हें कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। ये अपने फैसले खुद लेना पसंद करते हैं और दूसरों की सलाह को हमेशा स्वीकार नहीं करते। इन्हें अपनी सोच के अनुसार काम करना अच्छा लगता है।
-
संघर्ष से भरा लेकिन सफल जीवन
मूलांक 8 वालों का जीवन अक्सर संघर्षों से भरा होता है। मुश्किलें इनके रास्ते में बार बार आती हैं, लेकिन ये हार नहीं मानते। मेहनत और लगन के दम पर ये हर चुनौती का सामना करते हैं और अंत में सफलता जरूर हासिल करते हैं।
यह भी पढ़ें-Skand Shashthi Pooja Upay:स्कंद षष्ठी के दिन क्या उपाय करने से बदल सकती है किस्मत, यहां जानिए ज्योतिष उपाय
-
भावनाओं में संयम रखने वाले
ये लोग भावनाओं में जल्दी नहीं बहते और न ही किसी की बातों में आसानी से आ जाते हैं। हालांकि अपने करीबी लोगों के लिए ये बेहद वफादार और समर्पित होते हैं। अपने प्रियजनों के लिए ये किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं।
-
आत्मविश्वास से भरे होते हैं
मूलांक 8 के लोगों में आत्मविश्वास बहुत अधिक होता है। यही कारण है कि ये अपने निर्णयों पर भरोसा रखते हैं और आगे बढ़ते हैं। ये किसी भी तरह की दखलंदाजी पसंद नहीं करते और अपने तरीके से जीवन जीना पसंद करते हैं। अपनी मेहनत, ईमानदारी और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ये सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं।
