Ganga Snan : गंगा स्नान करने से क्या सही में मिट जाते हैं पाप? जानिए क्या कहता है धर्मशास्त्र
Ganga Snan Hindu Traditions: गंगा स्नान को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना गया है। धर्मशास्त्रों के अनुसार, सच्ची श्रद्धा और आस्था के साथ किया गया गंगा स्नान व्यक्ति के पापों को नाश करता है।
- Written By: सीमा कुमारी
मां गंगा (सौ. Gemini)
Ganga Snan Benefits: हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन गंगा सप्तमी मनाई जाती है। इस वर्ष यह पावन पर्व 23 अप्रैल को मनाया जा रहा है। धर्म ग्रथों के अनुसार, गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा की साधना करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
कब है? गंगा सप्तमी
वैदिक पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 22 अप्रैल को रात 10 बजकर 49 मिनट पर शुरू होगी और 23 अप्रैल को रात 8 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगी ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल गंगा सप्तमी 23 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी।
क्या गंगा स्नान से मिट जाते हैं पाप?
धर्म शास्त्रों के अनुसार गंगा का जल पवित्र और पूजनीय है। इसमें स्नान करने से व्यक्ति का तन ही नहीं, बल्कि मन और आत्मा भी शुद्ध होती है। अगर कोई व्यक्ति अपने कर्मों का पश्चाताप करने के लिए गंगा में स्नान करता है तो उसे सच्चे मन से मां गंगा की उपासना करनी चाहिए. तभी पाप मिटते हैं और मां गंगा आशीर्वाद देती है।
सम्बंधित ख़बरें
Shiva Temple: देशभर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, काशी से देवघर तक, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Sawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
लेकिन पापों से मुक्ति तभी संभव है जब गंगा स्नान के समय भविष्य में गलत काम न करने का संकल्प लिया जाए. क्योंकि केवल औपचारिकता से गंगा स्नान को फल नहीं मिलता है।
सिर्फ गंगा स्नान नहीं, बल्कि ये भी है जरूरी
अगर आपको लगता है कि केवल गंगा स्नान से ही सभी पाप मिट जाएंगे तो ऐसा नहीं है। शास्त्रों के अनुसार, व्यक्ति को जानबूझकर कोई पाप नहीं करना चाहिए। यदि अनजाने में गलती हो जाए तो उसका पश्चाताप अवश्य करना चाहिए. साथ ही यह भी संकल्प लेना चाहिए कि भविष्य में कभी कोई पाप या गलत कार्य न हो. तभी गंगा स्नान का पूर्ण फल प्राप्त होता है।
गंगा सप्तमी के दिन करें ये उपाय
आर्थिक लाभ के लिए उपाय
यदि आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो गंगा सप्तमी के दिन एक पीतल के लोटे में गंगाजल भरकर उसे उत्तर दिशा में रखें। इस लोटे में थोड़ा सा सिक्का और एक पीली कौड़ी भी डाल दें। ऐसा करने से धन आगमन के रास्ते खुल सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
यह भी पढ़ें-Ganga Saptami: गंगा सप्तमी के दिन करें अपनी राशि के अनुसार इन वस्तुओं का दान, बदल जाएगी किस्मत!
अच्छे स्वास्थ्य के लिए उपाय
अच्छे स्वास्थ्य के लिए गंगा सप्तमी के दिन थोड़ा सा गंगाजल नियमित रूप से ग्रहण करें। ऐसा माना जाता है कि गंगाजल में औषधीय गुण होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यदि घर में कोई बीमार है, तो उसके कमरे में गंगाजल का छिड़काव करने से स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।
मानसिक शांति के लिए उपाय
मानसिक शांति और तनाव को कम करने के लिए गंगा सप्तमी के दिन एक लोटे में गंगाजल भरकर अपने पूजा स्थान पर रखें। हर दिन इस जल को देखें और मां गंगा का ध्यान करें। ऐसा करने से मन शांत होता है और सकारात्मक विचार आते हैं। सोते समय सिरहाने भी गंगाजल रख सकते हैं।
