श्रीगणेश को मोदक ही नहीं, ये फल भी हैं बड़े प्रिय, गणेश पूजा में जरूर चढ़ाएं, बप्पा हो जाएंगे खुश
Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी का पर्व हर साल बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। भगवान को वैसे तो मोदक बहुत पसंद है। लेकिन कुछ विशेष फल भी बहुत प्रिय है। आइए जानते है गणेश जी को कौन से फल पसंद हैं?
- Written By: सीमा कुमारी
गणेश जी को कौन से फल पसंद हैं (सौ.सोशल मीडिया)
Ganesh Chaturthi 2025: 27 अगस्त से गणेश उत्सव का महापर्व शुरू होने जा रहा है। आपको बता दें, पंचांग के मुताबिक, हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व भारत सहित विदेशों में भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ये पर्व 10 दिनों तक चलने वाला है।
इस दिन विधि-विधान से बप्पा की पूजा-अर्चना की जाती है। कुछ लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं। भगवान को वैसे तो मोदक बहुत पसंद है। लेकिन गजमुख होने के कारण इन्हें 5 तरह के फल भी अतिप्रिय है। विध्नहर्ता भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए उनके मनपसंद फल भी चढ़ा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं भगवान गणेश का प्रिय फल क्या-क्या है।
सम्बंधित ख़बरें
घर में रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सही विधि, जरूरी नियम और महादेव को प्रसन्न करने का आसान तरीका
सावन में शिवलिंग की पूजा कैसे करें? जानें सही पूजन विधि, जरूरी सामग्री और महादेव को प्रसन्न करने के नियम
गुरु, टीचर और मेंटर को भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, पढ़ते ही हो जाएंगे भावुक
Guru Purnima 2026: क्यों मनाई जाती है गुरु पूर्णिमा? जानिए गुरु पूजन की सही विधि, धार्मिक महत्व
गणेश जी को कौन से फल पसंद हैं
-
केले का भोग
ज्योतिषयों के अनुसार, विध्नहर्ता भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए केला चढ़ा सकते हैं। भगवान गणेश को केला बहुत पसंद होता है। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान को केले के फल का भोग जरूर लगाएं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि गणेश जी को कभी भी एक केला नहीं चढ़ाना चाहिए। बल्कि, हमेशा जोड़े में ही केले का भोग लगाएं।
-
अमरूद का भोग
भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए केले के अलावा अमरूद भी चढ़ा सकते हैं। यह भी भगवान गणेश के पसंदीदा फलों में एक है। मान्यता है कि अमरूद अर्पित कर भगवान गणेश की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। अगर आप चाहते हैं कि आप पर विध्नहर्ता भगवान गणेश की कृपा बनी रहें तो गणेश चतुर्थी के दिन भगवान को अमरूद चढ़ाना ना भूलें।
-
बेल का भोग
जैसा कि जानते है कि, देवों के देव महादेव की पूजा में बेल का फल, फूल, पत्र आदि जरूर चढ़ाए जाते हैं। लेकिन शिवपुत्र गणेश को भी बेल का फल अत्यंत प्रिय है। ऐसे में आप गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को बेल का फल अर्पित कर शुभाशीष प्राप्त कर सकते है।
-
सीताफल का भोग
भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए केले,अमरूद के अलावा शरीफा भी चढ़ा इसे शरीफा भी कहा जाता है। भगवान गणेश की पूजा में इस फल का भोग जरूर लगाएं। मान्यता है कि, इससे शिवगौरी पुत्र भगवान गणेश बहुत प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा भक्तों पर सदेव बनाए रखते है।
ये भी पढ़ें-मंगलवार को है भाद्रपद की संकष्टी चतुर्थी, जानिए श्री गणेश जी की विशेष पूजा का शुभ मुहूर्त
-
जामुन का भोग
हिंदू शास्त्रों के अनुसार, पंचफलों में भगवान गणेश को जामुन भी बहुत प्रिय है। वैसे तो यह मौसमी फल है और इस सीजन में खूब पाया जाता है। इसलिए गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को जामुन चढ़ाकर पूजा करें और बाद में इसे प्रसाद स्वरूप खुद भी ग्रहण करें। ऐसा करने से बप्पा प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा भक्तों पर सदेव बनाए रखते हैं।
