New Year आने से पहले आज ही घर के मुख्य द्वार पर बांध दें ये चीजें, बनने लगेंगे धन-समृद्धि के शुभ योग
New Year Door Remedies: वास्तु मान्यताओं के अनुसार, नए साल से पहले घर के मुख्य द्वार पर कुछ विशेष चीजें बांधने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और धन, सुख व समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
घर के मुख्य द्वार पर बांध दें ये चीजें (सौ.सोशल मीडिया)
Prosperity Vastu For Home: नया साल 2026 शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे है। हर किसी को यही उम्मीद है कि, आने वाला साल उनके जीवन में अच्छे बदलावों और समृद्धि का साल साबित हो। धार्मिक और वास्तु शास्त्र की मान्यताओं में घर के मुख्य द्वार को ऊर्जा और समृद्धि का प्रवेश मार्ग माना जाता है।
कहा जाता है कि नए साल से पहले यदि मुख्य द्वार को सजाया और शुद्ध किया जाए, तो सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। यदि आप भी जीवन में सुख शांति की कामना चाहते हैं तो इन वास्तु उपायों को जरूर आजमाएं।
तोरण और शुभ प्रतीकों की मान्यता
मान्यता है कि आम के पत्तों या कृत्रिम तोरण को मुख्य द्वार पर बांधने से घर में शुभता बनी रहती है। इसके साथ ही स्वस्तिक या शुभ लाभ जैसे प्रतीकों को दरवाजे पर लगाने से धन से जुड़ी समस्या दूर होती है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
Coconut Upay: ज्योतिष और किस्मत से क्या है नारियल का कनेक्शन? जानिए कैसे मुसीबतों से बचा सकता है यह फल
Work Life Balance: ऑफिस, तनाव और थकान से हैं परेशान, गुरूदेव श्री श्री रविशंकर के विचारों से मिलेगा मोटिवेशन
Pradosh Vrat: 14 या 15 मई, किस दिन है प्रदोष व्रत? जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
Apara Ekadashi: एकादशी के दिन चावल खाने से क्यों लगता है पाप? जानिए क्या है मान्यता
लाल धागा और घंटी का प्रभाव
कुछ परंपराओं में नए साल से पहले मुख्य द्वार पर लाल धागा या छोटी घंटी बांधने की परंपरा भी है। माना जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है।
स्वच्छता और प्रकाश का विशेष ध्यान
नए साल से पहले दरवाजे को साफ करना, जाले हटाना और शाम के समय दीपक या लाइट जलाना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार उज्ज्वल और स्वच्छ प्रवेश द्वार लक्ष्मी कृपा को आकर्षित करता है।
आस्था और व्यवहारिक संदेश
ये सभी उपाय धार्मिक और वास्तु मान्यताओं पर आधारित हैं। इनका उद्देश्य घर में अनुशासन, स्वच्छता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है, जिससे मानसिक शांति के साथ आर्थिक निर्णय भी बेहतर हो सकें।
तिजोरी में लाल और पीला कपड़े
नए साल के मौके पर तिजोरी को साफ रखने की आदत बनाएं। इसके अंदर लाल और पीले रंग के कपड़ा रखें। इसके अलावा इसमें सोने या चांदी के सिक्के या गहने जरूर रखें।
इसके अलावा तिजोरी में हल्दी की गांठ, लक्ष्मी यंत्र, श्री यंत्र और कुबेर यंत्र रखने से भी लाभ मिलता है।
यह भी पढ़ें- रविवार को है, साल की अंतिम ‘मासिक दुर्गाष्टमी’ इस विशेष मुहूर्त में करें पूजा
तांबे का सूर्य
तांबे से बना एक सूर्य यंत्र अपने घर के ईशान कोण में जरूर लगाएं। यंत्र जमीन से 7 फीट की ऊंचाई पर होना चाहिए। नव वर्ष के दिन सुबह स्नान के बाद तांबे के सूर्य पर तिलक लगाकर विधिवत रूप से पूजा करें।
ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।
