-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Nag Panchami Will Be Celebrated On 9 August 2024
इस साल 2024 में इस दिन मनाई जाएगी ‘नागपंचमी’, जानिए शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथासार
- Written By: दीपिका पाल
नाग पंचमी का त्योहार मनाने से भगवान शिव और नाग देवता प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आरोग्य, समृद्धि और मोक्ष प्रदान करते हैं। यह त्योहार हमें प्रकृति का सम्मान करने और सभी जीवों, चाहे वे कितने ही छोटे या भयानक क्यों न हों, के प्रति दयालु होने का संदेश भी देता है।

नाग पंचमी 2024 (सौ.सोशल मीडिया)
भगवान शिव के आभूषण नाग देव की उपासना का पावन पर्व ‘नाग पंचमी’ (Nag Panchami 2024) हिंदू धर्म में सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस बार ‘नाग पंचमी’ (Nag Panchami 2024) 9 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी।
नाग पंचमी का एक ऐसा त्योहार जो देशभर के लगभग सभी राज्यों में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक शक्ति, मनोवांछित फल और अपार धन की प्राप्ति होती है।
जानिए नाग पंचमी से जुड़ी खास बातें
ऐसे में आइए जानें नाग पंचमी तिथि क्या है। नाग पंचमी पूजा मुहूर्त कितने बजे से हैं, साथ ही, नाग पंचमी त्योहार का क्या है महात्म्य-
सम्बंधित ख़बरें
बिना मराठी सर्टिफिकेट ऑटो-टैक्सी चलाने वालों पर होगी कार्रवाई, सरकार का बड़ा नियम लागू
नागपुर में राजनाथ सिंह और मोहन भागवत की 45 मिनट की मुलाकात, चर्चाओं का दौर तेज
Birthday Horoscope 20 June 2026: आज जन्मे बच्चे कला के क्षेत्र में रचेंगे इतिहास, जानें कैसा होगा इनका करियर
बारिश में पानी के बीच बंद हो गई कार? भूलकर भी न करें ये गलती, वरना लग सकता है लाखों का चूना
तिथि और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 9 अगस्त को देर रात्रि 12 बजकर 36 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 10 अगस्त को देर रात्रि 3 बजकर 14 मिनट पर होगा। ऐसे में नाग पंचमी का पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा। नाग पंचमी पर पूजा करने का शुभ मुहूर्त 9 अगस्त को सुबह 5 बजकर 47 मिनट से लेकर 8 बजकर 27 मिनट तक है।
पूजा विधि
नाग पंचमी के दिन सबसे पहले सुबह सूर्योदय से पहले उठकर नित्य कर्मों से मुक्त हो लें, फिर स्नान करें। इसके बाद शिव जी के साथ-साथ नाग देवता की पूजा करें। नाग देवता की पूजा में फल, फूल, मिठाई और दूध अर्पित करें। मान्यताओं के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में कालसर्प दोष या फिर राहु-केतु से संबंधित कोई दोष हो तो नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा जरूर करनी चाहिए।
ज्योतिषियों के अनुसार, भगवान शिव की पूजा करने के लिए नाग पंचमी का दिन बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि, ऐसा करने से करने से जातक जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
नाग पंचमी का धार्मिक महत्व
नाग पंचमी का त्योहार नागों, सांपों की पूजा के लिए समर्पित है। महाभारत में, राजा जनमेजय ने अपने पिता राजा परीक्षित की मृत्यु का बदला लेने के लिए नागों का नरसंहार करने के लिए यज्ञ शुरू किया था। ऋषि आस्तिक ने नागों को बचाने के लिए हस्तक्षेप किया और यज्ञ रोकने में सफल रहे। यज्ञ रुकने का दिन पंचमी तिथि था, जो आज नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। हिंदू धर्म में, नागों को अत्यंत पूजनीय माना जाता है। ऋषियों, देवताओं, और राजाओं को अक्सर नागों के साथ चित्रित किया जाता है।
इस दिन लोग अपने घरों में नाग देवता की पूजा करते हैं, उन्हें दूध, चावल, फूल और मिठाई आदि अर्पित करते हैं। कुछ लोग नागों को भी दूध पिलाते हैं या नाग मंदिरों में दर्शन करने जाते हैं। यह माना जाता है कि नाग पंचमी का त्योहार मनाने से भगवान शिव और नाग देवता प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आरोग्य, समृद्धि और मोक्ष प्रदान करते हैं। यह त्यौहार हमें प्रकृति का सम्मान करने और सभी जीवों, चाहे वे कितने ही छोटे या भयानक क्यों न हों, के प्रति दयालु होने का संदेश भी देता है।
लेखिका-सीमा कुमारी
Nag panchami will be celebrated on 9 august 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बिना मराठी सर्टिफिकेट ऑटो-टैक्सी चलाने वालों पर होगी कार्रवाई, सरकार का बड़ा नियम लागू
Jun 20, 2026 | 06:54 AMनागपुर में राजनाथ सिंह और मोहन भागवत की 45 मिनट की मुलाकात, चर्चाओं का दौर तेज
Jun 20, 2026 | 06:50 AMBirthday Horoscope 20 June 2026: आज जन्मे बच्चे कला के क्षेत्र में रचेंगे इतिहास, जानें कैसा होगा इनका करियर
Jun 20, 2026 | 06:15 AMबारिश में पानी के बीच बंद हो गई कार? भूलकर भी न करें ये गलती, वरना लग सकता है लाखों का चूना
Jun 20, 2026 | 04:47 AMTelegram पर बैन लगते ही VPN डाउनलोड करने की मची होड़, लोग निकाल रहे जुगाड़, जानिए पूरा मामला
Jun 20, 2026 | 02:28 AMAaj Ka Rashifal 20 June 2026: कर्क राशि वालों को दूसरों के धन से होगा बड़ा फायदा, जानें शनिवार का राशिफल
Jun 20, 2026 | 12:15 AM‘आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ…’ स्थापना दिवस पर एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को बताया शोले का जेलर, दी खुली चुनौती
Jun 19, 2026 | 11:23 PMवीडियो गैलरी

डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM










