Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रिद्धि-सिद्धि कैसे बनीं गणेशजी की अर्धांगिनी ! जानें गणपति के विवाह की रोचक कथा

सनातन धर्म में किसी भी शुभ अथवा मांगलिक कार्य जैसे विवाह आदि में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा-आराधना की जाती है। गणेश जी के भी दो विवाह हुए थे। रिद्धि और सिद्धि को भगवान गणेश की पत्नियां माना जाता है।

  • By रीना पंवार
Updated On: Sep 07, 2024 | 12:53 PM

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

गणेशोत्सव की शुरुआत आज शनिवार, 7 सितंबर 2024 से हो चुकी है। 10 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव का समापन ‘अनंत चतुर्दशी’ के दिन होगा। सनातन धर्म में किसी भी शुभ अथवा मांगलिक कार्य जैसे विवाह आदि में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा-आराधना की जाती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि विघ्नहर्ता मंगल करता पार्वती नंदन भगवान गणेश को स्वयं दो विवाह करने पड़े थे।

रिद्धि और सिद्धि को भगवान गणेश की पत्नियां माना जाता है। ये दो देवियां धन, समृद्धि और मानसिक शांति का प्रतीक मानी जाती हैं। आज यहां हम आपको गणेशजी के विवाह से जुड़ी रोचक पौराणिक कथा के बारे में बताने जा रहे हैं….

गणेशजी के विवाह से जुड़ी पौराणिक कथा

हिन्दू धर्म के अनुसार भगवान गणेश को सभी देवताओं के बीच ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि का देवता माना जाता है। इनके विवाह को लेकर एक रोचक पौराणिक कथा है। कथा के अनुसार एक बार भगवान शिव और माता पार्वती ने भगवान गणेश के विवाह की बात चलाई। लेकिन, भगवान गणेश की अद्वितीय शक्ल-सूरत के कारण कोई भी लड़की उनसे विवाह करने के लिए तैयार नहीं हो रही थी। इस बीच, उनके भाई भगवान कार्तिकेय का विवाह हो गया, जिससे भगवान गणेश के विवाह को लेकर और भी चिंता बढ़ गई।

भगवान शिव और माता पार्वती ने सोचा कि उनके पुत्र के लिए योग्य पत्नि ढूंढ़नी चाहिए, लेकिन यह भी विचार किया कि कोई साधारण कन्या भगवान गणेश जैसे महादेवता के योग्य नहीं होगी। तब भगवान ब्रह्मा ने इस समस्या का समाधान निकाला। उन्होंने अपनी मानस शक्तियों से दो दिव्य कन्याओं को उत्पन्न किया, जिन्हें रिद्धि और सिद्धि कहा गया। रिद्धि धन और समृद्धि का प्रतीक मानी गईं, जबकि सिद्धि सफलता और बुद्धिमत्ता का। भगवान ब्रह्मा ने उन्हें भगवान गणेश को अर्पित किया और दोनों का विवाह भगवान गणेश के साथ कर दिया गया।

क्या दर्शाती हैं देवी रिद्धि-सिद्धि ?

रिद्धि धन, ऐश्वर्य और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं। गणेशजी के साथ उनकी उपस्थिति यह दर्शाती है कि जो व्यक्ति गणेशजी की उपासना करता है, उसे न केवल बुद्धि और ज्ञान प्राप्त होता है, बल्कि जीवन में समृद्धि और भौतिक सुख भी प्राप्त होते हैं। सिद्धि को सफलता और मानसिक शांति की देवी माना जाता है। गणेशजी की उपासना से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है और उसे किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने की शक्ति मिलती है। भगवान गणेश के साथ रिद्धि और सिद्धि की उपस्थिति यह दर्शाती है कि गणेशजी की कृपा से व्यक्ति को जीवन में समृद्धि (रिद्धि) और सफलता (सिद्धि) दोनों मिलती हैं।

गणेशजी को ‘विघ्नहर्ता’ और ‘संकटमोचन’ भी कहा जाता है। वे न केवल विघ्नों का नाश करते हैं, बल्कि जीवन में सुख-शांति और उन्नति भी लाते हैं। शास्त्रों को अनुसार भगवान गणेश की पूजा, ध्यान, स्मरण और मंत्रों का जप करने से जातकों को जीवन में ज्ञान, सफलता, धन और समृद्धि यानी रिद्धि और सिद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

लेखिका- सीमा कुमारी

Mythological story of lord ganesh marriage with riddhi siddhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 07, 2024 | 12:52 PM

Topics:  

  • Ganesh Utsav

सम्बंधित ख़बरें

1

किस्मत बदलने का सीक्रेट होता है सूर्य को जल अर्पित करना ,जानिए सही नियम के बारे में

2

आज का राशिफल- 9 सितम्बर 2025: सप्ताह का दूसरा दिन मंगलवार इन 4 राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

3

बच्चों को इन 5 आदतों से बचाएं, वरना ज़िंदगी बर्बाद ही मानिए, आचार्य चाणक्य के विचार जानिए

4

Nagpur News: मस्कर्या गणपति का आगमन, बुधवार को स्थापना होगी, 238 साल पुरानी परंपरा जारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.