Numerology Number 7 : 7,16 और 25 तारीख को जन्में लोगों की क्या होती है खूबियां?
Mulank 7 Personality: मूलांक 7 वाले लोग स्वभाव से बुद्धिमान, शांत और आध्यात्मिक प्रवृत्ति के माने जाते हैं। ये लोग गहराई से सोचने वाले, रहस्यमयी और अपने काम में एकाग्र होते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
मूलांक 7 ( सौ. सोशल मीडिया)
7 Mulank Wale Log: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष का खास महत्व होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पडता है। बताया जाता है कि, हर मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है।
उदाहरण के लिए, मूलांक 7 का संबंध केतु ग्रह से बताया गया है। आज हम आपको उन लोगों की विशेषता बताने जा रहे हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 7,16 और 25 तारीख को हुआ है। ऐसे लोगों का मूलांक 7 होता है।
7, 16, 25 तारीखों में जन्मे लोग
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो। उनका मूलांक 7 माना जाता है। इस अंक का केतु ग्रह है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लेने वाले लोग वास्तव में खास होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Parthiv Shivling: पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा क्या है? जानिए इसके विशेष नियम
Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
चाहे इनका जीवन राह आसान न हो, लेकिन ये अपने आत्मबल और विश्लेषण क्षमता से हर परिस्थिति को अपने पक्ष में मोड़ने की ताकत रखते हैं और यही वजह है कि ये जहां भी रहते हैं, वहीं चमकने लगते हैं।
-
रहस्यमयी और आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी
मूलांक 7 (Mulank 7 )वाले लोग स्वभाव से गंभीर, अंतर्मुखी और रहस्यमयी होते हैं। इनकी बातों और सोच में बहुत गहराई होती है, जिससे ये दूसरों को सहज ही प्रभावित कर लेते हैं।
यह भी पढ़ें –Mulank 6 Career: 6, 15 और 24 तारीख़ को जन्में लोगों की क्या होती हैं खूबियां? जानिए क्या बोलता है न्यूमरोलॉजी
-
आत्मनिर्भर और मजबूत इच्छाशक्ति वाले
मूलांक 7 के लोग स्वभाव से स्वतंत्र होते हैं। इन्हें अपनी राह खुद बनानी पसंद होती है और कई बार ये बिना किसी के सहारे के भी बड़ी सफलताएं प्राप्त कर लेते हैं। ये जो सोच लेते हैं वो करके ही दम लेते हैं।
-
चमका देते हैं परिवार की किस्मत
मूलांक 7 के जातक खुद तो भाग्यशाली होते ही हैं, वे अपने परिवार वालों की भी किस्मत चमका देते हैं। उनके जन्म लेते ही घर और परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी हो जाती हैं। इनके जन्म लेते ही घर में अपार सुख-समृद्धि आती हैं। ये लोग दिल के बहुत साफ़ और अच्छे स्वभाव वाले होते हैं. इन गुणों के कारण वे सबके पसंदीदा बन जाते हैं।
-
दृढ़ निश्चयी होते हैं
मूलांक 7 के जातक दृढ़ निश्चयी होते हैं। इनमें एक साथ कई कामों को करने की क्षमता होती हैं।
