

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मचअवेटेड फिल्म 'स्काई फोर्स' 24 जनवरी को थिएटर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म बॉक्स पर शानदार कलेक्शन कर रही हैं। इसी बीच वीर पहारिया ने इस फिल्म में अपने निभाए गए किरदार को लेकर एक्सीपीरियंस शेयर किया है। दरअसल, वास्तविक जीवन की वीरगाथाओं पर आधारित देशभक्तिपूर्ण एक्शन-ड्रामा में वीर ने स्क्वाड्रन लीडर अजमादा बोप्पय्या देवय्या की भूमिका निभाई है, जो महावीर चक्र विजेता हैं।
ऐसे में एक इंटरव्यू में अपनी पहली फिल्म पर काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए वीर ने कहा कि "किसी अन्य फिल्म के लिए ऑडिशन देते समय यह भूमिका मिली। लेकिन मैंने एक और फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन लुक और स्क्रीन टेस्ट के दौरान, कुछ ऐसा हुआ जिसने उनका ध्यान खींचा। इस तरह मुझे स्काई फोर्स के लिए चुना गया। मैं एक ऐसी फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद भाग्यशाली महसूस करता हूं जो एक सच्चे नायक का सम्मान करती है और उनकी प्रेरक कहानी को दुनिया के साथ साझा करती है।"
'फिल्म में काम करके मुझे गर्व और खुशी महसूस हुई'
वीर को स्क्वाड्रन लीडर अजमादा बोप्पय्या देवय्या के परिवार से मिलने का भी सौभाग्य मिला, जो उनके किरदार की प्रेरणा हैं। परिवार से मिलने के अनुभव के बारे में बात करते हुए वीर ने आगे कहा कि, "मैं उस परिवार से मिलने के लिए भाग्यशाली था जिस पर यह फिल्म आधारित है। श्रीमती देवय्या, जो 90 साल की हैं, और उनकी बेटियों ने फिल्म देखी। उन्होंने मुझे बताया कि मैंने किरदार के साथ न्याय किया है और कड़ी मेहनत का फल मिला है। मेरे लिए, यह जानने से बड़ा कोई इनाम नहीं है कि फिल्म देखने के बाद उन्हें गर्व और खुशी महसूस हुई।"
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, स्काई फोर्स ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुल 15.30 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही, वीर पहाड़िया इस तरह की ओपनिंग करने वाले पहले नवोदित कलाकार बन गए हैं। अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी द्वारा निर्देशित 'स्काई फोर्स' 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत द्वारा किए गए जवाबी हमले की कहानी है। फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स ने किया है। अक्षय और वीर के अलावा निमरत कौर और सारा अली खान भी फिल्म का हिस्सा हैं।