Mulank 2: 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का शुभ रंग और शुभ दिन क्या है? स्वभाव भी जानिए

Mulank 2 Love Life: मूलांक 2 वाले लोग 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे स्वभाव से शांत, भावुक और संवेदनशील होते हैं। इन लोगों का शुभ रंग और शुभ दिन क्या है? ये भी जानिए
Numerology Number 2 Traits
मूलांक 2 वाले का स्वभाव ( सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

2 Mulank Wale Log: ज्योतिष शास्त्र में न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष का विशेष महत्व बताया गया है। अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख उसके स्वभाव के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।

2, 11, 20 या 29 तारीखों में जन्मे लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की तारीख 2, 11, 20 या 29 को होता है, उनका मूलांक 2 (Moolank 2) होता है। इस मूलांक का संबंध चंद्रमा से माना जाता है, जो मन, भावनाओं और कल्पना का कारक होता है। यही कारण है कि मूलांक 2 के लोग स्वभाव से बेहद संवेदनशील और भावुक स्वभाव के होते हैं।

कैसा होता है मूलांक 2 वाले का स्वभाव

  •    शांत, सरल और समझदार स्वभाव

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 वाले लोग शांत, सरल और समझदार स्वभाव के होते हैं। ये लोग किसी भी स्थिति को बहुत गहराई से महसूस करते हैं और दूसरों की भावनाओं को भी आसानी से समझ लेते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि ये झगड़े से दूर रहना पसंद करते हैं और हर स्थिति को शांति से सुलझाने की कोशिश करते हैं। ये लोग रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं और अपने करीबियों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं।

  • मूड जल्दी बदलता

हालांकि, मूलांक 2 वाले लोग शांत, सरल और समझदार स्वभाव के होते हैं। लेकिन, इनका मूड जल्दी बदल सकता है, क्योंकि ये चंद्रमा से प्रभावित होते हैं। इसलिए कभी-कभी ये ज्यादा सोचने लगते हैं और छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं।

  • क्या होती हैं इनकी कमजोरियां

अंक ज्योतिष में बताया गया हैं कि, जहां एक तरफ इनकी खूबियां हैं, वहीं कुछ कमजोरियां भी देखने को मिलती हैं। मूलांक 2 के लोग अक्सर निर्णय लेने में थोड़ा समय लेते हैं। ये किसी भी फैसले को लेकर कंफ्यूज हो सकते हैं और कई बार दूसरों की राय पर ज्यादा निर्भर हो जाते हैं। इनकी इमोशनल नेचर की वजह से ये जल्दी आहत हो जाते हैं और कई बार छोटी बातों को लेकर परेशान हो जाते हैं। आत्मविश्वास की कमी भी कभी-कभी इन्हें पीछे खींच सकती है।

  • मूलांक 02 वालों के लिए शुभ तिथियां

मूलांक 02 के गुडलक बढ़ाने वाली तारीखों की बात करें तो किसी भी महीने की 02, 11, 20 और 29 तारीख अत्यंत शुभ साबित होती है। ऐसे में नंबर 2 वाले लोगों को हमेशा अपने महत्वपूर्ण कार्यों को इन्हीं तारीखों पर करने का प्रयास करना चाहिए।

  • मूलांक 2 वालों का क्या होता शुभ दिन

मूलांक 02 वालों के लिए किसी भी महीने में पड़ने वाला रविवार, सोमवार और शुक्रवार का दिन अत्यंत ही शुभ साबित होता है। यदि इन दिनों में 02, 11, 20 और 29 तारीख पड़ जाए तो इसकी शुभता और भी बढ़ जाती है।

  • मूलांक 2 वालों का शुभ रंग

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 वालों का शुभ रंग सफेद और आसमानी रंग अत्यंत ही शुभ साबित होता है। इसके अलावा, सिल्वर कलर इनके लिए शुभ रहता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com