

7 Mulank Wale Log: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष का खास महत्व होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पडता है। बताया जाता है कि, हर मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है।
उदाहरण के लिए, मूलांक 7 का संबंध केतु ग्रह से बताया गया है। आज हम आपको उन लोगों की विशेषता बताने जा रहे हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 7,16 और 25 तारीख को हुआ है। ऐसे लोगों का मूलांक 7 होता है।
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को हुआ हो। उनका मूलांक 7 माना जाता है। इस अंक का केतु ग्रह है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लेने वाले लोग वास्तव में खास होते हैं। चाहे इनका जीवन राह आसान न हो, लेकिन ये अपने आत्मबल और विश्लेषण क्षमता से हर परिस्थिति को अपने पक्ष में मोड़ने की ताकत रखते हैं और यही वजह है कि ये जहां भी रहते हैं, वहीं चमकने लगते हैं।
मूलांक 7 (Mulank 7 )वाले लोग स्वभाव से गंभीर, अंतर्मुखी और रहस्यमयी होते हैं। इनकी बातों और सोच में बहुत गहराई होती है, जिससे ये दूसरों को सहज ही प्रभावित कर लेते हैं।
मूलांक 7 के लोग स्वभाव से स्वतंत्र होते हैं। इन्हें अपनी राह खुद बनानी पसंद होती है और कई बार ये बिना किसी के सहारे के भी बड़ी सफलताएं प्राप्त कर लेते हैं। ये जो सोच लेते हैं वो करके ही दम लेते हैं।
मूलांक 7 के जातक खुद तो भाग्यशाली होते ही हैं, वे अपने परिवार वालों की भी किस्मत चमका देते हैं। उनके जन्म लेते ही घर और परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी हो जाती हैं। इनके जन्म लेते ही घर में अपार सुख-समृद्धि आती हैं। ये लोग दिल के बहुत साफ़ और अच्छे स्वभाव वाले होते हैं. इन गुणों के कारण वे सबके पसंदीदा बन जाते हैं।
मूलांक 7 के जातक दृढ़ निश्चयी होते हैं। इनमें एक साथ कई कामों को करने की क्षमता होती हैं।