Mulank 6 Career: 6, 15 और 24 तारीख़ को जन्में लोगों की क्या होती हैं खूबियां? जानिए क्या बोलता है न्यूमरोलॉजी
Mulank 6 : मूलांक 6 वाले लोग आकर्षक व्यक्तित्व, रचनात्मक सोच और जिम्मेदार स्वभाव के होते हैं। न्यूमरोलॉजी के अनुसार ये लोग कला, मैनेजमेंट और सेवा से जुड़े क्षेत्रों में बेहतर सफलता हासिल कर सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
Mulank 6 ( सौ. सोशल मीडिया)
Mulank 6 Wale Log: अंकज्योतिष-शास्त्र (numerology) में अंकों का विशेष महत्व बताया गया है। अंक ज्योतिष की मदद से आप अपने जन्मतारीख की मदद से अपने गुण विशेषता और अपने भविष्य के बारे में भी पता लगा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको मूलांक 6 वाले जातकों के बारें में बताने जा रहे है।
6, 15 व 24 तारीखों में जन्मे लोग Numerology Number 6
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी माह की 6, 15 व 24 तारीख को हुआ हो। उनका मूलांक 6 माना जाता है। इस अंक का प्रतिनिधि शुक्र ग्रह है। यह पृथ्वी के सभी प्राणियों की काम-वासना पर नियंत्रण रखता है। कलयुग में पैसा, पॉवर, लक्ज़री, विवाह सबका सम्बन्ध अंक 6 के साथ होता है।
Mulank 6 वाली की क्या होती है खूबियां और कमियां
-
मूलांक 6 का स्वामी शुक्र
सबसे पहला प्लस प्वाइंट इन अंक वालों के साथ होता है कि इनके स्वामी शुक्र होते है। जिसके चलते ये बहुत खूबसूरत होते है। इनके अंदर प्यार भरा होता है। यह लोगों से बहुत ही शालीनता के साथ पेश आते है।
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Parthiv Shivling: पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा क्या है? जानिए इसके विशेष नियम
Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
-
दूसरों की सहायता करने वाले होते है
इस अंक के जातक दूसरों की सहायता करने वाले होते है। ये अपनों की मुश्किल घड़ी में हमेशा खड़े रहते है। उन्हें कभी अकेला नहीं छोड़ते है। अपने लोगों के प्रति 6 अंक वाले व्यक्ति बहुत ज्यादा कंसर्न रहते है।
-
पैसों की कमी नहीं होती है
इस अंक के जातकों को पैसों की कमी नहीं होती है। यह फिजूलखर्ची करने से बचते है। इनमें एक कमी होती है जिसमें वो दूसरों की सही पहचान नहीं कर पाते हैं जिसके कारण उन्हें कई बार धोखे मिलते है। इससे उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें-Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पूजा की सही विधि नोट कीजिए, सोना-चांदी खरीदने का समय भी
-
दयालु स्वभाव के होते हैं
वहीं, 6 मूलांक वाले जातक बहुत जिम्मेदार होते है। यह परिवार को लेकर बहुत सेंसिटिव होते हैं. यह बहुत ज्यादा दयालु स्वभाव के होते हैं। इनका सुरक्षात्मक रवैया होता है अपने लोगों को लेकर. इस अंक वालों को नीला, हल्का नीला और आसमानी नीला रंग शुभ होता है। अगर ये इस रंग को धारण करेंगे तो दिन अच्छा होगा ।
