Money Plant Vastu Tips: घर के मनी प्लांट को लेकर इस बात का रहे ध्यान, वरना कंगाली का खतरा!
Money Plant Placement Rules: घर में मनी प्लांट लगाते समय सही दिशा और नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि गलत तरीके से लगाया गया मनी प्लांट आर्थिक नुकसान और नकारात्मक प्रभाव का कारण बन सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी
मनी प्लांट (सौ.सोशल मीडिया)
Money Plant Vastu Rules : सनातन धर्म और वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का बहुत अधिक महत्व है, क्योंकि ये न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी लाते है। इन्ही में से एक है मनी प्लांट। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को सुख समृद्धि और धन वृद्धि का प्रतीक बताया गया है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि अगर घर में इस पौधे को सही तरीके से लगाया जाए तो घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
मनी प्लांट लगाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
-
दिशा का करें सही चुनाव
वास्तु के हिसाब से मनी प्लांट को सही दिशा में होना बेहद जरूरी है। इसलिए हमेशा मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर लगाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा को भगवान गणेश की मानी जाती है। ऐसे में सुख-समृद्धि, धन-संपदा घर आती है।
-
जमीन में न छुएं बेल
मनी प्लांट बहुत तेजी से बढ़ना वाला पौधा है। माना जाता है कि यह जिस तेजी से बढ़ता है उतनी ही तेजी से व्यक्ति की तरक्की होती है। इसलिए मनी प्लांट लगाते समय इस बात का ख्याल रखें कि वह जमीन में न छुएं। ऐसा होने से धन हानि का सामना करना पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Vishnu Puja : देवशयनी एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल
Lord Shiva Worship: सावन का पहला सोमवार है बेहद शुभ, शिक्षा और करियर में तरक्की के लिए न भूलें ये अचूक उपाय
एक्सीडेंट या अशुभ घटनाओं से बचने के लिए गाड़ी में रखें ये शुभ चीजें, मान्यता है दुर्घटनाएं रहेंगी कोसों दूर
Chaturmas 2026: कब से शुरू हो रहा है चातुर्मास? भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ सकता है भारी
-
कांच की बोतल या मिट्टी के गमले
वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को कांच की बोतल या मिट्टी के गमले में लगाना शुभ बताया गया है। प्लास्टिक के बर्तन या गंदे कंटेनर का उपयोग मनी प्लांट को लगाने के लिए न करें।
-
मनी प्लांट का न करें लेन देन
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी मनी प्लांट न किसी को देना चाहिए और न ही किसी से लेना चाहिए। माना जाता है कि मनी प्लांट देने से शुक्र ग्रह क्रोधित हो जाता है। शुक्र को धन-वैभव, सौभाग्य, खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में व्यक्ति को धन हानि का सामना करना पड़ेगा
-
सूखने न दें मनी प्लांट
वास्तु के मुताबिक, मनी प्लांट का सूखना दुर्भाग्य की निशानी माना जाता है। इसलिए अगर पत्ते सूख गए है या फिर पीले पड़ गए है, तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। इसके साथ ही समय-समय पर पानी देते रहना चाहिए।
-
घर के अंदर रखें
मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर लगाना चाहिए। जहां पर किसी की बाहरी व्यक्ति की नजर न पड़े। क्योंकि इससे पौधे का विकास रुक सकता है। जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
