मनी प्लांट चुराकर लगाने से होता क्या है, किस्मत खुलती है या सामना होता है दुर्भाग्य से, जानिए

vastu tips :मनी प्लांट को घर पर लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है कई लोग यह मानते हैं कि मनी प्लांट चोरी करके लगाने से धन लाभ होता है, लेकिन वास्तु शास्त्र इस विचार को गलत ठहराता है।
मनी प्लांट चुराकर लगाने से होता क्या है, किस्मत खुलती है या सामना होता है दुर्भाग्य से, जानिए
क्या मनी प्लांट चुराकर लगाना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Money Plant Vastu: वास्तु एवं ज्योतिष-शास्त्र में पेड़-पौधों का बहुत अधिक महत्व है, क्योंकि ये न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी लाते है। ऐसे में अगर मनी प्लांट की बात करें तो मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जिसे घर में लगाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है और कभी पैसों की कमी नहीं होती है।

हालांकि, घर में मनी प्लांट को लगाने से जुड़े कई मान्यताएं और मिथक भी प्रचलित हैं। अक्सर लोगों के बीच यह मान्यता प्रचलित है कि अगर मनी प्लांट किसी अमीर व्यक्ति या समृद्ध घर से चुराकर लगाया जाए तो धन लाभ होता है।

इसी धारणा के कारण कई लोग इस पौधे को चोरी से लगाना शुभ समझते हैं। लेकिन क्या वास्तव में ऐसा करना सही है? वास्तु शास्त्र इस विषय में कुछ अलग ही राय रखता है। ऐसे में आइए जानते हैं मनी प्लांट से जुड़ी मान्यताओं और वास्तु के अनुसार इसके सही नियमों के बारे में-

क्या मनी प्लांट चुराकर लगाना चाहिए

कई लोग यह मानते हैं कि मनी प्लांट चोरी करके लगाने से धन लाभ होता है, लेकिन वास्तु शास्त्र इस विचार को गलत ठहराता है। चोरी किसी भी रूप में शुभ नहीं मानी जाती। जब आप किसी पौधे को गलत तरीके से प्राप्त करते हैं, तो उसकी ऊर्जा नकारात्मक हो जाती है। यही वजह है कि चोरी से लाया गया मनी प्लांट घर में सुख-समृद्धि लाने के बजाय आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकता है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।

खरीदकर लगाना होता है शुभ

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को ईमानदारी से खरीदकर लगाना ही सबसे शुभ होता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। मनी प्लांट लगाने का सबसे शुभ समय सुबह या शाम माना जाता है, वहीं शुक्रवार का दिन इसे लगाने के लिए विशेष रूप से उत्तम है।

जमीन को न छुए मनी प्लांट की बेल

वास्तु शास्त्र कहता है कि मनी प्लांट की बेल को कभी जमीन को नहीं छूना चाहिए। ऐसा होने पर पौधे की सकारात्मक ऊर्जा कम हो जाती है और घर में नकारात्मक प्रभाव बढ़ता है। इसलिए यदि बेल नीचे लटकने लगे, तो उसे किसी सहारे से ऊपर की ओर बढ़ाएं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com