इन 2 चीजों को पानी में मिलाकर छिड़कें घर के द्वार पर, होने लगेगा लक्ष्मी का आगमन
Vastu Tips:सनातन धर्म में वास्तु-शास्त्र का विशेष महत्व हैं। वास्तु-शास्त्र के मुताबिक,घर में सुख-समृद्धि और शांति का आगमन के लिए पानी में 2 चीजों को मिलाकर छिड़काव करने के लाभ बताते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
पानी में 2 चीजों को मिलाकर घर के दरवाजे पर छिड़कें (सौ.सोशल मीडिया)
Vastu Tips : हिन्दू धर्म में ज्योतिष-शास्त्र की तरह वास्तु शास्त्र का भी अपना अलग ही महत्व होता हैं। ऐसी मान्यता है कि,घर में अगर किसी वस्तु को सही दिशा में रखा गया है, तो इससे इंसान को घर में सुख-समृद्धि और शांति का आगमन होगा इसीलिए, ज्योतिषविद घर बनाने से लेकर उसे सजाने तक में वास्तु नियमों को पालन करने की सलाह देते हैं।
ऐसे में ज्योतिषाचार्य घर में सुख-समृद्धि और शांति का आगमन के लिए पानी में 2 चीजों को मिलाकर छिड़काव करने के लाभ बताते हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।
पानी में 2 चीजों को मिलाकर घर के दरवाजे पर छिड़कें:
-
हल्दी मिला पानी छिड़कें
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के कलश में जल भरकर उसमें 1 चुटकी हल्दी मिला लें। इसके बाद इस पानी से छिड़काव मुख्य द्वार के दोनों तरफ करें।
सम्बंधित ख़बरें
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Lord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
कहा जाता है कि इस उपाय को करने से आसपास का माहौल स्वस्थ रहेगा, साथ ही घर में धन और ऐश्वर्य की कमी नहीं होती हैं।
-
गंगा जल छिड़कें
वास्तु-शास्त्र के मुताबिक, सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत्त होकर नियमित घर के मुख्य द्वार पर तांबे के कलश में गंगा जल भरकर छिड़काव करें। इस उपाय को करने से घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि होती है। साथ ही घर में कलह से भी मुक्ति मिल सकती है।
हल्दी और गंगा जल के छिड़काव के लाभ
-
सुख-समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि
हल्दी और गंगा जल के छिड़काव के इस उपाय को करने से घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि होती हैं। साथ ही घर में कलह से भी मुक्ति मिल सकती हैं। ऐसा करने से घर से नकारात्मक शक्तियां निकल जाएंगी।
-
रोग-दोष से मुक्ति
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि, घर के मुख्य द्वार पर हल्दी और गंगा जल का हफ्ते में एक बार छिड़काव जरूर कर देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे घर की नकारात्मकता तो दूर होती ही है. साथ ही रोग, दोष भी पास नहीं आते हैं।
यह भी पढ़ें-जन्माष्टमी से पहले घर ले आएं ये वस्तुएं, होगा शुभ ही शुभ, साल भर बनी रहेगी श्रीकृष्ण जी की कृपा
-
कर्ज से मुक्ति के लिए उपाय
अगर आप कर्ज में डूबे हुए हैं तो इससे निकलने के लिए गंगाजल का ये उपाय कर सकते हैं। पीतल के लोटे में गंगाजल लेकर उसे घर की उत्तर-पूर्व दिशा के कोने में रख दें। ध्यान रहे कि लोटे का मुंह लाल कपड़े से ढक होना चाहिए। इस उपाय से धीरे-धीरे आपके कर्ज उतरने लगेंगे।
