पीपल का पेड़ देगा कष्टमय जीवन से मुक्ति, शनि के प्रकोप से मिलेगी राहत, शनिवार को करें ये विशेष उपाय

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है। शास्त्रों के अनुसार पीपल के वृक्ष में सभी देवी-देवताओं और पितरों का वास होता है। इस दिन पीपल से जुड़े कुछ उपायों को करने से साढ़ेसाती का दुष्प्रभाव कम होता है।
पीपल का पेड़ देगा कष्टमय जीवन से मुक्ति, शनि के प्रकोप से मिलेगी राहत, शनिवार को करें ये विशेष उपाय
शनिवार को करें पीपल के ये उपाय, (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Shaniwar Ke Upay: शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है। इस दिन शनि देव की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही, श्रद्धा अनुसार दान करना फलदायी माना गया है। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों पर शनि देव की कृपा होती है वो लोग जीवन में खूब तरक्की करते हैं।

शनि की साढ़साती और ढैय्या से परेशान लोगों को जीवन में बहुत कष्ट उठाने पड़ते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को शांत रखने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। शनिवार के दिन पीपल से जुड़े कुछ उपायों को करने से साढ़ेसाती का दुष्प्रभाव कम होता है। ऐसे में आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

शनिवार को करें पीपल के ये उपाय

हिंदु धर्म में पीपल के पेड़ का बहुत अधिक महत्व है। शास्त्रों के अनुसार इस वृक्ष में सभी देवी-देवताओं और पितरों का वास होता है। खासतौर से शनि को शांत करने के लिए पीपल का पेड़ बहुत उपयोगी माना गया है। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से शनि देव प्रसन्न होते है। इसलिए इस दिन विशेष रूप से शनि-दोष शांति के लिए पीपल की पूजा करना फलदायी होता है।

 पीपल पर जल चढ़ाना

ज्योतिषयों के अनुसार, शनिवार के दिन सूर्योदय से पहले स्नान कर शुद्ध वस्त्र धारण करें। इसके बाद पीपल के वृक्ष के जड़ में जल अर्पित करें। इसमें गंगाजल मिलाना शुभ माना जाता है। इस प्रक्रिया से शनि देव प्रसन्न होते हैं और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-

पीपल को काला तिल चढ़ाना

शनिवार को पीपल के वृक्ष पर काले तिल, काला कपड़ा और सरसों का तेल चढ़ाएं। यह शनि देव के क्रोध को शांत करने का एक प्रभावी उपाय है।

 दीपक प्रज्वलित करना

शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना भी शुभ होता है। इस दिन दीपक जलाना न भूलें। दीपक प्रज्वलित करते समय "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का जाप करें। यह उपाय शनि-दोष को शांत करता है और व्यक्ति के जीवन में स्थायित्व लाता है।

पीपल की परिक्रमा

शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष की सात बार परिक्रमा करें। परिक्रमा करते समय शनि मंत्र 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः' का जाप करें। यह उपाय शनि दोष के कारण उत्पन्न कष्टों को कम करता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com