नवंबर में इस दिन से शुरू होने जा रहा है मार्गशीर्ष मास, जानिए इस माह में क्या करना चाहिए और क्या नहीं
हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष माह यानी अगहन महीना बड़ा शुभ माना जाता है। ये हिंदू पंचांग का नौवां महीना होता है। इस साल इस महीने की शुरुआत 16 नवंबर 2024 से शुरू हो रही है और आगामी 15 दिसंबर 2024 तक रहेगी।
- Written By: सीमा कुमारी
नवंबर में इस दिन से शुरू होने जा रहा है मार्गशीर्ष मास
Margashirsha Month 2024: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष माह यानी अगहन महीना बड़ा शुभ माना जाता है। ये हिंदू पंचांग का नौवां महीना होता है। इस साल इस महीने की शुरुआत 16 नवंबर 2024 से शुरू हो रही है और आगामी 15 दिसंबर 2024 तक रहेगी।
यह महीना भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय महीना है, इस माह में जो कान्हा की उपासना करता है उन्हें जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति मिलती है। स्वर्ग में स्थान प्राप्त होता है। आइए जानते है साल 2024 में इस महीने की शुरुआत कब से हो रही है और मार्गशीर्ष के इस माह में आपको क्या करना चाहिए, और क्या करने से बचना चाहिए?
कब से शुरू है मार्गशीर्ष माह 2024
सम्बंधित ख़बरें
Viral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
Aaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
रिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
भारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
हिंदू पंचांग के नवें महीने मार्गशीर्ष की शुरुआत साल 2024 में 16 नवंबर से होगी। इस दिन शनिवार है, विधिपूर्वक इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा आराधना के साथ आप इस माह की शुरुआत कर सकते हैं। मार्गशीर्ष महीने की समाप्ति 15 दिसंबर 2024 को होगी।
जानिए मार्गशीर्ष महीने में क्या करना शुभ होता है
भगवान कृष्ण को समर्पित मार्गशीर्ष यानी अगहन का महीना सनातन धर्म में बड़ा महत्व रखता है। इस महीने में अगर आप दान-पुण्य करते हैं तो भगवान कृष्ण और माता लक्ष्मी की कृपा आपको प्राप्त होती है।
शास्त्र के अनुसार, इस माह में आपको प्रतिदिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए। स्वच्छ होने के बाद आप गीता, रामचरितमानस जैसी धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन इस माह कर सकते हैं। ऐसा करने से प्रभु की असीम अनुकंपा आपको प्राप्त होती है।
इसे भी पढ़ें : सर्दी-खांसी की समस्याओं से निपटने के बेहतरीन घरेलू नुस्खे, माने जाते हैं जो रामबाण
मार्गशीर्ष के महीने को ध्यान और साधना के लिए भी बेहद खास माना गया है। इस माह में ध्यान करने से आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होती है, आपका अध्यात्मिक ज्ञान बढ़ता है और बौद्धिक क्षमता में भी वृद्धि होती है।
इस माह में आपको अन्न, घी, दूध आदि का सेवन करना चाहिए इससे स्वास्थ्य लाभ होता है। साथ ही इन चीजों का दान भी आप कर सकते हैं। इन चीजों के दान के साथ ही जल का कलश, चंदन, कंबल, कपड़े, अन्न आदि का दान करने से भी आपको लाभ होता है।
मार्गशीर्ष के महीने में क्या न करें
जो लोग इस महीने विशेष व्रत रखते हैं, उन्हें व्रत के नियमों का पूरी तरह से पालन करना चाहिए। व्रत के दौरान किसी भी तरह की भूल करने से बचना चाहिए।
इस माह में जीरे का सेवन करना भी वर्जित माना जाता है।
मार्गशीर्ष के महीने में अनैतिक या अपवित्र कार्यों को करने से बचना चाहिए, क्योंकि श्रीकृष्ण को समर्पित यह माह अत्यंत पवित्र माना जाता है।
इस महीने में क्रोध, कटु वाणी और नकारात्मक विचारों से आप जितना दूर रहेंगे उतना ही आपको अच्छा परिणाम मिलेगा।
