Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मौनी अमावस्या पर बन रहे हैं दो विशेष शुभ योग, शिववास योग और सिद्धि योग का अतिशुभ संयोग, जानिए इस दिन क्या करें और नहीं

इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाया जाएगा। वहीं इस बार त्रिवेणी योग सहित कई शुभ योग बनने से मौनी अमावस्या का महत्व कई गुना बढ़ गया है। साथ ही इस बार मौनी अमावस्या पर महाकुंभ का दूसरा शाही स्नान भी किया जाएगा।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jan 28, 2025 | 04:37 PM

मौनी अमावस्या (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mauni Amavasya 2025: सनातन धर्म में मौनी अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। इस बार महाकुंभ का दूसरा शाही अमृत स्नान 29 जनवरी को मौनी अमावस्या तिथि के दिन पड़ रहा है। ऐसे में इस दिन का महत्व हिंदू श्रद्धालुओं में और भी बढ़ जाता है।

इस तिथि पर उत्तराषाढ़ी नक्षत्र औऱ सिद्ध योग बना रहा है, जो महाकुंभ के दौरान शिवजी की पूजा के लिए बेहद शुभ है। ऐसे में आप दूसरे अमृत स्नान के दिन यानी मौनी अमावस्या तिथि पर शिव जी की पूजा अराधना करेंगे तो आपको मनोवांछित फल मिल सकता है।

धार्मिक मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन गंगा में स्नान करने से जाने-अनजाने में किए गये पाप धुल जाते हैं। मां गंगा की कृपा भी भक्तों पर बरसती है। कुंडली में शामिल अशुभ ग्रहों से मुक्ति मिलती है। आपको बता दें, इस बार माघी अमावस्या पर कई शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन से हैं ये शुभ योग और इस दौरान क्या करना चाहिए क्या नहीं।

सम्बंधित ख़बरें

पितरों को प्रसन्न करने का विशेष अवसर है फाल्गुन अमावस्या, इस विधि से करें तर्पण, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग

कब है 2026 की फाल्गुन अमावस्या? किस मुहूर्त में पूजा करने से बनेंगे सुख-समृद्धि के योग? यहां जानिए

बसंत पंचमी 2026: कल माघ मेले में चौथा बड़ा स्नान, जानिए शुभ मुहूर्त

मौनी अमावस्या का महास्नान आज, संगम घाट पर दिखी आस्था की खूबसूरत तस्वीरें

मौनी अमावस्या के दिन बन रहे है कई शुभ योग  

शिववास योग

मौनी अमावस्या पर दुर्लभ शिववास योग का संयोग बन रहा है। शिववास का संयोग मौनी अमावस्या यानी 29 जनवरी को सायं 06: 05 मिनट तक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शिव कैलाश पर मां गौरी के साथ विराजमान रहेंगे।

सिद्धि योग

माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या पर सिद्धि योग का भी संयोग बन रहा है। सिद्धि योग का संयोग रात 09 बजकर 22 मिनट तक है। ज्योतिष शास्त्र में सिद्धि योग को शुभ मानते हैं। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी।

इसके अलावा, मौनी अमावस्या पर श्रवण एवं उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इन योग में भगवान शिव की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

क्या करें मौनी अमावस्या के दिन जानिए

1. मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान-दान जरूर करना चाहिए।

2. इस दिन भगवान विष्णु, लक्ष्मी जी और मां गंगा की पूजा करें।

3. इस दिन मौन व्रत या उपवास जरूर रखें।

4. मौनी अमावस्या के दिन शाम में तुलसी के पास घी का दीया जलाएं।

5. मौनी अमावस्या के दिन अन्न, धन, वस्त्र आदि का दान जरूर करें।

6. इस दिन सूर्य देव को जल अर्घ्य जरूर दें।

7. मौनी अमावस्या पर ‘ॐ पितृ देवतायै नम:’ मंत्र का 11 बार जाप करें।

क्या न करें मौनी अमावस्या के दिन जानिए

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –  

1. मौनी अमावस्या के दिन तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

2. इस दिन मांस-मदिरा या प्याज-लहसुन नहीं खाएं।

3. इस दिन किसी से वाद-विवाद नहीं करें।

4. इस दिन सुबह देर तक न सोएं।

5. इस दिन किसी से झूठ नहीं बोलें।

6. इस दिन बाल या नाखून न काटें।

7. इस दिन तुलसी पर जल नहीं चढ़ाना चाहिए।

Many auspicious yogas are being formed on the day of mauni amavasya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 28, 2025 | 04:37 PM

Topics:  

  • Magha Amavasya
  • Mahakumbh 2025

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.