कुंडली में है मंगल दोष? Valentine’s Day के दिन करें ये अचूक उपाय, प्रेम संबंध में आएगी मिठास
Mangal Dosh Upay : अगर कुंडली में मंगल दोष की वजह से प्रेम संबंधों में बार-बार बाधाएं आ रही हैं, तो वैलेंटाइन डे के दिन किए गए कुछ खास ज्योतिष उपाय रिश्ते में मिठास और सकारात्मकता ला सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
वैलेंटाइन डे ज्योतिष टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Astrology Tips For Couples: फरवरी का महीना आते ही प्यार का मौसम शुरू हो जाता है। 14 फरवरी को मनाया जाने वाला वैलेंटाइन डे प्रेम और भावनाओं का प्रतीक है। इस दिन कपल्स अपने रिश्ते को खास बनाने की कोशिश करते हैं।
लेकिन कई बार ऐसा होता है कि सच्चा प्यार होने के बावजूद रिश्ते में बार-बार गलतफहमियां, झगड़े या दूरी आ जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इसकी एक वजह कुंडली में मौजूद मंगल दोष भी हो सकता है।
मंगल दोष होने पर लव लाइफ में रुकावटें, देरी से शादी या रिश्तों का टूटना जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। अगर आप भी ऐसी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो कुछ सरल ज्योतिष उपाय अपनाकर राहत पा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
इस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
Pradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
मंगल दोष से मुक्ति के लिए क्या उपाय करें
-
मंगलवार का व्रत रखें
ज्योतिषयों के अनुसार, मंगल दोष से मुक्ति के लिए 21 मंगलवार तक व्रत रखने से मंगल ग्रह शांत होता है। इस दिन लाल कपड़े पहनें और हनुमान जी की पूजा करें।
-
हनुमान चालीसा का पाठ
इसके अलावा, मंगल दोष से मुक्ति के लिए प्रतिदिन या कम से कम मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। कहते है इससे भी मंगल दोष से निजात मिलता है।
-
मसूर दाल और लाल वस्त्र का दान
मंगलवार के दिन मसूर दाल, लाल कपड़ा या गुड़ का दान करना शुभ माना जाता है।
-
शिव-पार्वती की पूजा
मंगल दोष से मुक्ति के लिए और विवाह और प्रेम संबंधों में मिठास के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की नियमित पूजा करें। “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप लाभकारी होता है।
-
कुंभ विवाह या विशेष पूजा
अगर कुंडली में मंगल दोष अधिक है, तो किसी योग्य ज्योतिषाचार्य की सलाह से विशेष पूजा या कुंभ विवाह कराया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:-आज शाम कालाष्टमी पर करें ये 1 अचूक उपाय, धन की कमी और संकट होंगे दूर!
रखें ये भी ध्यान
रिश्तों में केवल ग्रह-नक्षत्र ही नहीं, बल्कि आपसी समझ, संवाद और विश्वास भी उतना ही जरूरी है। ज्योतिष उपायों के साथ-साथ पार्टनर के साथ खुलकर बात करना और एक-दूसरे की भावनाओं को समझना भी बेहद जरूरी है।
सही प्रयास और सकारात्मक सोच से रिश्ते में फिर से प्यार और मिठास लाई जा सकती है।
