मकर संक्रांति के दिन बिल्कुल न करें ये काम, वरना नुकसान भी जान लीजिए
Makar Sankranti Rituals Mistakes: मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे सूर्य के उत्तरायण होने के दिन मनाया जाता है। यह दिन नए अवसर और शुभ शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
- Written By: सीमा कुमारी
मकर संक्रांति के दिन क्या नहीं करना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
Avoid Mistakes Makar Sankranti: हर साल की तरह इस बार भी 14 जनवरी 2026 मंगलवार के दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। सनातन धर्म में मकर संक्रांति का पर्व बहुत ही शुभ एवं पवित्र माना जाता है। यह पर्व सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
इसी दिन से सभी शुभ कामों की शुरुआत दोबारा होती है। साल 2026 में मकर संक्रांति बेहद खास होने वाली है, क्योंकि इस बार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही षटतिला एकादशी का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जो मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इसके अलावा, जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
मकर संक्रांति के दिन क्या नहीं करना चाहिए
बिना स्नान किए भोजन
ज्योतिष धर्म गुरु के मुताबिक, मकर संक्रांति के दिन गलती से भी स्नान किए बिना भोजन ग्रहण न करें। मान्यता है कि ऐसा करने से वह अनाज अशुद्ध और जहर के समान हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Dalai Lama Teachings: सफलता के पीछे छिपा है गुण, दलाई लामा ने बताया खुशहाल और सफल जीवन का मंत्र
Shani Mahadasha: क्या होती है शनि की महादशा? जानिए 19 साल तक चलने वाली इस दशा के प्रभाव और उपाय
Yogini Ekadashi: योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें स्मार्त-वैष्णव व्रत की तिथि, शुभ समय और पारण विधि
Raksha Bandhan 2026: क्या पत्नी अपने पति को बांध सकती है राखी? जानें हिंदू धर्म की मान्यता
तेल का दान न करें
कहा जाता है कि, मकर संक्रांति के शुभ दिन स्नान-दान के विशेष महत्व होता है, लेकिन इस दिन भूलकर भी तेल का दान नहीं करना चाहिए। मकर संक्रांति के दिन तेल का दान करना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में बीमारियां और नकारात्मकता आती है।
नुकीली वस्तुएं का दान
इसके अलावा मकर संक्राति पर सफेद चावल और नुकीली वस्तुएं जैसे चाकू, कैंची आदि दान करने से बचें।
तामसिक भोजन या शराब का सेवन
मकर संक्रांति के दिन तामसिक भोजन या शराब का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में नकारात्मकता आने के साथ सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।
यह भी पढ़ें-सकट चौथ पूजा की क्यों है विशेष महिमा? विघ्नों से मुक्ति के लिए किस शुभ मुहूर्त में करें पूजा? जानिए
मकर संक्रांति के दिन चौखट पर आए किसी भी ब्राह्मण और जरूरतमंद को बिना कुछ दान दिए वापस न लौटाएं। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति का अपमान न करें। मान्यता है कि ऐसा करने वाला व्यक्ति पाप का भागी बन सकता है।
