महाशिवरात्रि की पूजा में ज़रूर रखें ये चीज़ें, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
Proper Shivratri Pooja Items:महाशिवरात्रि की पूजा में कुछ विशेष वस्तुएँ ज़रूरी होती हैं। अगर ये नहीं रखी गईं, तो पूजा अधूरी मानी जाती है। जानिए कौन-कौन सी चीज़ें रखनी हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
शिवलिंग (सौ.सोशल मीडिया)
Items For Shivratri worship: महाशिवरात्रि हिन्दू धर्म का एक प्रमुख पर्व है। धर्म शास्त्रों की मानें, तो महाशिवरात्रि पर सच्ची श्रद्धा से की गई पूजा से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होकर भक्तों की हर मनोकामना करते हैं। यही नहीं देवी पार्वती भी साधक पर अपनी विशेष कृपा बनाए रखती हैं।
अगर आप भी इस बार महाशिवरात्रि पर व्रत, पूजन कर शिव जी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इस पूजा में आपको कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना होगा। माना जाता है कि कुछ चीजों के बिना महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा अधूरी रह जाती है। जानिए पूजा में कौन सी चीजों का होना जरूरी है।
शिव सबसे पहले प्रसन्न होने वाले देवता
सभी देव-देवताओं में महादेव को सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले भगवान कहा जाता है, जो सच्चे हृदय से शिवलिंग पर जल चढ़ाने मात्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन अगर पूजा में कुछ खास वस्तुओं को शामिल किया जाए तो इसका फल कई गुना बढ़ जाता है। यहां हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Today’s Libra Horoscope: तुला राशि वालों को मिलेगा अपनों का साथ, लव लाइफ को लेकर बरतें सावधानी
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर हनुमान जी की पूजा कर आप भी पा सकते हैं सभी बाधाओं से मुक्ति
Mahasanyog Vat Savitri Vrat : आज वट सावित्री व्रत पर महासंयोग, नोट कर लें पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त
Vat Savitri Vrat Katha : आज वट सावित्री व्रत में अवश्य पढ़ें यह कथा, इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा
बेलपत्र के बिना अधूरा है शिव जी का पूजन
धर्म ग्रंथों में बताया गया है कि, भोलेबाबा को बेलपत्र अति प्रिय है। इसलिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्त के जीवन को खुशियों से भर देते हैं। ऐसे में आप शिवरात्रि से पहले ही बेलपत्र इकट्ठा करके रख लें। बेलपत्र में शिव जी, देवी पार्वती और मां लक्ष्मी का वास माना जाता है।
धतूरा है शिव को अति प्रिय
शिव जी को धतूरे के फूल, धतूरे का फल आदि बहुत प्रिय है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर शिव पूजन करते समय भोलेनाथ को धतूरा अवश्य अर्पित करें। इस पावन दिन के लिए पूजन सामग्री में धतूरे का फूल और फल अर्पित करने से महादेव आपकी सभी मनोकामनाएं वश्य ही पूरी करेंगे।
यह भी पढ़ें:-मासिक शिवरात्रि से क्यों अलग है महाशिवरात्रि? जानिए रहस्य की बातें
भोलेनाथ को प्रिय है केसर की सुगंध
ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव को केसर की सुगंध भांति है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन शिव जी का पूजा में लाल केसर जरूर शामिल करें। इस शुभ दिन पर भोलेबाबा को लाल केसर अर्पित करने से साधक की बड़ी से बड़ी इच्छाएं पूरी होती हैं।
