-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Why Shiva Puja Is Performed In Evening On Pradosh Vrat
प्रदोष के दिन शाम को ही क्यों होती है भगवान शिव की पूजा? जानिए असली रहस्य
- Written By: सीमा कुमारी
Lord Shiva Evening Worship: प्रदोष व्रत पर शाम को ही क्यों होती है भगवान शिव की पूजा? जानिए इसका रहस्य और शुभ समय, जिससे शिवजी तुरंत प्रसन्न होकर पूरी करें आपकी मनोकामना!

भगवान शिव (सौ.सोशल मीडिया)
Pradosh Vrat Significance : भगवान शिव की उपासना के लिए प्रदोष व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के अनुसार, यह व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। आमतौर पर किसी भी व्रत में पूजा हमेशा सुबह के समय होती है। लेकिन प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव का पूजन प्रदोष काल यानि शाम के समय किया जाता है। ऐसे में में आइए जानते हैं इसके पीछे छिपे रहस्य और महत्व के बारे में-
प्रदोष व्रत और शाम की पूजा का क्या है महत्व
धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से शाम के समय की जाती है। जिसे प्रदोष काल कहा जाता है।
इसका मुख्य कारण यह है कि यह समय दिन और रात के मिलने का, यानी संधि काल होता है। इस दौरान ब्रह्मांडीय ऊर्जा सबसे अधिक सक्रिय रहती है, जिससे इस समय की गई पूजा का प्रभाव अत्यंत तीव्र और फलदायी माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Parthiv Shivling: पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा क्या है? जानिए इसके विशेष नियम
Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
26 जुलाई को रवि प्रदोष में बन रहे हैं शुभ योग के 2 संयोग, जानिए प्रदोष में शाम को ही क्यों होती है शिव पूजा
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज के दिन भूल से भी न करें ये गलतियां, वरना पड़ेगा बहुत भारी
शाम की पूजा के प्रमुख कारण
शिव का तांडव
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष काल में भगवान शिव कैलाश पर्वत पर आनंद तांडव करते हैं। यह नृत्य उनकी प्रसन्नता का प्रतीक माना जाता है। इस समय की गई पूजा में भगवान शिव की कृपा तुरंत भक्तों पर आती है।
मनोकामना पूर्ति
इस शुभ समय में शिव और पार्वती की पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट, रोग और दोष दूर होते हैं। साथ ही जीवन की इच्छाएं और मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं।
ऊर्जा का सक्रिय होना
प्रदोष काल दिन और रात के मिलने का समय है, जब ब्रह्मांडीय ऊर्जा सबसे सक्रिय होती है। यही कारण है कि इस दौरान की गई पूजा का असर कई गुना बढ़ जाता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
सर्वोत्तम समय
शिव-पार्वती की संयुक्त पूजा के लिए यह समय सबसे शुभ माना गया है। इस समय में की गई साधना भक्त के जीवन में अनंत सुख, सौभाग्य और कल्याण लाती है।
ये भी पढ़ें-प्रदोष व्रत में किन बातों का रखें ध्यान? इन नियमों के पालन से ही महादेव दूर करेंगे सारे कष्ट
प्रदोष काल का समय
प्रदोष काल सूर्यास्त से लगभग 45 मिनट पहले से शुरू होकर सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक रहता है। इसे शिव आराधना के लिए सबसे उपयुक्त समय माना जाता है। इस समय दीपक जलाना, बेलपत्र अर्पित करना, जलाभिषेक और मंत्रों का उच्चारण विशेष फलदायी माना जाता है।
प्रदोष व्रत और शाम की पूजा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभ देने वाला समय भी माना जाता है। भक्तों के अनुसार, सच्चे मन और श्रद्धा के साथ किया गया प्रदोष व्रत जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आता है।
Why shiva puja is performed in evening on pradosh vrat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नई कार खरीदी है? पहले 1000 KM में भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, वरना इंजन और माइलेज दोनों हो सकते हैं खराब
Jul 26, 2026 | 04:24 AMअब इंसान नहीं, AI करेगा Influencing, भारत में तेजी से बढ़ रहा Virtual Influencers का क्रेज
Jul 26, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन किस राशि के लिए होगा कठिन, जानें किसे मिलेगा आर्थिक लाभ
Jul 26, 2026 | 12:08 AMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
Jul 25, 2026 | 11:38 PMशिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर UP में सियासी घमासान: विपक्ष ने साधा निशाना, युवाओं के संघर्ष को बताया ऐतिहासिक
Jul 25, 2026 | 11:16 PMपिक्चर अभी बाकी है… फिर यहीं लौटेंगे, नए शिक्षा मंत्री को कॉकरोचों ने दी चेतावनी, बताया आगे का प्लान
Jul 25, 2026 | 11:16 PMESIC Bhubaneswar Recruitment 2026: प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट समेत 122 पदों पर भर्ती, ₹1.23 लाख तक वेतन
Jul 25, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














