Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किस दिन है महाअष्टमी और कब मनाई जाएगी राम नवमी? अभी नोट कर लें सही डेट!

Navratri Tithi Calendar 2026: महाअष्टमी और राम नवमी की सही तारीख जानने के लिए यहां देखें पूरी जानकारी और नोट कर लें सटीक दिन।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Mar 20, 2026 | 11:39 PM

भगवान् राम और माता गौरी (सौ. AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maha Ashtami Date 2026: चैत्र नवरात्रि का महापर्व चल रहा है। नवरात्रि हिंदू धर्म के सबसे पवित्र पर्वों में से एक मानी जाती है। इन नौ दिनों में विशेषकर अष्टमी और नवमी तिथि का महत्व अद्वितीय है। यह वह समय होता है जब माँ आदिशक्ति अपनी पूर्ण शक्ति के साथ भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं।

बताया जाता है कि, इन पवित्र तिथियों पर माँ दुर्गा की आराधना से सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

लेकिन इस बार तिथियों को लेकर लोगों में थोड़ा भ्रम बना हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 2026 में महाअष्टमी और राम नवमी कब मनाई जाएगी और इनका धार्मिक महत्व क्या है।

सम्बंधित ख़बरें

इस नवरात्रि में करें अपनी राशि के अनुसार यह महाउपाय, मां दुर्गा करेंगी हर मनोकामना पूरी

मां दुर्गा को प्रसन्न करना है? नवरात्रि में इन स्थानों पर जरूर जलाएं दीपक!

मत्स्य अवतार जयंती 2026: कब है, क्यों लिया भगवान विष्णु ने मछली का रूप? जानें रहस्य, महत्व और पूरी कथा!

गणगौर व्रत कल, आखिर पति से छुपाकर क्यों रखा जाता है यह व्रत? जानिए क्या है इस परंपरा का महत्व

19 मार्च से शुरू है चैत्र नवरात्रि का पर्व

धार्मिक पंचांग के अनुसार, इस साल 2026 चैत्र नवरात्रि का पर्व की शुरुआत 19 मार्च से हो गयी है। नवरात्रि के आठवें दिन मनाई जाने वाली महाअष्टमी 26 मार्च 2026, गुरुवार को पड़ेगी।

इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

अष्टमी और नवमी का महत्व

हिन्दू शास्त्रों में नवरात्रि के दौरान अष्टमी और नवमी दोनों तिथियों को अत्यंत फलदायी माना गया है। धार्मिक ग्रंथों जैसे देवी भागवत पुराण और मार्कंडेय पुराण में भी इन तिथियों का विशेष महत्व बताया गया है।

महाअष्टमी के दिन कई जगहों पर कन्या पूजन की परंपरा निभाई जाती है, जिसमें छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानकर भोजन कराया जाता है और उनका आशीर्वाद लिया जाता है।

कब मनाई जाएगी राम नवमी?

वहीं चैत्र शुक्ल नवमी के दिन भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव, यानी राम नवमी मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन अयोध्या में भगवान राम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन भगवान राम की पूजा-अर्चना की जाती है और कई भक्त व्रत भी रखते हैं।

पंचांग के अनुसार राम नवमी 26 मार्च 2026 को मनाई जाएगी, क्योंकि भगवान राम का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था और उस समय नवमी तिथि विद्यमान रहेगी। हालांकि उदयातिथि के आधार पर कुछ स्थानों पर 27 मार्च को भी राम नवमी मनाई जा सकती है।

महाअष्टमी का क्या है धार्मिक महत्व

नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से व्यक्ति के जीवन की नकारात्मकता दूर होती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। महाअष्टमी के दिन कन्या पूजन करने से माता दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें:- इस नवरात्रि में करें अपनी राशि के अनुसार यह महाउपाय, मां दुर्गा करेंगी हर मनोकामना पूरी

राम नवमी का महत्व

राम नवमी हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम की पूजा करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कई जगहों पर इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और शोभायात्राएं भी आयोजित की जाती हैं।

Maha ashtami and ram navami 2026 date know exact day and tithi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2026 | 11:39 PM

Topics:  

  • Chaitra Navratri
  • Ram Navami
  • Religion News
  • Sanatan Hindu religion

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.