ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद करें ये 5 काम, दूर होंगी सभी नकारात्मकता
Chandra Grahan :चंद्र ग्रहण समाप्त होते ही कुछ विशेष कार्य करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि स्नान, दान और पूजा जैसे उपाय करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मकता का संचार होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
चंद्र ग्रहण (सौ. AI)
Grahan Ke Baad Kya Kare: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण शुरू हो चुका है। खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले हों या ज्योतिष में आस्था रखने वाले, सभी के लिए यह दिन विशेष माना जा रहा है। यह ग्रहण भारत में भी दिखाई दे रहा है, इसलिए इसका सूतक काल मान्य माना गया है। आज ग्रहण शाम को खत्म होगा। शास्त्रों में ग्रहण के खत्म होने के बाद कुछ उपाय बहुत ही प्रभावी माने जाते हैं। ऐसे में आइए जानते है ग्रहण के खत्म होने के बाद क्या करना शुभ हो सकता है?
ग्रहण के खत्म होने के बाद क्या करना शुभ हो सकता है?
-
स्नान करें
हिंदू एवं ज्योतिष मान्यता के अनुसार, चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद व्यक्ति को सबसे पहले स्नान करना चाहिए। स्नान करके ग्रहण वाले कपड़ों को उतार देना चाहिए क्योंकि उसमें ग्रहण की नकारात्मक उर्जा समाहित होती है।
-
ग्रहण वाले कपड़े को दान करें
कहते है ग्रहण के बाद यदि संभव हो तो ग्रहण वाले कपड़े को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर देना चाहिए। अगर ऐसा न कर सकें तो उस कपड़े को धुलने के बाद ही पहनें।
सम्बंधित ख़बरें
Maa Durga: आज गुप्त नवरात्र की नवमी पर करें ये 5 अचूक उपाय, पूरी होगी कामना, माता का मिलेगा आशीर्वाद
Bhadli Navami : आज है भड़ली नवमी, आखिर क्यों इस दिन बिना मुहूर्त भी किए जा सकते हैं शुभ कार्य
Hindu Tradition: परीक्षा या किसी शुभ काम से पहले दही-चीनी क्यों खिलाई जाती है? जानिए इसके आयुर्वेदिक महत्व
Ganesh Chalisa: बुधवार को इस विधि से करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, हर संकट होगा दूर
-
नदी, सरोवर में स्नान करें
यदि संभव हो तो चंद्र ग्रहण के बाद किसी पवित्र नदी, सरोवर या समुद्र में जाकर स्नान करना चाहिए। यदि आपके लिए ऐसा करना मुश्किल हो तो आप घर में नहाने वाले पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें।
-
दान करें
हिंदू एवं ज्योतिष मान्यता के अनुसार, चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद व्यक्ति को दान करना चाहिए। क्योंकि सनातन धर्म में किसी भी दोष को दूर करने के लिए दान को अत्यंत ही फलदायी माना गया है।
ऐसे में चंद्र ग्रहण के बाद व्यक्ति को चंद्रमा से जुड़ी चीजों जैसे चावल, चीनी, सफेद रंग के कपड़े, चांदी आदि का विशेष रूप से दान अपने सामर्थ्य के अनुसार करना चाहिए।
-
ताजा भोजन बनाए
चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद ताजा बना कर करना चाहिए। यदि आपने ग्रहण से पहले बनाए गये भोजन में तुलसी डाल रखा हो, तो आप उसका सेवन कर सकते हैं, अन्यथा उसे न ग्रहण करें।
यह भी पढ़ें:-होली पर राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत!
-
करें पूजा घर की शुद्धि
हिंदू मान्यता के अनुसार, चंद्र ग्रहण और उसका सूतक काल समाप्त होने के बाद व्यक्ति को पहले स्वयं स्नान कर तन और मन से पवित्र होना चाहिए। इसके पश्चात अपने पूजा घर की अच्छी तरह सफाई करना शुभ माना जाता है।
