Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिंह समेत इन 4 राशि के जातक होते हैं किस्मत वाले, कम उम्र में ही चूम लेते हैं सफलता की बुलंदियां

Lucky Zodiac Signs For Success: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों के जातक बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। कहा जाता है कि सिंह समेत 4 राशियों के लोग कम उम्र में ही सफलता हासिल कर लेते हैं।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: May 20, 2026 | 06:32 PM

इन 4 राशियों होते हैं बेहद भाग्यशाली (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Young Age Success Astrology: हिन्दू धर्म में वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र का बड़ा महत्व बताया गया हैं। अगर ज्योतिष शास्त्र की बात करें तो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य से जुड़ी बातों का जाना जाता है।

ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों का जिक्र किया गया है, जिन पर ग्रहों की विशेष कृपा होती है। इन राशियों के जातक बेहद ही मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। बुद्धिमानी और मेहनत के बल पर इन्हें बहुत ही कम उम्र में बड़ी सफलता और शोहरत मिल जाती है।

इन 4 राशियों के लोग होते हैं बेहद भाग्यशाली

  • मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी 12 राशियों में  (Lucky Zodiac Signs) से मेष राशि के जातक बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। मंगल इन्हें ऊर्जा और साहस देता है। बताया जाता है कि, मेष राशि के लोग किसी भी काम को शुरू करने से डरते नहीं हैं। इनकी यही लीडरशिप क्वालिटी इन्हें कम उम्र में ही दूसरों से आगे ले जाती है। बहुत ही कम समय में ये अपने करियम में मुकाम हासिल कर लेते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Jagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य

Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय

Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर इन पांच चीजों का दान माना जाता है सबसे शुभ

Aaj Ka Panchang 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर बन रहे शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि

  • सिंह राशि

अगर दूसरी राशि सिंह राशि की बात करें तो मेष राशि की तरह सिंह राशि भी बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। इस राशि के जातक पैदाइशी लीडर होते हैं। ये राजा की तरह अपना जीवन जीते हैं। सिंह राशि के लोगों में गजब का आकर्षण और आत्मविश्वास होता है। ये लोग बहुत ही कम उम्र में अपनी पहचान बना लेते हैं और समाज में खूब मान-सम्मान और पैसा कमाते हैं। किस्मत भी इनका पूरा साथ देती है।

  • वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल ग्रह हैं। ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। मंगल ग्रह के स्वामित्व के कारण वृश्चिक राशि के जातक साहसी, दृढ़ निश्चयी और रहस्यमयी स्वभाव वाले होते हैं।

ये भी पढ़ें–Peacock Feather Vastu Tips: गलत दिशा में मोरपंख रखने से हो जाएंगे कंगाल! जानिए सबसे शुभ दिशा

इनका दिमाग काफी तेज होता है। इन्हें अच्छी तरह पता होता है कि अपने गोल्स को कैसे अचीव करना है। ये मुश्किलों से घबराते नहीं हैं, बल्कि उनका रास्ता ढूंढ निकालते हैं। यही वजह है कि करियर के शुरुआती दौर में ही ये बड़ी सफलता हासिल कर लेते हैं।

  • वृषभ राशि

वृषभ राशि का स्वामी ‘शुक्र’ है, जो इन्हें भौतिक सुख और धन की ओर आकर्षित करता है। ये लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। ये अपने काम पर फोकस रहते हैं। वृषभ राशि के जातक बेहद जिद्दी (दृढ़ संकल्पी) होते हैं। अगर एक बार कुछ ठान लें तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इसी कारण इन्हें बहुत ही कम उम्र में बड़ी कामयाबी मिल जाती है।

Lucky zodiac signs achieve success at young age 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2026 | 05:28 PM

Topics:  

  • Astro Tips
  • Dharma
  • Religion News
  • Zodiac Sign

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.