देवशयनी एकादशी पर शाम को इस दिशा में जलाएं दीया, श्रीहरि विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
Lord Vishnu Puja 2026: देवशयनी एकादशी की शाम सही दिशा में दीया जलाने से भगवान श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जानिए शाम के समय किस दिशा में दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
- Written By: सीमा कुमारी
देवशयनी एकादशी पर दीपक जलाना (सौ.जैमिनी)
Devshayani Ekadashi Diya Upay:आज देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। सनातन धर्म में इस एकादशी व्रत का बड़ा महत्व है। क्योंकि, इसी पवित्र तिथि से भगवान श्री हरि विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा यानी विश्राम करने चले जाते हैं और चातुर्मास का आरंभ होता है। चातुर्मास के शुरू होने के साथ ही शुभ और मांगलिक कामों पर रोक भी लग जाती है। इस पावन अवसर पर भगवान विष्णु के साथ माता तुलसी की पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है।
देवशयनी एकादशी पर तुलसी के पास विधि-विधान से घी का दीपक जलाने और मंत्र जाप करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही सुख-समृद्धि, आर्थिक उन्नति और मानसिक शांति की प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है।
आज शाम के समय इस एक जगह पर दीपक अवश्य जलाएं
-
घर के मुख्य द्वार
ज्योतिषयों के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर देवशयनी एकादशी के दिन आपको दीपक जलाने चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर होती है और सकारात्मकता आपके जीवन में आती है।
सम्बंधित ख़बरें
सूर्य देव से जुड़ी 10 रोचक बातें, जिन्हें जानकर हिंदू धर्म की कई मान्यताएं हो जाएंगी साफ
Tulsi Plant Vastu Tips: घर में तुलसी है तो सावधान; भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना पौधा जल्दी सूख सकता है
Navabharat Nishanebaaz: देवता ही नहीं, सरकार भी सो जाती है चातुर्मास में गहरी नींद आती है
Ekadashi Puja Samagri: देवशयनी एकादशी व्रत कल, पूजा से पहले जरूर देखें यह जरूरी सामग्री लिस्ट
-
तुलसी के पास दीपक जलाए
आज आपको तुलसी के पास भी एक दीपक अवश्य जलाना चाहिए और तुलसी की 3 या 7 बार परिक्रमा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है। हालांकि इस बात का ख्याल रखें कि गलती से भी तुलसी को न छुएं और ना ही एकादशी के दिन तुलसी पर जल अर्पित करें।
-
रसोई घर में दीपक जलाए
देवशयनी एकादशी के दिन घर के किचन में भी आपको दीपक जलाना चाहिए ऐसा करने से घर में अन्न की कभी कमी नहीं होती। इसके साथ ही देवशयनी एकादशी के दिन आपको पीपल के वृक्ष के पास दीपक जलाते हैं तो शुभ फल आपको मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें – Gauri Vrat : शनिवार से शुरू हो रहा है गौरी व्रत, जानिए इस व्रत की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महिमा
-
पीपल के पेड़ नीचे दीपक जलाए
देवशयनी एकादशी के दिन पीपल में भगवान विष्णु का वास माना जाता है इसलिए इस रात को पीपल के पेड़ के नीच दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करना पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और कुंडली में सभी तरह के दोष दूर होते हैं। साथ ही घर के सभी सदस्यों की उन्नति होती है और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
देवशयनी एकादशी पर इन बातों का भी रखें ध्यान
- पूजा के लिए शुद्ध घी का दीपक उपयोग करें ।
- दीपक सुरक्षित स्थान पर रखें ताकि कोई दुर्घटना न हो।
- तुलसी के आसपास स्वच्छता बनाए रखें।
- पूजा के दौरान भगवान विष्णु का ध्यान और भक्ति भाव बनाए रखें।
- अगर अधिक दीपक जलाना संभव न हो तो एक दीपक भी पूर्ण श्रद्धा से जलाया जा सकता है।
