पौष पूर्णिमा पर दीपक जलाना बड़ा शुभ, (सौ.सोशल मीडिया)
Paush Purnima 2025: हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि का बड़ा महत्व है। यह दिन हिंदुओं के लिए सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। हर महीने के शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है। इस बार नववर्ष की पहली पूर्णिमा यानी पौष पूर्णिमा 13 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
पूर्णिमा के दिन दीया जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से लक्ष्मी जी की कृपा बरसती है। साथ ही सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे आइए जानते हैं कि पौष पूर्णिमा पर किन जगहों पर दीपक जलाने से किस्मत चमक सकती है।
पौष पूर्णिमा पर इन स्थानों में दीपक जलाना बड़ा शुभ
घर के मंदिर
पौष पूर्णिमा के दिन पूजा के दौरान घर के मंदिर में देसी घी का दीपक जलाएं और सुख-शांति के लिए कामना करें। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और परिवार के सदस्यों पर लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है। साथ ही, सकारात्मकता बनी रहती है।
पीपल के पेड़ के नीचे
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पीपल के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। ऐसे में पौष पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। ऐसा करने से त्रिदेवों की कृपा प्राप्त होती है और पितर भी प्रसन्न होते हैं।
तुलसी के पौधे के नीचे
हिंदू में तुलसी के पौधे को बेहद शुभ और पवित्र माना जाता हैं। तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता हैं। पौष पूर्णिमा के दिन तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं और तुलसी माता को फल और मिठाई का भोग लगाएं। ऐसा करने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है और रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं।
घर के मेन गेट
पौष पूर्णिमा के दिन घर के मेन गेट पर देसी घी का दीपक जलाएं। इससे घर में नकारात्मक का ऊर्जा का आगमन नहीं होगा और सभी तरह की परेशानियां जल्द खत्म होंगी।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
नदी में दीपदान
पौष पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करें। इसके बाद दीपदान करें। मान्यता है कि दीपदान करने से व्यक्ति के पाप नष्ट हो जाते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
सनातन धर्म में शुभ तिथि पर दान करने का विशेष महत्व है। ऐसे में पौष पूर्णिमा के दिन अपनी श्रद्धानुसार अन्न, धन और वस्त्र का दान करें। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से तिजोरी पैसों से भरी रहती है। साथ ही व्यापार में लाभ प्राप्त होता है।