Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

20 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, जानिए क्या रहेगा सरगी खाने का सही समय

शारदीय नवरात्रि के बाद अब महिलाएं करवा चौथ व्रत की तैयारियों में जुट जाएगी जो 20 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस व्रत में महिलाएं बिना कुछ खाएं और पिएं व्रत रखती है दिन भर के व्रत के बाद चांद और पति को देखकर व्रत खोला जाता है। इस दौरान सरगी खाने का महत्व होता है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Oct 13, 2024 | 01:23 PM

करवा चौथ 2024 (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Karwa Chauth 2024: हिंदू धर्म में व्रत-त्योहार का महत्व होता हैं इसमें सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ व्रत रखती है। शारदीय नवरात्रि के बाद अब महिलाएं करवा चौथ व्रत की तैयारियों में जुट जाएगी जो 20 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस व्रत में महिलाएं बिना कुछ खाएं और पिएं व्रत रखती है दिन भर के व्रत के बाद चांद और पति को देखकर व्रत खोला जाता है। इस करवा चौथ व्रत का महत्व काफी ज्यादा है इस दौरान सरगी खाने का नियम होता हैं जो व्रत शुरु होने से पहले महिलाएं कर लेती है ताकि दिन भर का व्रत बिना किसी परेशानी के पूरा हो सकें।

ऐसे में चलिए जानते है सरगी किस समय खाई जानी चाहिए और इसका क्या खास समय होता है…

जानिए क्या होता हैं सरगी का महत्व

करवा चौथ के व्रत के दौरान सुहागिन महिलाएं सरगी का सेवन करती है जिसे सुबह के समय पर लेना होता है। इस सरगी का सेवन करने से दिनभर एनर्जी मिलती हैं तो रात के समय व्रत खोलने के समय कोई परेशानी नहीं आती है। सरगी में दरअसल बहू के लिए फल, मिठाई, ड्राई फ्रूट्स, खीर, मट्ठी जैसी कई चीजें होती हैं। यहां पर सरगी को घर की बड़ी महिलाओं या सास के द्वारा व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं को दिया जाता है। कई बार ऐसा होता हैं कि, जिन महिलाओं की सास नहीं होती वे अपनी जेठानी या घर की किसी बड़ी महिला से भी सरगी ले सकती हैं और उन्हें भी भेंट स्वरूप कुछ दे सकती हैं।

सम्बंधित ख़बरें

SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता टॉस, दो बदलाव के साथ उतरी हैदराबाद; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Akanksha Chamola को संस्कृत मंत्र के बीच मस्ती करना पड़ा भारी, आड़े-टेढ़े मुंह बनाने पर फूटा यूजर्स का गुस्सा

‘मुझे घूंसे मारता और छाती को हाथ लगाता था’, रत्नागिरी में वारकरी गुरुकुल प्रमुख पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप

Jalgaon में बनेगी भव्य आर्ट गैलरी, मंत्री गुलाबराव पाटील की घोषणा; शहर को मिलेगी नई सांस्कृतिक पहचान

ये भी पढ़ें – एक बेकार पड़ा मोबाइल फोन बना सकता है आपको मालामाल, जानिए कैसे यहां

किस समय पर करें सरगी का सेवन

हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत की बात की जाए तो, यह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवाचौथ मनाया जाता हैं इस का शुभ मुहूर्त बताया गया है। इसके अनुसार, करवाचौथ 20 अक्टूबर को सुबह 6:40 पर शुरू होगा और अगले दिन 21 अक्टूबर को सुबह 4:16 पर खत्म हो जाएगा। ऐसे में करवाचौथ का व्रत (Karwa Chauth Vrat) 20 अक्टूबर को ही रखा जाएगा और सरगी का शुभ मुहूर्त सूर्योदय से 2 घंटे पहले होता है, करवाचौथ पर सूर्योदय का समय 6:25 होगा. ऐसे में 2 घंटे पहले 4:25 से 5:00 बजे तक महिलाएं सरगी खा सकती हैं। वहीं, पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5:46 से लेकर 7:02 तक रहेगा और चंद्रोदय का समय 7:54 के आसपास रहेगा।

Know what will be the right time to eat sargi on karva chauth fast

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 13, 2024 | 01:23 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.