Jalgaon में बनेगी भव्य आर्ट गैलरी, मंत्री गुलाबराव पाटील की घोषणा; शहर को मिलेगी नई सांस्कृतिक पहचान
Jalgaon Art Gallery: जलगांव में भव्य आर्ट गैलरी व कला संकुल बनाने की घोषणा, गुलाबराव पाटील ने बाल चित्रकार अभिराज निकम की प्रदर्शनी में किया ऐलान।
- Written By: अंकिता पटेल
Jalgaon Cultural Development( Source: Social Media )
Jalgaon Cultural Development: जलगांव शहर को कला के नक्शे पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिले के पालक मंत्री गुलाबराव पाटील ने जलगांव में महानगरों की तर्ज पर भव्य आर्ट गैलरी और कला संकुल स्थापित करने की घोषणा की है।
यह ऐलान बाल चित्रकार अभिराज निकम की पेंटिंग प्रदर्शनी ‘यथार्थ के उद्घाटन के दौरान किया गया। कार्यक्रम पु. ना. गाडगील आर्ट गैलरी में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में कला प्रेमी मौजूद रहे।
इस दौरान मंत्री पाटील ने अभिराज की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि वह सिर्फ रंग नहीं भरता, बल्कि भावनाओं और यथार्थ को जीवंत करता है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
निकम जलगांव का नाम करेगा रोशन
मंत्री पाटील ने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहन देना समाज और शासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि अभिराज निकम भविष्य में राज्य ही नहीं, बल्कि देशभर में जलगांव का नाम रोशन करेगा। साथ ही उन्होंने अभिराज के माता-पिता और उसके गुरु सचिन मुसले का भी अभिनंदन किया।
8वीं के छात्र अभिराज की कला में बड़ी पहचान
अभिराज निकम वर्तमान में कक्षा 8वीं का छात्र है और वह चित्रकार सचिन मुसले से प्रशिक्षण ले रहा है। उसकी ‘यथार्थ’ प्रदर्शनी में लगी पेंटिंग्स को दर्शकों का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है।
कार्यक्रम का संचालन अक्षय नेहे ने किया, जबकि प्रस्तावना सचिन मुसले ने रखी। अंत में अभिराज निकम ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, कलाकार और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मंत्री ने दिया निजी सहयोग का भरोसा
कार्यक्रम के दौरान अभिराज की कला से प्रभावित होकर मंत्री पाटील ने उसे व्यक्तिगत स्तर पर सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। अभिराज ने भी अपने हाथों से बनाई गई मंत्री की पेंटिंग भेंट कर आभार व्यक्त किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल भावुक हो गया। इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी शंभू पाटील ने शहर में स्वतंत्र कला संकुल की आवश्यकता जताई।
यह भी पढ़ें:-Dhule में पाकिस्तानी कॉस्मेटिक्स जब्त, प्रतिबंध के बावजूद बिक रहे विदेशी उत्पाद; दो व्यापारी गिरफ्तार
इस पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए पालक मंत्री गुलाबराव पाटील ने महापालिका के सहयोग से कला संकुल बनाने की घोषणा कर दी। उपमहापौर मनोज चौधरी और नगरसेवक विष्णु भंगाले ने भी इस परियोजना में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
