- Hindi News »
- Religion »
- Know The Real Reason Behind Worshipping Lord Ganesha Before Starting Any Work
किसी कार्य के आरंभ से पहले श्रीगणेश की पूजा का असली कारण जानें, क्यों हुआ था देवताओं में विवाद
हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य के आरंभ से पहले गणपति जी की पूजा की जाती है। शादी-विवाह हो या मुंडन संस्कार, गृह प्रवेश हों या माता की चौकी सभी शुभ कार्यों से पहले गणेशजी को पूजा जाता है। गणेश चतुर्थी ही नहीं भगवान गजानन की पूजा अन्य त्योहारों पर भी सबसे पहले की जाती है। दरअसल इसके पीछे एक मान्यता है कि बप्पा हर प्रकार के विघ्न बाधा को हर लेते हें। उनकी पूजा करने से कोई भी कार्य बिना बाधा के पूर्ण होता है।
- Written By: सीमा कुमारी

प्रथम पूज्य भगवान गणेश (सौ.फाइल फोटो)
देशभर में 10 दिवसीय गणेशोत्सव का महापर्व चल रहा रहा है। 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन से शुरू हुए इस महापर्व का समापन 19 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन के साथ हो जाएगा। भगवान गणेश हिंदू धर्म के सबसे लोकप्रिय देवों में से एक हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर देशभर में भगवान गणेश की पूजा होती है और खासतौर पर उनके जन्म के रूप में इस त्योहार को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य के आरंभ से पहले गणपति जी की पूजा की जाती है। शादी-विवाह हो या मुंडन संस्कार, गृह प्रवेश हों या माता की चौकी सभी शुभ कार्यों से पहले गणेशजी को पूजा जाता है। आइए जानें किसी कार्य की शुरुआत से पहले क्यों की जाती है भगवान गणेश की पूजा।
आपको बता दें, गणेश चतुर्थी ही नहीं भगवान गजानन की पूजा अन्य त्योहारों पर भी सबसे पहले की जाती है। दरअसल इसके पीछे एक मान्यता है कि बप्पा हर प्रकार के विघ्न बाधा को हर लेते हें। उनकी पूजा करने से कोई भी कार्य बिना बाधा के पूर्ण होता है। जो भी कार्य आप करते हैं जो बिना रुकावट के अपने मुकाम को पहुंचता है। इसके पीछे एक पौराणिक कथा भी है।
सम्बंधित ख़बरें
गौरी गणेश चतुर्थी 2026 पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त क्या है? क्या है इस विशेष चतुर्थी का महत्व? जानिए पूजा विधि भी
साल 2025 की अंतिम चतुर्थी, विघ्नहर्ता श्रीगणेश की पूजा में ये गलतियां बिल्कुल न करें, लगेगा दोष!
गणेशोत्सव के बाद भंडारा में ‘हडपक्या गणपति’ की धूम, धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक
Nagpur News: मस्कर्या गणपति का आगमन, बुधवार को स्थापना होगी, 238 साल पुरानी परंपरा जारी
देवताओं के बीच में हुआ यह विवाद
एक बार देवताओं के बीच में इस बात को लेकर विवाद हो गया कि धरती पर किसकी पूजा सबसे पहले की जाएगी। सभी देवतागण खुद को सबसे श्रेष्ठ बनाने लगे। तब नारदजी ने इस स्थिति को देखते हुए शिवजी की शरण में जाने की सलाह दी।
जब सभी देवता शिवजी के पास पहुंचे तो उन्होंने सभी के बीच के विवाद को सुलझाने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन रखा। उन्होंने सभी देवताओं से अपने-अपने वाहन पर बैठकर संपूर्ण ब्रह्मांड का चक्कर लगाने को कहा। जो भी परिक्रमा करके सबसे पहले उनके पास पहुंचेगा, धरती पर उसकी ही पूजा की जाएगी।
ये भी पढ़ें- पितृ पक्ष में भोजन बनाने से लेकर अर्पित करने के जान लीजिए नियम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
गणेशजी ने किया ऐसा
सभी देवताअपने-अपने वाहन पर सवार होकर ब्रह्मांड का चक्कर लगाने निकल पड़े। मगर गणेशजी अपने वाहन मूषक पर सवार नहीं हुए। वह ब्रह्मांड का चक्कर लगाने की बजाए अपने माता-पिता के चारों ओर परिक्रमा करने लगे। उन्होंने माता-पिता के चारों ओर 7 बार परिक्रमा की और हाथ जोड़कर खड़े हो गए।
जब सभी देवता ब्रह्मांड का चक्कर लगाकर लौटे तो गणेशजी को वहीं पर खड़ा पाया। अब शिवजी प्रतियोगिता के विजेता को घोषित करने चल दिए। उन्होंने गणेशजी को विजयी घोषित किया। सभी देवता आश्चर्य में पड़ गए कि सभी देवता पूरे ब्रह्मांड का चक्कर लगाकर आए हैं उन्हें छोड़कर गणेशजी को क्यों विजेता घोषित किया गया।
तब शिवजी ने बताया कि पूरे ब्रह्मांड में माता-पिता का स्थान सर्वोपरि है और गणेशजी ने अपने माता-पिता की परिक्रमा की है, इसलिए वह सभी देवताओं में सबसे पहले पूजनीय हैं। तभी से गणेशजी की पूजा सबसे पहले होने लगी। सभी देवताओं ने शिवजी के इस निर्णय को स्वीकार किया।
Know the real reason behind worshipping lord ganesha before starting any work
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














