तांबे के लोटे का किस्मत कनेक्शन जानिए, मिलेगी नई कामयाबियां
हिन्दू धर्म में तांबे के बर्तन को बहुत शुभ माना जाता है। रात के समय तांबे के बर्तन में कुछ विशेष उपाय करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
तांबे के लोटे का उपाय
हिन्दू धर्म में तांबे के बर्तन को बहुत शुभ माना जाता है। तांबे से जुड़े कई ज्योतिषीय उपाय हैं जो आपकी परेशानियों से मुक्ति दिला सकते हैं और आपको खुशहाल जीवन जीने में मदद कर सकते हैं।
ऐसा माना जाता है कि रात के समय तांबे के बर्तन में कुछ विशेष उपाय करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता हैं। आइए जानते हैं रात के समय तांबे के बर्तन से जुड़े ज्योतिष उपाय के बारे में-
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपके काम में बार-बार रुकावटें आ रही हैं, काम पूरा नहीं हो रहा है या काम में सफलता नहीं मिल रही है तो सोने से पहले तांबे के बर्तन में एक चुटकी सिन्दूर रखकर अपने पास रख लें। अब सुबह उठकर इस जल को तुलसी पर चढ़ा दें। माना जाता है कि ऐसा करने से आपके बिगड़े काम बनने लगते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
12 साल में शिक्षा बजट आधा, गडकरी के मंत्रालय का तीन गुना बढ़ा आवंटन; रामचंद्र गुहा ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Yavatmal News: मारेगांव में 3 करोड़ की लागत से दो ग्रामीण सड़कों का होगा निर्माण, टेंडर जारी
इंदौर: हाथों में संविधान लेकर कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे दंपत्ति; सुरक्षा घेरा तोड़ किया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का लीडरशिप स्टाइल: सहयोगियों का मजबूत बचाव और परफेक्ट तैयारी पर खास जोर
शास्त्रों के अनुसार, घर में शांति बनाए रखने के लिए सुबह स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में सिन्दूर और चावल रखकर भगवान सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
तांबे के बर्तन आपको मानसिक तनाव से राहत दिलाने में भी मदद कर सकते है। इसके लिए रोजाना सोने से पहले तांबे के बर्तन में पानी भरें और उसे तकिए के पास रखें। फिर सुबह उठकर इस पानी को किसी पौधे में डाल दें। कहते है ऐसा करने से मानसिक तनाव से राहत मिलती है।
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको एक महीने तक सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाना चाहिए। माना जाता है कि रोजाना ऐसा करने से आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती हैं।
अगर कुंडली में सूर्य और मंगल कमजोर है, तो तांबे के लोटे में जल भरकर पीपल के पेड़ को जल का अर्घ्य दें। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य और मंगल मजबूत होता है। इससे आर्थिक तंगी भी दूर होती है।
अगर आप वास्तु दोष से परेशान हैं, तो निजात पाने के लिए रात में सोने से पहले तांबे के लोटे में जल भरकर सिरहाने में रख लें। अगली सुबह जल को शमी के पेड़ में अर्पित कर दें। इस उपाय को करने से वास्तु-दोष दूर हो जाता है।
