Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विश्वकर्मा पूजा की तिथि को लेकर कन्फ्यूजन क्यों, यहां जानिए सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

भगवान विश्वकर्मा को इस संसार का पहला शिल्पकार, वास्तुकार और इंजीनियर माना गया है। इनकी ही कृपा से संसार में किसी भी भवन का निर्माण होता है। किसी निर्माण या सृजन कार्य से जुड़े हुए लोग विश्वकर्मा पूजा को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाते हैं।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Aug 28, 2024 | 07:35 AM

विश्वकर्मा जयंती 2024 (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के सातवें पुत्र विश्वकर्मा भगवान के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भगवान विश्वकर्मा की जयंती (Vishwakarma Puja 2024) मनाई जाती है। इस बार यह जयंती 16 सितंबर को मनाई जाएगी।ऐसी मान्यता है कि इस संसार में जिस भी चीज का निर्माण हो रहा है। वो भगवान विश्वकर्मा की कृपा से ही हो रहा है। विश्वकर्मा पूजा के दिन विधिवत रूप से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। ये पर्व खासतौर पर कारखानों में मनाया जाता है। भगवान विश्वकर्मा को इस संसार का पहला शिल्पकार, वास्तुकार और इंजीनियर माना गया है।

इनकी ही कृपा से संसार में किसी भी भवन का निर्माण होता है। किसी निर्माण या सृजन कार्य से जुड़े हुए लोग विश्वकर्मा पूजा को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। ऐसे में आइए जानें साल 2024 में विश्वकर्मा पूजा कब मनाई जाएगी और इसके महत्व के बारे में।

शुभ मुहूर्त

इस साल 16 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है। इसका शुभ मुहूर्त 16 सितंबर को सुबह 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा, इस दिन रवि योग भी बन रहा है जो इस समय भी विश्वकर्मा पूजा करना काफी शुभ माना जाता है। शुभ मुहूर्त के दौरान लोग अपने वाहन फैक्ट्री और घर के औजारों की विधिवत पूजा कर सकते हैं।

ऐसे करें भगवान विश्वकर्मा की पूजा

1-विश्वकर्मा पूजा के दिन सुबह स्नान के बाद अपने कारखाने, दुकान की सफाई करें।
उसके बाद कारखानों में रखें औजारों की भी सफाई करें।

2- फिर कारखाने में साफ चौकी पर विश्वकर्मा जी की मूर्ति स्थापित करें।

3- उसके बाद विष्णु जी का ध्यान लगा के पूजन शुरू करें।

4- विश्वकर्मा जी को धूप, दीप, फूल, अक्षत आदि अर्पित करें।
अंत में पूजा के बाद विश्वकर्मा जी की आरती करें और भोग लगाएं।

5-इस दिन जगह-जगह पर भंडारा भी किया जाता है।

विश्वकर्मा पूजा का धार्मिक महत्व

विश्वकर्मा पूजा प्रथम वास्तुकार, शिल्पकार और इंजीनियर माना गया है। ऐसे में इस दिन लोग अपने कारखानों में लगे औजारों-मशीनों की पूजा करते है। इस दिन वाहनों की भी पूजा की जाती है।ऐ सी मान्यता है कि जो लोग विश्वकर्मा पूजा के दिन विधि विधान से पूजा करते हैं पूरे वर्ष उनके वाहन, मशीनें कभी खराब नहीं होते हैं।

लेखिका-सीमा कुमारी

 

Know the correct date and auspicious time of vishwakarma puja

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 28, 2024 | 07:35 AM

Topics:  

  • Vishwakarma Puja

सम्बंधित ख़बरें

1

January Born Horoscope July 2026: जनवरी में जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा जुलाई का महीना?

2

January Born Horoscope June 2026: जनवरी में जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना? जानें करियर

3

January Born People Horoscope 2026: जनवरी में जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा साल का पहला महीना? जानें

4

Weekly Horoscope 5-11 January 2026: इस हफ्ते किस राशि की चमकेगी किस्मत? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.