Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज रखा जाएगा पापांकुशा एकादशी का व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा और पढ़ें कथा

आज 13 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी व्रत मनाया जा रहा है। यह सभी एकादशी में से खास एकादशी होती है। नवरात्रि और दशहरा के बाद इस खास व्रत को रखा जाता है।यह व्रत व्यक्ति के सभी पापों से छुटकारा दिलाने के लिए रखा जाता है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Oct 13, 2024 | 07:38 AM

पापांकुशा एकादशी व्रत (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Papankusha Ekadashi Vrat: हिंदू धर्म में व्रत-त्योहार का महत्व होता है इसमें आज 13 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी व्रत मनाया जा रहा है। यह सभी एकादशी में से खास एकादशी होती है। नवरात्रि और दशहरा के बाद इस खास व्रत को रखा जाता है। बताया जाता हैं कि, यह व्रत व्यक्ति के सभी पापों से छुटकारा दिलाने के लिए रखा जाता है। इसमें मृत्यु के बाद भक्त के साथ, भक्त के पूर्वजों को भी मोक्ष मिल जाता है वहीं पर व्रत के प्रभाव से मानसिक शांति, संतान, सुख और समृद्धि की प्राप्ति की जाती है। चलिए जानते हैं पापांकुशा व्रत का शुभ मुहूर्त और खास कथा।

क्या रहेगा इस व्रत का शुभ मुहूर्त

यहां पर हिंदू पंचाग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 13 अक्टूबर यानि दिन रविवार से शुरु हो रही हैं। इसमे 13 अक्टूबर, दिन रविवार की सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर होगा और इसका समापन अगले दिन 14 अक्टूबर, दिन सोमवार की सुबह 6 बजकर 41 मिनट पर होगा। यहां पर 13 और 14 अक्टूबर की तिथि एकादशी और द्वादशी के लिए जानी जाती है। आज 13 अक्टूबर को एकादशी व्रत की तिथि के अनुसार व्रत रखा जाएगा तो वहीं पर 14 अक्टूबर को व्रत का पारण करने का नियम बताया गया है। इस पापांकुशा एकादशी के दिन पूजा करने के लिए सुबह के समय का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:40 से दोपहर 12:25 तक बताया गया है।

ये भी पढ़ें- ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ा No Bra Day का इतिहास, आज इस खास दिवस पर जानिए महिलाओं के लिए क्यों है जरूरी

सम्बंधित ख़बरें

T20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, हैरी ब्रूक के शतक के आगे पस्त हुआ पाकिस्तान

ये चार पौधे बदल देंगे आपकी किस्मत! घर की इस दिशा में लगाएं

गोंदिया-जबलपुर रेल ट्रैक डबलिंग के लिए 5,236 करोड़ मंजूर, मोदी कैबिनेट की स्वीकृति

मनपा के आंबेडकर शैक्षणिक अध्ययन केंद्र में अन्य विभाग शिफ्ट करने की कोशिश, मनसे ने किया विरोध

जानिए क्या पापांकुशा एकादशी व्रत की कथा

यहां पर पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन काल में विंध्य पर्वत पर क्रोधन नामक एक क्रूर बहेलिया रहता था, क्रोधन ने अपनी पूरी जिंदगी गलत कार्य जैसे हिंसा, मद्यपान, आदि में व्यतीत कर दी थी। जब उसके जीवन का अंतिम समय आया तब यमराज ने दूतों को क्रोधन को लाने को भेजा। यमदूतों ने क्रोधन को इस बात की जानकारी दे दी कि कल उसके जीवन का अंतिम दिन होगा. मृत्यु के भय से डरकर क्रोधन महर्षि अंगिरा की शरण में पहुंच गया, महर्षि ने क्रोधन की दशा को देखकर उस पर दया की और उसे पापाकुंशा एकादशी का व्रत करने को कहा। इस व्रत के करने से क्रोधन के सभी पाप नष्ट हो गए और भगवान की कृपा से मोक्ष की प्राप्ति हुई।

Know the auspicious time of fasting on papankusha ekadashi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 13, 2024 | 07:38 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.