भगवान शिव के परम भक्त हैं नंंदी महाराज, जानिए इनके कौन से कान में मनोकामना कहने से होती है पूरी
सोमवार का दिन भगवान शिव के लिए समर्पित होने के साथ ही सभी मनोरथों को पूरा करने वाला भी होता है। कहा जाता है कि, उनके प्रिय नंदी महाराज के कान में मनोकामना कहने से जल्द ही पूरी होती है।
- Written By: दीपिका पाल
नंदी महाराज के कान में कहें मनोकामना (सौ.सोशल मीडिया)
आज 2 जून यानि सोमवार का दिन है जो भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित होता है। सोमवार के दिन भगवान शिव के भक्त आराधना करने के साथ ही नियम के साथ पूजा-अर्चना भी करते है। सोमवार का दिन भगवान शिव के लिए समर्पित होने के साथ ही सभी मनोरथों को पूरा करने वाला भी होता है।
वैसे तो भगवान शिव, भक्तों की सारी परेशानियों को हर लेते है और उनकी पूजा के सरल नियम है लेकिन कहा जाता है कि, उनके प्रिय नंदी महाराज के कान में मनोकामना कहने से जल्द ही पूरी होती है।
भगवान शिव के परम भक्त
जैसा कि, आप जानते हैं, भगवान शिव के परम भक्त और सवारी के रूप में नंदी महाराज का नाम आता है। आपने मंदिर में भगवान शिव के साथ नंदी महाराज की भी मूर्ति भी देखी होगी। भगवान शिव के साथ नंदी महाराज हमेशा से रहते है। शिवजी की पूजा नंदी महाराज की पूजा के बिना अधूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
इस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
नंदी महाराज के कान में कहें मनोकामना
आपको बताते चलें कि, नंदी महाराज का नाता शिवजी महाराज के साथ गिना गया है। कहते हैं कि, नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना कहने से विश जल्द ही पूरी हो जाती है। दरअसल यहां पर अगर आप नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना कहते है तो यह भगवान शिव के पास सीधे पहुंचती है। इसलिए भगवान शिव तक अपनी बात पहुंचाने के लिए आपको नंदी महाराज से कहना चाहिए।
जानिए कौन से कान में कहें अपनी बात
कहते है कि, नंदी महाराज के बाएं कान में अपनी इच्छा या मनोकामना कह सकते है। शिव मंदिर में पूजा करते समय मौन व्रत रखना चाहिए. इसके बाद उनकी पूजा करनी चाहिए. इसके बाद नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना कहें और दाहिने को बंद कर दें। नियम के अनुसार यह भी कहा गया है कि, नंदी महाराज से अपनी इच्छा कहने से पहले ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। अगर आप इस तरीको अपनाते है तो ऐसा करने से शिव जी अपने भक्तों की मनोकामना शीर्घ पूर्ण कर देते हैं। भगवान शिव की आराधना सच्चे मन से करते है तो आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।
