शरीर के अंगों का फड़कना क्या सच में देता हैं शुभ या अशुभ संकेत, जानिए समुद्र शास्त्र में इसके पीछे की सच्चाई
समुद्र शास्त्र में अंगों के फड़कने के पीछे कौन से प्रभाव शामिल होते है और क्या यह सच में जीवन में आने वाले शुभ औऱ संकेतों की ओर इशारा करते है। इसमें प्राय: आंखें और हाथ फड़कने लगते है।
- Written By: दीपिका पाल
अंगों के फड़कने के पीछे समुद्र शास्त्र से जानें (सौ.सोशल मीडिया)
कभी आपने महसूस किया होगा आपके शरीर का कोई अंग अचानक से फड़कने लगता है जिसे सही करना आसान नहीं होता है। कई बार अंगों का फड़कना लगातार जारी रहता है जिसके पीछे लोगों के कई भ्रम सामने आते है। कई लोग अंगों को फड़कने के पीछे शुभ या अशुभ संकेतों को जोड़ लेते है। अंगों के फड़कने की स्थिति के बारे में समुद्र शास्त्र में बताया गया है।
समुद्र शास्त्र में अंगों के फड़कने के पीछे कौन से प्रभाव शामिल होते है और क्या यह सच में जीवन में आने वाले शुभ औऱ संकेतों की ओर इशारा करते है। चलिए जानते हैं अंगों के फड़कने को लेकर इसकी बात…
अक्सर फड़कने लगते हैं ये शरीर के अंग
आपको बताते चलें कि, अक्सर या अचानक ऐसा होता है कि, शरीर के यह सभी अंग फड़कने लगते है जो अमूमन ज्यादा देर तक ऐसी स्थिति में ही होते है…
सम्बंधित ख़बरें
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Lord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
1- आंख का फड़कना
अगर आपके शरीर का सबसे नाजुक अंग यानि आंख फड़कने लगे तो यह बेहतर होता है। यहां पर दोनों आंखें जैसे दाएं और बाई आंख फड़कती है तो दोनों का असर या प्रभाव एक सा नहीं होता है इसके बारे में समुद्र शास्त्र में बताया गया है।अगर आपकी दाहिनी आंख फड़क रही है तो माना जाता है की कुछ अशुभ समाचार मिलने वाला है. अगर वहीं महिलाओं की बाई आंख फड़क रही है, तो इसे शुभ समाचार का संकेत माना जाता है। इसके अलावा पुरूषों के लिए अंगों के फड़कने को लेकर बात विपरित हो जाती है। अगर आपकी बाई आंख फड़क रही है तो आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।
2- पैर का फड़कना
अगर आपके आंखों के अलावा पैर फड़कने लगे तो इसके पीछे भी सच्चाई छिपी होती है। यहां पर दाहिनी जांघ को फड़कने को लेकर बताया गया है कि, आपको अपमानित होना पड़ेगा। इसके अलावा जब आपकी बाईं जांघ भी फड़कने लगती है तो कहते हैं कि, आने वाले समय में आपके जीवन में कोई नई बातें या धन और वस्तु की प्राप्ति हो सकती है।
3- हाथ का फड़कना
कई बार ऐसा होता है कि, शरीर में हाथ फड़कने से भी कई तरह के संकेत मिलने लगते है। यहां पर दाहिना कंधा फड़के तो बताया जाता है कि आपको धन की प्राप्ति होगी और वहीं अगर आपके बाया कंधा फड़के तो आपको सावधान है रहने की जरूरत है, हो सकता है कि कोई शत्रु या कोई आपके खिलाफ साजिश कर रहा हो। इसके अलावा आपके दाएं हाथ फड़के तो ऐसा होता है कि, धन और वैभव की आपको प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा बाएं हाथ के फड़कने से ऐसा होता है कि, इसके पीछे संकेत बताते हैं कि, आपको कोई खोई हुई चीज मिल जाये या आपका कोई बिछड़ा हुआ मित्र मिल जाये
