घर के किचन में गलती से भी एक साथ न रखें ये दो चीजें, वरना घर में रोज़ होंगे झगड़े!
Kitchen Vastu Mistakes:वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में गैस चूल्हा और पानी से जुड़ी चीजें एक साथ रखने से घर में कलह बढ़ती है। जानें रसोई के जरूरी वास्तु नियम और उपाय।
- Written By: सीमा कुमारी
किचन में कभी न रखें ये दो चीजें एक साथ (सौ.सोशल मीडिया)
Vastu Rules For Kitchen:वास्तु शास्त्र मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें घर और उससे जुड़ी वस्तुओं को लेकर कई नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से जीवन सुखमय और समृद्ध बनता है। विशेष रूप से घर की रसोई (किचन) को वास्तु में अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि यह अन्न और ऊर्जा का केंद्र होती है।
सही वास्तु के अनुसार बनी और व्यवस्थित रसोई घर में अन्न-धन की कमी नहीं होने देती। वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में दो ऐसी चीजें हैं, जिन्हें कभी भी एक साथ नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से ग्रह दोष बढ़ता है और घर में अशांति का वातावरण बन सकता है।
आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में किन दो चीजों को एक साथ रखना अशुभ माना जाता है और इससे क्या नुकसान हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva Puja: सोमवार की पूजा में करें ये काम, धन-दौलत और अच्छे स्वास्थ्य का मिलेगा आशीर्वाद
Jaya Parvati Vrat: जया पार्वती व्रत इस कथा के बिना है अधूरा, ज़रूर करें पाठ, मनोकामनाएं होंगी पूरी
‘जेल में प्रकटे कृष्ण कन्हैया’ के मंगलगान से गूंजा पंडाल, जया किशोरी ने दिया धर्म और भक्ति का संदेश
Lord Shiva Facts: शिवजी के रूप में छिपे हैं जीवन, मृत्यु और ब्रह्मांड के रहस्य, क्या आप जानते हैं इनका महत्व?
किचन में कभी न रखें ये दो चीजें एक साथ
नमक और हल्दी
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि नमक और हल्दी दोनों ही किचन के जरूरी मसाले हैं, लेकिन इनका असर अलग-अलग होता है। कहते है नमक का संबंध स्वाद और उर्जा से है। वहीं हल्दी शुभता का प्रतीक मानी जाती है। इसका संबंध पूजा से भी है नमक और हल्दी साथ रखने से इन दोनों की उर्जा में टकराव हो सकता है, जिसका प्रभाव घर के माहौल में देखने को मिल सकता है।
नमक का संबंध चंद्र और शुक्र ग्रह से है
ज्योतिष के अनुसार, नमक का संबंध चंद्र और शुक्र ग्रह से है। नमक मन और भावनाओं को प्रभावित करता है। अगर नमक किचन में सही जगह पर नहीं रखा जाता तो व्यक्ति के स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है, इसलिए नमक को किचन में साफ डिब्बे में रखना चाहिए।
ये भी पढ़े:-मोक्षदायिनी पौष पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें ये गलती, वरना पुण्य की जगह लग सकता है दोष
वहीं हल्दी शुभता का प्रतीक होने के साथ-साथ पूजा-पाठ में उपयोग की जाती है। इसका संबंध भगवान गणेश से बताया जाता है, इसलिए इसे सम्मान के साथ रखना आवश्यक है।
जानिए हल्दी और नमक एक साथ रखने से क्या होता है?
ऐसा माना जाता है कि किचन में हल्दी और नमक को एक डिब्बे या एक स्थान पर रखने से घर में झगड़े और तनाव बढ़ सकते हैं। घर के सदस्यों को बेचैनी हो सकती है। काम से मन हट सकता है. फैसलों में उलझन हो सकती है।
