इस दिन शुरू हो रहा है खरमास, किन कार्यों की है मनाही, जानिए विशेष नियम भी
इस साल 14 मार्च से खरमास लगने जा रहा है। इस दौरान सभी शुभ कामों पर रोक लग जाती है। आइए जानते है इस दौरान क्या करें क्या नहीं।
- Written By: सीमा कुमारी
कब से शुरू हो रहा है खरमास जानिए (सौ.सोशल मीडिया)
Kharmas date 2025 : ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से खरमास के महीने का विशेष महत्व होता है। आपको बता दें कि, खरमास तब शुरू होता है जब सूर्य देव धनु या मीन राशि में प्रवेश करते है। इस साल 14 मार्च 2025 से खरमास शुरू हो रहा है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान किसी तरह के मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं जैसे – शादी-विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, नामकरण, मुंडन आदि। खरमास पूरे 1 महीने तक चलता है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में कब से खरमास का महीना शुरू हो रहा है और इस दौरान क्या करें क्या नहीं-
कब से शुरू हो रहा है खरमास जानिए
सम्बंधित ख़बरें
April Marriage Dates: अप्रैल में इस दिन से शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य, जानिए विवाह के शुभ मुहूर्त
खरमास से पहले इन चीजों को घर लाना शुभ, लेकिन इन बातों का रखें खास ध्यान
15 मार्च से शुरू हो रहा है काला महीना, जानिए इस दौरान किन बातों का रखें ध्यान
खरमास में श्रीहरि विष्णु की पूजा क्यों है विशेष फलदायी? यहां जानिए
पंचांग के मुताबिक, वर्तमान में सूर्य कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं जिसमें वो 13 मार्च तक रहेंगे। इसके बाद से 14 मार्च को भगवान सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस दिन से ही खरमास शुरू हो जाएगा और सारे मांगलिक कार्य रुक जाएंगे।
खरमास में मांगलिक कार्य करना अशुभ
- ज्योतिषयों के अनुसार, खरमास के दौरान सूर्य देव का तेज कम हो जाता है। जिसके कारण किसी भी मांगलिक कार्य का शुभ फल व्यक्ति को प्राप्त नहीं होता है।
- खरमास में क्या करना अशुभ
- खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, जनेऊ, नामकरण जैसे शुभ कार्य इस दौरान नहीं करने चाहिए।
- इस दौरान किसी भी नए काम और कारोबार की शुरुआत नहीं करनी चाहिए।
- इस दौरान नकारात्मक विचारों से भी बचना चाहिए।
खरमास में क्या करना शुभ जानिए
- खरमास के दौरान आपको सूर्य देव की उपासना नहीं करनी चाहिए। पूजा-पाठ, तप-जप और मेडिटेशन पर ध्यान देना चाहिए।
- इसके अलावा दान-पुण्य करें और गरीबों को अन्न, वस्त्र आदि का दान करें।
- वहीं, आप खरमास के दौरान सूर्य देव की उपासना करें। हर दिन ताम्र पात्र में जल लेकर सूर्य को जल अर्पित करें।
- धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
खरमास के दौरान गायत्री मंत्र और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करिए। इससे आपका मनोबल और आत्मबल मजबूत होगा। - इस दौरान भगवान विष्णु और श्रीराम की पूजा करना भी बड़ा शुभ होता है।
