घर में क्यों रखते हैं ये 5 मूर्तियां जानिए क्या कहता है वास्तुशास्त्र
वास्तु शास्त्र के अनुसार, खुशहाली के लिए घर में कुछ मूर्तियों को रखना अच्छा होता है। ये मूर्तियां घर की कलह को शांत करके परिवार में बरकत लाती है।
- Written By: सीमा कुमारी
घर की इन दिशाओं में रखें ये 5 मूर्तियां (सौ.सोशल मीडिया)
व्यक्ति के जीवन में वास्तु शास्त्र का बड़ा महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ विशेष पशु-आकार की मूर्तियाँ यानी शोपीस घर में रखना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इनका संबंध किसी न किसी देवी-देवताओं और ग्रहों से होता है। जिससे यह मूर्तियां घर में रखने से जीवन की हर बाधा दूर होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन-कौन से शुभ पशु शोपीस को कहाँ और कैसे रखना चाहिए
घर की इन दिशाओं में रखें ये 5 मूर्तियां
कामधेनु गाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कामधेनु गाय की मूर्ति को रखने से परिवारवालों की सेहत अच्छी रहती है। साथ ही धन में वृद्धि होती है। कामधेनु गाय की मूर्ति को घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रखना सबसे अच्छा माना जाता है।
शेर की मूर्ति
शेर की मूर्ति आत्मबल और साहस का प्रतीक मानी जाती है। यह नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करता है। शेर की मूर्ति को मुख्य द्वार के पास रखें। यह घर की सुरक्षा करता है और बुरी नजर से बचाता है। आत्मविश्वास में वृद्धि करता है और डर को दूर करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Agra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त को लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में पड़ेगा इसका असर
सावन में महामृत्युंजय मंत्र जपने से पहले जान लें ये नियम, एक छोटी-सी गलती भी कर सकती है पूरा पुण्य निष्फल
मंगला गौरी व्रत 2026: पूजा में भूलकर भी न छोड़ें ये खास परंपरा, माता गौरी बरसाएंगी अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
कछुआ रखना शुभ
वास्तु शास्त्र की मानें तो, घर में कांच या धातु से बना कछुआ रखना भी शुभ होता है। कछुए की उम्र लंबी होती है। इसलिए घर में कछुए को रखने से घरवालों की सेहत अच्छी रहती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में कांच या धातु से बना कछुआ रखना शुभ होता है। इससे घरवालों की आमदनी बढ़ती है। साथ ही परिवार में सकारात्मकता बनी रहती है।
शनिवार को है आषाढ़ी विनायक चतुर्थी, बन रहे हैं कई शुभ योग
चांदी की मछली
घर में चांदी की मछली को उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है। इससे घरवालों को धन से जुड़ी समस्या से निजात मिल सकता है। साथ ही जीवन में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
घोड़े की मूर्ति
घोड़े की मूर्ति को प्रेरणा और प्रगति का प्रतीक माना जाता है। यह करियर में तेजी से आगे बढ़ने में मदद करता है। घोड़े की मूर्ति को दक्षिण दिशा में रखना सबसे अच्छा होता है। कार्यक्षेत्र या ऑफिस डेस्क पर भी इसे रखा जा सकता है। यह सफलता और उन्नति में सहायता करता है। मानसिक ऊर्जा और आत्मविश्वास को बढ़ाता है।
