करवा चौथ पर बन रहे हैं कुछ ग्रहों के विशेष संयोग, कर्क समेत इन राशि के जातकों होगा प्रेम का संचार
Karwa Chauth :इस बार 10 अक्तूबर को करवा चौथ है। यह दिन सुहागिनों के लिए बेहद शुभ है, क्योंकि इस तिथि पर उपवास रखने से पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
3 राशि वालों के लिए करवा चौथ शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Karwa Chauth 2025: 10 अक्तूबर को करवा चौथ मनाया जाएगा। यह दिन सुहागिनों के लिए बेहद शुभ है, क्योंकि इस तिथि पर उपवास रखने से पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा, करवा चौथ पर पूजा-पाठ, दान-दक्षिणा आदि शुभ कार्य करने से वैवाहिक जीवन सुखमय और रिश्तों में प्रेम-विश्वास का संचार होता है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, इस वर्ष करवा चौथ पर कई शुभ संयोग बने हुए हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक करवा चौथ पर शनि मीन, सूर्य कन्या और गुरु मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, चंद्रमा शुक्र के घर यानी वृषभ में संचरण करेंगे। अब चूंकि शुक्र सुख-सौभाग्य, प्रेम और विलासिता के कारक है, इसलिए कुछ राशि वालों को इसका विशेष लाभ हो सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
3 राशि वालों के लिए करवा चौथ शुभ:
मेष राशि
ज्योतिषियों के मुताबिक, करवा चौथ पर मेष राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति संभव है। इस दौरान जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अब सफलता की प्राप्ति होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Cancer New Moon 2026: कर्क अमावस्या इन 3 राशियों के जीवन में ला सकती है बड़े बदलाव, भावनाओं पर रहेगा गहरा असर
Birthday Horoscope: 14 जुलाई को जन्मे जातक क्यों हो सकते हैं खास, जानें जन्मदिन राशिफल
Aaj Ka Rashifal 14 July 2026: मंगलवार को किस राशि को मिलेगा लाभ? पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Ketu Astrology: क्या कुंडली के प्रथम भाव में केतु होना अशुभ होता है? जानें ज्योतिष में इसका प्रभाव और उपाय
रिश्तो में प्रेम का संचार होगा। अगर साथी से अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपसी समझ बढ़ने से विश्वास बढ़ेगा और आप स्वयं को भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को नौकरी में आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी। इस राशि की महिलाएं को घर और बाहर दोनों जगह अपनों का समर्थन मिलेगा। यह समय पेशेवर और आर्थिक प्रगति का संकेत दे रहा है।
हालांकि, प्रेम जीवन में खास बड़े बदलाव नजर आएंगे। साथी के प्रसाय आपको भावनात्मक रूप से मजबूत बनाएंगे। दोनों साथ में नए व्यापार की योजनाओं पर काम करेंगे।
इसे भी पढ़े- इस साल कितने बजे निकलेगा करवा चौथ को चांद, जानें व्रत शुरू करने और पारण का समय भी
मीन राशि
मीन राशि की महिलाओं को नई नौकरी की प्राप्ति होगी। अगर आप वैवाहिक जीवन में मनमुटाव को लेकर भी परेशान थे, तो वह भी समाप्त होगी। विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी और आप स्वतंत्र महसूस करेंगे। रिश्तों में बढ़ता प्रेम आपकी ताकत बनेगा। परिवार वालों का साथ व सहयोग प्राप्त होगा।
