Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नए साल में कर्क राशि के लोगों को मिलेगा हालात को बदलने का मौका, रखना होगा इन बातों का ध्यान

साल 2025 में कर्क राशि वालों की बेहतरी के लिए कुछ खास उपाय हैं, जिनके जरिए इस राशि के जातक अपने मौजूदा हालात को बदलने का मौका पा सकते हैं। इसके साथ ही इस साल उनके पास जीवन के हर क्षेत्र में अवसर दिख रहे हैं, जानिए कैसे..

  • Written By: विजय कुमार तिवारी
Updated On: Dec 25, 2024 | 10:59 AM

कर्क राशि का वार्षिक राशिफल 2025

Follow Us
Close
Follow Us:

कर्क राशि के लोगों के लिए आने वाला वर्ष 2025 थोड़ा खट्टे मीठे अनुभव वाला हो सकता है। अपनी आदतों व व्यवहार में बदलाव से जीवन के भिन्न-भिन्न पहलुओं और अपने आर्थिक जीवन, करियर, व्यवसाय, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि में बेहतर स्थिति पा सकते हैं। कर्क राशि के लोगों का राशिफल वैदिक ज्योतिष पर आधारित जानकारी के आधार पर ज्योतिष व राशिफल के जानकार हनुमान मिश्र  ने इस राशि के लोगों के लिए बेहद खास जानकारी और कुछ उपाय बताए हैं, जिससे आप आने वाले कल को बेहतर बना सकेंगे।

कर्क राशि के लोगों का स्वास्थ्य
कर्क राशि के लोगों के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आने वाला साल 2025 मिला जुला या फिर कभी-कभी कुछ कमजोर परिणाम देने वाला हो सकता है। साल की शुरुआत से लेकर मार्च के महीने तक शनि का गोचर आठवें भाव में रहेगा, जो स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा नहीं कहा जा सकता। विशेषकर यदि आपको कमर, जननांगों या मुख से संबंधित कोई परेशानी पहले से है तो इस अवधि तक अपने स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण जागरूक रहना ज्यादा उचित रहेगा। मार्च के बाद शनि का गोचर अष्टम भाव से दूर हो जाएगा और आपकी पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं धीरे-धीरे करके दूर होने लग जाएंगी।

इसके साथ-साथ मई महीने के मध्य से बृहस्पति का गोचर द्वादश भाव में हो जाएगा, जो पेट और कमर से संबंधित कुछ परेशानियां दे सकता है। हालांकि यह परेशानियां नए सिरे से आ सकती हैं अर्थात पुरानी परेशानियों के होने की स्थिति में उनका सही ढंग से इलाज और उचित आहार विहार पुरानी परेशानियों को दूर करने में मददगार बनेंगे जबकि लापरवाही की स्थिति में नए सिरे से पेट या कमर की तकलीफें हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए आप स्वास्थ्य को मेंटेंन करने की कोशिश करते हुए बेहतर स्वास्थ्य का आनंद ले सकेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

Budget 2026: न चुनावी राज्यों को तोहफा…न मिडिल क्लास को राहत, क्या भाजपा ने बदल दी है अपनी बजट रणनीति?

Budget 2026 का बड़ा असर: EV और CNG हुए सस्ते, हवाई सफर भी पड़ेगा हल्का, जानिए आपकी जेब पर क्या बदलेगा

Budget 2026: जनगणना 2027 के लिए सरकार ने खोला खजाना, बजट में ₹6,000 करोड़ का आवंटन; कब से शुरू होगी प्रक्रिया?

रूस में कुदरत का करिश्मा, आसमान में एक साथ दिखे 4 चांद, ‘मून डॉग’ की दुर्लभ घटना से दुनिया हैरान; VIDEO

कर्क राशि वालों की शिक्षा-दीक्षा
कर्क राशिफल 2025 के अनुसार देखा जाए तो इस राशि के लोगों के लिए शिक्षा के मामले में साल 2025 सामान्य तौर पर बेहतर या काफी हद तक अनुकूल परिणाम देने वाला हो सकता है। इस वर्ष साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य तक उच्च शिक्षा का कारक बृहस्पति आपके पंचम तथा सप्तम भाव को देखकर न केवल सामान्य शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों को बल्कि व्यावसायिक शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों को भी अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। मई महीने के मध्य के बाद बृहस्पति का गोचर आपके द्वादश भाव में हो जाएगा। हालांकि सामान्य तौर पर यह कमजोर स्थिति कही जाएगी लेकिन विदेश में रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को तब भी अच्छे परिणाम मिलते रहेंगे। साथ ही साथ ऐसे विद्यार्थी जो जन्म स्थान से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, विशेषकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी वो भी अनुकूल परिणाम प्राप्त करते रहेंगे। क्योंकि बृहस्पति द्वादश भाव में बैठकर आपके चतुर्थ भाव को देखेंगे।

इस राशि के लोगों के लिए साल के शुरुआती कुछ महीने एक्स्ट्रा मेहनत की डिमांड कर सकते हैं लेकिन बाद का समय सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम दे सकता है। हालांकि इन सब के बीच सिर्फ एक छोटी सी नकारात्मक बात रह सकती है कि मई के बाद दूसरे भाव में केतु के प्रभाव के चलते घर परिवार का माहौल थोड़ा सा बिगड़ा हुआ रह सकता है। ऐसे में पढ़ाई के लायक माहौल बनाने के लिए आपको कुछ एक्स्ट्रा यत्न प्रयत्न करने पड़ सकते हैं।

कर्क के लोगों के लिए खास सलाह ये है कि यदि आपने अपने आसपास के माहौल को अनुकूल बना लिया अथवा ऐसे माहौल में होने के बावजूद भी आप अपने सब्जेक्ट पर फोकस कर पाए तो, सामान्य तौर पर इस वर्ष आप अपनी शिक्षा के मामले में अच्छा करते रहेंगे।

कर्क राशि के लिए व्यवसाय के अवसर
कर्क राशि वालों के लिए व्यापार व्यवसाय से संबंधित मामलों में भी यह साल तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकता है, लेकिन अगर कुछ कमी होगी तो आपको अपनी कार्यशैली बदलनी होगी। अर्थात पिछले साल की तुलना में यह साल आपको ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकता है लेकिन फिर भी व्यापार व्यवसाय के मामले में जल्दबाजी के निर्णय या लापरवाही भरे निर्णय उचित नहीं रहेंगे।

साल की शुरुआत से लेकर मार्च के महीने तक शनि का गोचर आठवें भाव में रहेगा जो तीसरी दृष्टि से आपके दशम भाव को देखेगा। फलस्वरूप कार्य व्यापार में कुछ कठिनाइयां या परेशानियां देखने को मिल सकती हैं लेकिन मार्च के बाद शनि अपनी नकारात्मकता समेट लेंगे। हालांकि शनि तब भी व्यापार व्यवसाय में कोई मदद नहीं करेंगे लेकिन व्यवधान भी नहीं देंगे। फलस्वरुप आप कठिन मेहनत करके अपने व्यापार व्यवसाय को सही दिशा दे सकेंगे।

मई महीने के मध्य तक का समय व्यापार व्यवसाय के मामले में आपके लिए ज्यादा मददगार रहेगा। इसके बाद का समय उन लोगों के लिए अच्छा बना रहेगा जिनका काम भाग दौड़ का है। विदेशी वस्तुओं के आयात निर्यात से जुड़े हुए लोग भी अपने व्यापार व्यवसाय में अच्छा कर सकेंगे। अन्य लोग भी अच्छा करेंगे लेकिन उन्हें तुलनात्मक रूप से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी। अर्थात साल 2025 कर्क राशि वाले लोगों के व्यापार व्यवसाय के लिए तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है।

कर्क राशि वालों के लिए नौकरी के मौके
कर्क राशि के लोगों के लिए नौकरी के दृष्टिकोण से यह साल तुलनात्मक रूप से काफी हद तक अनुकूल रहने वाला है। पिछले साल की गलतियों से सबक लेंगे और उन बातों को नहीं दोहराएंगे तो सारी परेशानियां इस वर्ष दूर होने लग जाएंगी। विशेषकर मार्च के बाद आप पिछली समस्याओं से निजात पा लेंगे और नई ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समर्पण के साथ लग जाएंगे। आपकी बातचीत का तौर तरीका तुलनात्मक रूप से और अच्छा हो सकेगा।

ऐसे लोग अपनी जॉब में और अच्छा कर सकेंगे, जिनका काम बातचीत से संबंधित है या जो लोग किसी भी तरह की डीलिंग करते हैं।  मार्केटिंग इत्यादि से जुड़े लोग भी अच्छा कर सकेंगे। इस बीच में अप्रैल और मई के महीने काफी शानदार रह सकते हैं। मई महीने के मध्य के बाद बृहस्पति का गोचर द्वादश भाव में हो जाएगा, अतः भाग दौड़ की अधिकता रह सकती है लेकिन भाग दौड़ के बाद परिणाम सार्थक और अनुकूल रहेंगे। हो सकता है कार्यालय का माहौल या सहकर्मियों का बर्ताव आपके मन के अनुकूल न रहे लेकिन इसके बावजूद भी आप उस स्थिति में काम करने के लिए स्वयं को तैयार कर सकेंगे।

इस साल में नौकरी में बदलाव इत्यादि के लिए भी यह साल अनुकूल रह सकता है। इस तरह से हम कह सकते हैं कि पिछले साल की तुलना में यह साल नौकरी की दृष्टिकोण से काफी हद तक अच्छा रह सकता है और आप राहत भरी नौकरी का आनंद उठा सकेंगे। जब भी कोई मन का काम मिले तो इंकार न करें और बड़े फैसले लेने से न हिचकें।

कर्क राशि वालों का आर्थिक पक्ष
कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से नया साल पहले से बेहतर तो रह सकता है, लेकिन पूरी तरह से आर्थिक समस्याएं दूर तभी होंगी, जब आप अपना शत प्रतिशत देंगे। नहीं तो यहां इस बात में हमेशा संशय बना रहेगा। एक ओर जहां मार्च के महीने के बाद धन भाव से शनि का नकारात्मक प्रभाव दूर हो रहा है, तो वहीं मई महीने के बाद दूसरे भाव में केतु का प्रभाव शुरू हो जाएगा। हालांकि तुलना करें तो यह स्थिति बेहतर ही कही जाएगी। अर्थात् पिछले साल या पिछले सालों की तुलना में यह साल आर्थिक रूप से बेहतर रहेगा। फिर भी छोटी-मोटी विसंगतियां कभी कभार देखने को मिल सकती हैं।

धन का कारक बृहस्पति साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य तक आपके लाभ भाव में बना हुआ है जो आपको आपकी मेहनत की अनुरूप अच्छा लाभ करवाने का संकेत कर रहा है। इस तरह से हम पाते हैं कि अप्रैल और मई मध्य तक का समय कुछ अच्छी आर्थिक उपलब्धियां दे सकता है।

इस राशि के लोगों के लिए मई महीने के मध्य के बाद खर्चे बढ़ सकते हैं, जिन्हें रोकने की कोशिश जरूरी रहेगी। हालांकि अनुकूल बात यह रहेगी कि यदि इस वर्ष यदि आप लोन लेना चाह रहे हैं तो उसे मामले में की गई भाग दौड़ सार्थक परिणाम दे सकेगी।

कर्क राशि के लोगों की लव लाइफ़
कर्क राशि वालों की लव लाइफ और प्रेम प्रसंग के मामले में काफी राहत भरा रह सकता है। पिछले दो सालों से शनि ग्रह का प्रभाव आपके पंचम भाव पर बना हुआ था, जो लव लाइफ में बेरुखी का माहौल निर्मित कर रहा था। मार्च महीने के बाद शनि का प्रभाव पंचम भाव से दूर हो जाएगा। स्वाभाविक है कि इससे आपकी लव लाइफ में बेहतरी आएगी क्योंकि पुरानी समस्याएं या छोटी-छोटी बातों पर होने वाली नाराजगी अब नहीं हुआ करेगी या बहुत कम हुआ करेगी। हालांकि बृहस्पति का गोचर मई महीने के मध्य तक अनुकूल बना हुआ है, अतः इसके पहले का समय नए-नए युवा हो रहे लोगों को लव पार्टनर या मित्र बनाने में मददगार बनेगा।

मई महीने के मध्य के बाद लंबे समय तक पंचम भाव पर न तो नकारात्मक प्रभाव रहेगा और न ही सकारात्मक प्रभाव रहेगा। ऐसे में मामला शुक्र और मंगल के हाथों में आ जाएगा। जहां मंगल आपको मिले-जुले तो वहीं शुक्र अधिकांश समय अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। अतः इस अवधि में भी आप लव लाइफ का अच्छा आनंद ले सकेंगे। कहने का तात्पर्य है कि लव लाइफ के मामले में साल 2025 तुलनात्मक रूप से काफी अच्छा रह सकता है। पुरानी परेशानियों की दूर होने से आप राहत की सांस ले सकेंगे। नए सिरे से संबंधों के डेवलप होने के योग भी बन रहे हैं।

कर्क राशि के लोगों का वैवाहिक जीवन
कर्क राशि वालों के लिए विवाह की हर कोशिश सफल हो सकती है। आप लोगों के लिए साल 2025 का शुरुआती हिस्सा इस मामले में आपके लिए विशेषतौर पर मददगार बन सकता है। साल की शुरुआत के समय से ही लेकर मई महीने के मध्य तक बृहस्पति आपके लाभ भाव में होकर आपके पंचम भाव तथा आपके सप्तम भाव को देखेंगे जो विवाह करवाने में मदद करेंगे। विशेषकर जिनकी कुंडली में प्रेम विवाह के योग हैं और जो लोग पूरे दिल से प्रेम विवाह की कोशिश में हैं, उनकी मनोकामना इस वर्ष पूर्ण हो सकती है। विशेषकर मई मध्य के पहले पहले कोई सकारात्मक राह खुल सकती है। बाद का समय विवाह से संबंधित मामलों के लिए अधिक मददगार नहीं हो पाएगा।

इसे भी पढ़ें..
मेष राशि के लिए ऐसा होगा साल 2025, इन उपायों से दूर होंगे सारे संकट

कर्क राशि के लोगों के वैवाहिक संबंधों की बात की जाय तो इस मामले में यह साल मिले-जुले परिणाम देने वाला हो सकता है। यद्यपि इस वर्ष वैवाहिक मामले में किसी बड़ी समस्या के योग नहीं है। सामान्य तौर पर वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन कंपेयर करें तो साल का पहला हिस्सा तुलनात्मक रूप से ज्यादा बेहतर ही होगा।

कर्क राशि के लोगों का पारिवारिक व गृहस्थ जीवन
कर्क राशि वालों के लिए पारिवारिक मामलों में इस साल विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी,   क्योंकि साल की शुरुआत से लेकर मार्च के महीने तक शनि ग्रह का प्रभाव दूसरे भाव पर रहेगा, जो परिजनों के साथ संबंधों में कमजोरी देने का काम कर सकता है। आप को अपनी बातचीत और व्यवहार शैली पर ध्यान देना होगा। व्यवहार थोड़ा सा कड़क रहने का प्रभाव भी संबंधों पर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें..
मिथुन राशि के लोगों के परदेश में सेटल होने के संकेत, ऐसी है गाड़ी-बंगले के साथ तरक्की की संभावनाएं

मार्च के बाद शनि का प्रभाव दूसरे भाव से समाप्त हो जाएगा। अतः पारिवारिक संबंधों में बेहतरी देखने को मिलेगी, लेकिन मई मध्य के बाद राहु केतु का प्रभाव दूसरे भाव पर शुरू हो जाएगा। अतः कुछ पारिवारिक सदस्य गलतफहमी में आकर एक दूसरे से दूरी बनाकर रखने की कोशिश कर सकते हैं। फिर भी तुलना करें तो पिछली समस्याओं के दूर होने से आप राहत की सांस ले सकेंगे।

यदि आप आपसी गलतफहमियों से बचेंगे तो नए सिरे से कोई पारिवारिक समस्या नहीं आएंगी। गृहस्थ जीवन से संबंधित मामलों में इस वर्ष सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम मिलने चाहिए। आप घर गृहस्थी को सुधारने संवारने और बेहतर करने की कोशिश करके अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

कर्क राशि के लिए भूमि और वाहन का सुख
कर्क राशि वालों के लिए भूमि और भवन के साथ-साथ नए वाहन का योग है। यह साल सामान्य तौर पर अनुकूल रह सकता है। इस मामले में किसी बड़ी समस्या की योग नजर नहीं आ रहे हैं। यदि आप अपने जन्म स्थान से दूर कहीं कोई जमीन लेना चाह रहे हैं या घर लेना चाह रहे हैं अथवा घर का निर्माण करवाना चाह रहे हैं तो; मई मध्य के बाद का समय भी आपको अच्छे परिणाम दे सकेगा, क्योंकि बृहस्पति पंचम दृष्टि से आपके चतुर्थ भाव को देखेगा। अन्य लोगों के लिए मई मध्य से पहले का समय ज्यादा अच्छा है। वहीं जन्म स्थान से दूर भूमि भवन की प्राप्ति के लिए कोशिश कर रहे लोगों को बाद में भी अच्छे परिणाम मिल सकेंगे।

इसे भी पढ़ें..
वृषभ राशि के लोगों के लिए बेहद खास होगा नया साल, शादी-नौकरी और तरक्की के खुलेंगे द्वार

वहीं वाहन से संबंधित मामलों की बात की जाए तो इस मामले में भी साल अनुकूल परिणाम देता रहेगा। यदि आप नए सिरे से कोई वाहन खरीदना चाह रहे हैं और उसके लिए कोशिश भी कर रहे हैं तो आपको पूरी सफलता मिलेगी। आप वाहन खरीद सकेंगे और वाहन सुख का आनंद ले सकेंगे।

साल 2025 में कर्क राशि वालों की बेहतरी के लिए कुछ खास उपाय हैं, जिनके जरिए आप मानसिक शांति के साथ साथ तरक्की के अवसर पा सकते हैं। ये कार्य आपकी जीवन शैली में बड़ा बदलाव ला सकते हैं, जिनका असर रोजगार, व्यापार और अन्य आर्थिक स्थितियों में दिखेगा…

  • अपनी सामर्थ्य के अनुसार सैलरी व आय का एक अंश धार्मिक या किसी परोकार में लगाएं। यह आप खुद तय कर लें।
  • जलीय जीव के भोजन के निमित्त कुछ चीजें तालाब या नदी में डालने का स्वभाव बनाएं,  जिसका असर कुछ ही महीनों में दिखेगा।
  • नियमित रूप से माथे पर हल्दी या केसर का टीका लगाकर रखें, यह आपके भाग्योदय का कारक बन सकता है।

Karka rashi yearly horoscope prediction for year 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 24, 2024 | 02:46 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.