- Hindi News »
- Religion »
- Mesh Rashi Yearly Horoscope Prediction For Year 2025
मेष राशि के लिए ऐसा होगा साल 2025, इन उपायों से दूर होंगे सारे संकट
- Written By: विजय कुमार तिवारी
Aries Yearly 2025 Horoscope : मेष राशिफल 2025 के जरिए आप जान सकेंगे कि मेष राशि वाले जातकों के लिए आने वाला साल कैसा होगा। साल 2025 में इनका करियर, व्यापार, प्रेम, आर्थिक स्थिति, शिक्षा और वैवाहिक जीवन कैसा होने वाला है।

मेष राशि के लिए 2025 का राशिफल
ज्योतिष व राशिफल के जानकार हनुमान मिश्र के द्वारा की गयी गणना व दी गयी जानकारी के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए साल 2025 बेहद खास होने वाला है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से साल 2025 आपके लिए मिला जुला या फिर थोड़ा सा कमजोर रह सकता है, जबकि शिक्षा के दृष्टिकोण से थोड़ा कमजोर हो सकता है। व्यापार व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह साल सामान्य होने वाला है। इस राशि के लोगों के लिए मई का महीना कुछ खास हो सकता है। इस राशि के लोगों के लिए प्रेम संबंधों में विश्वसनीयता को बनाए रखना जरूरी होगी। अन्यथा क्लेश बढ़ने की आशंका तेज हो सकती है। इस साल यदि आप विवाह के लिए प्रयासरत हैं तो सफलता मिलने के चांस बन जाएंगे। मेष राशि वालों, भूमि और भवन से संबंधित मामलों में साल 2025 एवरेज परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। अगर इसके बाद भी कुछ गड़बड़ हो तो कुछ उपायों का ध्यान रखना होगा।
मेष राशि वालों का स्वास्थ्य
मेष राशि वालों के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से साल 2025 आपके लिए मिला जुला या फिर थोड़ा सा कमजोर होने की संभावना है। स्वास्थ्य का अपेक्षाकृत अधिक ख्याल रखना आपके हित में रहेगा। साल की शुरुआत से लेकर मार्च तक शनि आपके लाभ भाव में रहेंगे, यह अच्छी बात है लेकिन शनि की तीसरी दृष्टि कुंडली के प्रथम भाव पर रहेगी। अत: थोड़ी सी जागरूकता तो जरूरी रहेगी ही रहेगी। फिर भी मार्च तक का समय स्वास्थ्य के लिए अनुकूल रहेगा। इसके बाद शनि का गोचर द्वादश भाव में होने के कारण चंद्र कुंडली के अनुसार साढ़ेसाती की स्थिति निर्मित होगी। फलस्वरूप बाकी के समय में स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखना जरूरी रहेगा। यथा संभव तनाव मुक्त रहकर अच्छी नींद लेने की कोशिश करें। भाग दौड़ और श्रम परिश्रम भी अपने स्वास्थ्य के अनुसार करेंगे तो स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा।
साल 2025 में शिक्षा की स्थिति
मेष राशि वालों के लिए शिक्षा के हिसाब से साल 2025 आपके लिए औसत से बेहतर रह सकता है। वहीं यदि आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से अनुकूल बना रहा और आप पूरे मनोयोग से पढ़ाई करेंगे, तो परिणाम और भी अच्छे मिलेंगे। वैसे सामान्य तौर पर उच्च शिक्षा के कारक बृहस्पति की स्थिति मई महीने के मध्य तक अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल रहने के कारण इस अवधि में अध्ययन का स्तर ज्यादा अच्छा रहेगा। इसके बाद का समय घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए तो बेहतर कहा जाएगा साथ ही साथ टूर और ट्रैवल से जुड़ी शिक्षा लेने वाले विद्यार्थी, मासकॉम या दूरसंचार आदि से जुड़े विषयों की शिक्षा लेने वाले विद्यार्थी अच्छे परिणाम प्राप्त करते रहेंगे लेकिन अन्य विद्यार्थियों को अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता रह सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Credit Card Scam: क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के नाम पर ठगी का नया पैंतरा, जानें कैसे सुरक्षित रखें अपना पैसा
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
नासिक गोदावरी में छोड़ा जा रहा ड्रेनेज का गंदा पानी, दोषी अधिकारियों पर केस दर्ज करने की मांग
बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन से पुलिस ने की मारपीट, गला पकड़कर गाड़ी में बैठाया, फिर डंडे से पीटा
साल 2025 में व्यापार
मेष राशिफल 2025 के जातकों के लिए व्यापार व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी यह वर्ष मिले-जुले परिणाम देता हुआ दिखायी दे रहा है। हालांकि साल की शुरुआत से लेकर मार्च के महीने तक व्यापार व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होता हुआ प्रतीत होने की अधिक संभावना है, जबकि बाकी के महीने अपनी मेहनत के अनुरूप फल देने वाले होंगे। मार्च के बाद शनि ग्रह का द्वादश भाव में जाना कुछ लोगों के लिए कठिनाई देने का काम कर सकता है। हालांकि ऐसे लोग जो अपनी जन्मभूमि या घर से दूर रहकर व्यापार व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें तब भी संतोष परिणाम मिलते रहेंगे। विदेश में रहकर व्यापार करने वाले लोग अथवा विदेशी कंपनियों के साथ जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे लेकिन अन्य लोगों को अपेक्षाकृत कुछ कठिनाई देखने को मिल सकती है।
साल 2025 में नौकरी
मेष राशि वालों के लिए नौकरी के लिहाज से अच्छा है। ऐसे लोगों के इस साल की शुरुआत से लेकर मार्च तक का समय अपेक्षाकृत ज्यादा अच्छा रहेगा। वहीं बाद का समय कुछ हद तक कठिनाई देने का काम कर सकता है। हालांकि मई के बाद राहु ग्रह के गोचर की अनुकूलता तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दिलाने का काम करेगी लेकिन शनि की स्थिति को देखते हुए अपेक्षाकृत अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ सकती है। जिन लोगों की नौकरी यात्रा से जुड़ी हुई है अथवा जिन्हें ऑफिस नहीं बल्कि फील्ड में रहकर काम करना पड़ता है, उन्हें उनकी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलते रह सकते हैं, लेकिन अन्य लोगों को कुछ कठिनाई देखने को मिल सकती है।
साल 2025 में आर्थिक पक्ष
मेष राशि के लोग आर्थिक मामले में बेहतर हो सकते हैं। मई महीने के मध्य तक धन के कारक बृहस्पति का धन भाव में होना, आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम दिलाने का काम करेगा। अतः धन संचय करने के मामले में आपके प्रयास सफल रहेंगे। वहीं मई के बाद बृहस्पति दूसरे भाव से अपने प्रभाव को समेट लेंगे, लेकिन तीसरे भाव में जाकर वो लाभ भाव को देखेंगे। फलस्वरूप लाभ मिलता रहेगा। मई के बाद राहु का गोचर भी लाभ भाव में होने के कारण लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। अर्थात बचत के लिए भले ही 2025 थोड़ा सा कमजोर रहे लेकिन आमदनी की दृष्टिकोण से यह साल अच्छा बना रहेगा। इस बात की अच्छी संभावनाएं प्रतीत हो रही हैं। आप अपनी मेहनत के अनुसार अपनी आर्थिक स्थिति को बनाए रख पाएंगे।
साल 2025 में आपकी लव लाइफ़
मेष राशिफल 2025 के अनुसार प्रेम संबंध के मामले में मामला फिफ्टी-फिफ्टी दिख सकता है। साल की शुरुआत से लेकर मार्च के महीने तक पंचम भाव पर शनि ग्रह की दृष्टि सच्चे प्रेम करने वाले लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाएगी लेकिन अन्य लोगों को कुछ कठिनाइयां देखने को मिल सकती हैं। वहीं मई के बाद पंचम भाव में केतु का प्रभाव आपसी गलतफहमियां देने का काम कर सकता है। ऐसी स्थिति में प्रेम संबंधों में विश्वसनीयता को बनाए रखना जरूरी रहेगा। एक दूसरे के प्रति लॉयल बने रहना बहुत जरूरी रहेगा तभी आप अनुकूलता के दर्शन कर सकेंगे। अन्यथा संबंधों में कमजोरी देखने को मिल सकती है।
मेष राशि वालों का विवाह व वैवाहिक जीवन
मेष राशि वालों के लिए यह साल अच्छा होगा। यदि आपकी उम्र विवाह की हो चुकी है और आप विवाह के लिए प्रयासरत भी हैं, तो यह साल इस मामले में आपके लिए मदद कर सकता है। साल की शुरुआत से लेकर मई महीने के मध्य तक दूसरे भाव का बृहस्पति पारिवारिक लोगों की संख्या में वृद्धि करवाने का काम कर सकता है। ऐसी स्थिति में विवाह के योग बन सकते हैं। वहीं मई मध्य के बाद बृहस्पति पंचम दृष्टि से सप्तम भाव को देखते हुए विवाह के योग निर्मित करेगा। वैवाहिक जीवन की बात की जाए तो इस मामले में भी साल 2025 काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। मेष राशिफल 2025 के अनुसार आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहने के अच्छे योग बन रहे हैं।
पारिवारिक व गृहस्थ जीवन
मेष राशि वालों के लिए पारिवारिक मामले शुभ लक्षणों वाले अधिक हैं। ऐसे में यह साल मिले-जुले परिणाम दे सकता है। साल की शुरुआत काफी अच्छे परिणाम देती हुई प्रतीत हो रही है। वहीं साल के दूसरे हिस्से में कुछ पारिवारिक सदस्यों के बीच अनबन देखने को मिल सकती है। इस अनबन या मनमुटाव के पीछे किसी सदस्य की बेवजह की जिद, कारण बन सकती है। ऐसे में तार्किक बात करें, व्यर्थ की जिद और विवाद से बचें, तो परिणाम बेहतर रहेंगे। वहीं गृहस्थ संबंधी मामले में यह साल मिले-जुले परिणाम दे सकता है। मेष राशिफल 2025 के अनुसार आप अपनी जरूरत और मेहनत की अनुरूप घर गृहस्ती को सजाने और संवारने का काम करेंगे। किसी बड़ी विसंगति की योग नहीं हैं बल्कि आपकी लगन, निष्ठा और पारिवारिक सदस्यों के संयुक्त प्रयास के अनुसार आपका गृहस्थ जीवन अच्छा बना रहेगा।
भूमि, भवन, वाहन सुख का योग
मेष राशि वालों के लिए इस साल में भूमि और भवन से संबंधित मामलों में साल 2025 एवरेज परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। यदि आपने पहले से कोई जमीन खरीद रखी है और उस पर भवन का निर्माण करवाना चाह रहे हैं तो कोशिश करके आप ऐसा कर सकेंगे। नए सिरे से किसी बड़ी उपलब्धि की योग नहीं है लेकिन यदि आप ईमानदारी के साथ किसी मामले में लगातार प्रयास करते रहेंगे तो कुछ दिनों के बाद आपका प्रयास रंग ला सकता है, यानी आप भूमि या भवन सुख प्राप्त कर सकते हैं। वाहन आदि से संबंधित मामलों में भी इस वर्ष आपको मिले जुले परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। यदि आपका पुराना वाहन सही ढंग से कम कर रहा है तो नए पर खर्च करना फिलहाल बहुत उचित नहीं रहेगा। वहीं यदि आपके पास वाहन नहीं है अथवा पुराना वाहन पूरी तरह से खराब हो चुका है तो कुछ एक्स्ट्रा कोशिश करने के बाद आप नवीन वाहन का सुख प्राप्त कर सकेंगे। अर्थात भूमि, भवन, वाहन आदि से संबंधित मामले में साल बहुत अधिक सपोर्ट करता हुआ प्रतीत नहीं हो रहा है लेकिन कोई विरोध भी नहीं करेगा। यानी कि आप अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
नए साल से जुड़ी जानकारियों व खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
इसके बाद भी अगर सब कुछ ठीक न हो तो साल 2025 में मेष राशि वालों को कुछ उपाय करने चाहिए, जिससे चीजें बदलने लगेंगी। आप इनको आजमा सकते हैं….
- प्रत्येक शनिवार सुंदरकांड का पाठ करने या सुनने की आदत डाल लें।
- प्रत्येक गुरुवार मंदिर में बेसन के लड्डू चढ़ाकर लोगों को प्रसाद के रूप में अधिक से अधिक बांटें।
- मां दुर्गा की पूजा आराधना के साथ साथ कन्या भोजन करवा कर कन्याओं के आशीर्वाद से अपने संकटों से मुक्ति पा सकते हैं।
Mesh rashi yearly horoscope prediction for year 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Credit Card Scam: क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के नाम पर ठगी का नया पैंतरा, जानें कैसे सुरक्षित रखें अपना पैसा
Jun 13, 2026 | 01:52 PMघर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PMनासिक गोदावरी में छोड़ा जा रहा ड्रेनेज का गंदा पानी, दोषी अधिकारियों पर केस दर्ज करने की मांग
Jun 13, 2026 | 01:49 PMबांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन से पुलिस ने की मारपीट, गला पकड़कर गाड़ी में बैठाया, फिर डंडे से पीटा
Jun 13, 2026 | 01:46 PMदिग्विजय सिंह ने किया स्वागत, बोले– इंदौर महापौर पुष्यमित्र के पत्र से मिलेगा न्यायालय में पक्ष रखने का अवसर
Jun 13, 2026 | 01:45 PMगाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PMसलाम ऐसे जज्बे को! नागपुर के 70 वर्षीय बुजुर्ग ने जीवनभर की जमा-पूंजी देश के वीरों पर की न्योछावर
Jun 13, 2026 | 01:35 PMवीडियो गैलरी

MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM
काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM










