Kalash Sthapana Muhurat: सुबह का समय निकल जाए तो कब करें घटस्थापना? जानें मुंबई समेत प्रमुख शहरों का मुहूर्त

Kalash Sthapana Muhurat: 11 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का शुभ समय क्या है? जानें सुबह का मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त और मुंबई समेत प्रमुख शहरों में घटस्थापना का समय।
Kalash sthapana muhurat 2026 city wise timing.
कलश स्थापना नवरात्रिफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • इंदौर में घटस्थापना का सुबह का मुहूर्त 6:22 से 10:16 बजे तक है।

  • सुबह का समय निकलने पर अभिजीत मुहूर्त का विकल्प स्थानीय पंचांग से जांचें।

  • पूजा से पहले सामग्री तैयार रखें और शहर के अनुसार मुहूर्त की पुष्टि करें।

Ghatasthapana Muhurat 2026: 11 अक्तूबर, रविवार से शुरु हो रहे शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ घट स्थापना की जाती है। नवरात्रि की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ा सवाल यह है कि कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त कब है और अगर सुबह पूजा की तैयारी से चूक जाएं, दूसरा मुहूर्त कब का है?

द्रिक पंचांग के अनुसार, इंदौर में 11 अक्टूबर को घटस्थापना का मुहूर्त सुबह 6:22 बजे से 10:16 बजे तक है। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:50 बजे से दोपहर 12:37 बजे तक है। ये समय इंदौर के स्थानीय पंचांग के अनुसार हैं।

Kalash Sthapna Muhurat 2026
कलश स्थापना मुहूर्तफोटो.एआई

सुबह का मुहूर्त निकलने पर भी कर सकते हैं कलश स्थापना

अगर किसी वजह से सुबह के मुख्य मुहूर्त में घटस्थापना नहीं हो पाती है, तो अभिजीत मुहूर्त में भी कलश स्थापना किया जा सकता है। हालांकि, घटस्थापना के लिए तिथि, स्थानीय सूर्योदय और पंचांग की गणना महत्वपूर्ण होती है।

कलश स्थापना से पहले इन चीजों की कर लें तैयारी

मुहूर्त के दौरान जल्दबाजी से बचने के लिए पूजा की सामग्री पहले से तैयार रखें।

  • मिट्टी का पात्र और कलश

  • जौ बोने के लिए साफ मिट्टी

  • कलश में भरने के लिए जल

  • आम या अशोक के पत्ते

  • नारियल, मौली और रोली

  • अक्षत, फूल, दीपक और धूप

  • मां दुर्गा की तस्वीर या प्रतिमा

Kalash Sthapna Muhurat 2026
कलश स्थापना मुहूर्तफोटो. सोशल मीडिया
Kalash sthapana muhurat 2026 city wise timing.
Shardiya Navratri 2026: कैसे हुआ महिषासुर का अंत? जानें मां दुर्गा और असुर के बीच नौ दिनों तक चले युद्ध की कथा

घटस्थापना करते समय किन बातों का रखें ध्यान?

घटस्थापना को नवरात्रि पूजा की शुरुआत माना जाता है। यह आने वाले 9 दिनों के लिए पूजा का संकल्प होता है। पूजा स्थल को पहले साफ करें और कलश को स्थिर, साफ स्थान पर रखें। जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र पहले से तैयार कर लें। इसके लिए सात जगहों की मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद अपने परिवार की पूजा विधि के अनुसार संकल्प, कलश स्थापना और मां दुर्गा की आराधना करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com