-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know The Importance Of Tying Anant Rakshasutra On Anant Chaturdashi
जानें ‘अनंत चतुर्दशी’ में अनंत रक्षासूत्र बांधने का महत्व और जानिए 14 गांठें बांधने की वजह
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: ‘अनंत चतुर्दशी’ पर सृष्टि के संचालक भगवान ‘श्रीहरि विष्णु’ (Lord Vishnu) के अनंत रूप की पूजा की जाती है। सनातन धर्म में इस पर्व का बहुत अधिक महत्व है। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल ‘अनंत चतुर्दशी’ (Anant Chaturdashi 2023) का पावन पर्व आज यानी 28 सितंबर 2023, गुरुवार को है। इस दिन ही दस दिवसीय गणेशोत्सव (Ganesh Utsav) के बाद गणपति का विसर्जन (Ganesh Visarjan 2023) भी किया जाता है। मान्यता है कि, अनंत चतुर्दशी के दिन व्रत रखने और पूजा करने से भगवान की कृपा से जीवन में दुखों का नाश और शुभता का आगमन होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु की पूजा के बाद लोग बाजू में एक धागा बांधते हैं, जिसे अनंत सूत्र या रक्षा-सूत्र कहा जाता है। इसमें 14 गांठ होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, क्या होता है अनंत-सूत्र और क्यों होती हैं इसमें 14 गांठ। आइए जानें अनंत सूत्र के इस 14 गांठ का रहस्य और इसके महत्व के बारे में –
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
बेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
बिना जुर्म जेल में बिताए 22 साल…सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी आपत्ति, ओडिशा हाई कोर्ट को लगाई फटकार
मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
‘अनंत चतुर्दशी’ के दिन पूजा के बाद बाजू में बांधे जाने वाले अनंत सूत्र में चौदह गांठ होती है। यह सूत्र पहले भगवान को बांधा जाता है ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, रक्षासूत्र में 14 गांठ 14 लोकों का प्रतीक मानी जाती है। अनंत सूत्र की हर एक गांठ हर एक लोक का प्रतिनिधित्व करती है।
भूलोक, भुवर्लोक, स्वर्लोक, महर्लोक, जनलोक, तपोलोक, ब्रह्मलोक, अतल, वितल, सतल, रसातल, तलातल, महातल और पाताल लोक। कहा जाता है कि, 14 लोकों की रचना के बाद इनके संरक्षण व पालन के लिए भगवान 14 रूपों में प्रकट हुए थे और अनंत प्रतीत होने लगे थे। इसलिए अनंत को 14 लोक और भगवान विष्णु के 14 रूपों का प्रतीक माना गया है। इतना ही नहीं, रेशम या कपास से बना यह सूत्र आपकी रक्षा भी करता है। इसलिए इसे रक्षा-कवच कहा जाता है।
जो भी व्यक्ति इस दिन भगवान विष्णु को रक्षासूत्र बांधता है या उन्हें अर्पित कर खुद के बांधता है उसे 14 लोकों के सभी सुख मिलते हैं। पूजा के बाद इसे बाजू में बांधने से व्यक्ति को भय से मुक्ति मिलती है और पाप कर्म नष्ट हो जाते हैं। मान्यता है कि, जो व्यक्ति पूरे 14 वर्ष तक अनंत चतुर्दशी का व्रत करता है, पूजा-पाठ करता है और चौदह गांठ वाले इस अनंत सूत्र को बांधता है उसे भगवान विष्णु की कृपा से वैकुंठ की प्राप्ति होती हैं।

अनंत चतुर्दशी के दिन पूजापाठ के बाद अनंत सूत्र को महिलाएं अपने बाएं हाथ की बाजू में और पुरुष दाहिने हाथ की बाजू में बांधते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की हृदय से पूजा करें और फिर अनंत सूत्र को हल्दी या केसर में रंग लें। इसके बाद, चौदह गांठें लगाएं और भगवान विष्णु को अर्पित कर दें। फिर इस मंत्र “ ऊं अनंताय नम: या अनंन्तसागर महासमुद्रे मग्नान्समभ्युद्धर वासुदेव।
अनंतरूपे विनियोजितात्माह्यनन्तरूपाय नमो नमस्ते ।।” का जाप करें और रक्षासूत्र को बाजू में बांध लें। रक्षा सूत्र को रात्रि में सोते समय उतार देना चाहिए, और अगले दिन इसे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए।
Know the importance of tying anant rakshasutra on anant chaturdashi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
Aug 05, 2026 | 10:59 PMबेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Aug 05, 2026 | 10:47 PMबिना जुर्म जेल में बिताए 22 साल…सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी आपत्ति, ओडिशा हाई कोर्ट को लगाई फटकार
Aug 05, 2026 | 10:46 PMमुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
Aug 05, 2026 | 10:45 PMउज्जैन के इस मंदिर में 15 नहीं बल्कि 11 अगस्त को मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस; जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
Aug 05, 2026 | 10:35 PMप्रयागराज में राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम की जगह पर छिड़ा घमासान, ट्रस्ट ने रद्द की कार्यक्रम की अनुमति
Aug 05, 2026 | 10:24 PMकब तक आपके हाथों में आएंगे प्लास्टिक के नोट? RBI गवर्नर ने 10-20 रुपये के पॉलिमर नोट पर दिया बड़ा अपडेट
Aug 05, 2026 | 10:22 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM










