Shani Dev: शनिवार के दिन ये काम करना पड़ सकता है भारी, जानिए किन गलतियों से नाराज़ होते हैं शनिदेव
Shani Dev Tips: शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना जाता है। इस दिन कुछ कार्यों से परहेज करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि मान्यता है कि इन गलतियों से शनिदेव नाराज़ हो सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
शनिदेव पूजा ( सौ.AI)
Saturday Vastu Tips: हिंदू धर्म में शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव और संकटमोचन हनुमान जी को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली और शनिदेव की पूजा करने, व्रत रखने और सरसों का तेल चढ़ाने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और शनि के अशुभ प्रभाव कम होते है। मान्यता है कि, शनिवार के दिन कुछ ऐसे काम हैं, जिनको करने से शनि देव नाराज हो जाते हैं। इसके बाद व्यक्ति को उनका प्रकोप झेलना पड़ता है, तो आइए जानते हैं कि शनिवार को किन कामों से बचना चाहिए?
शनिवार को क्या करने से शनि देव नाराज हो जाते हैं?
-
मांसाहार और शराब का सेवन करने से
धर्म शास्त्रों के अनुसार, शनिवार के दिन भूलकर भी मांसाहार भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। शनिवार को मांसाहार खाना बहुत अशुभ माना गया है। इस दिन मांसाहार खाने या पकाने वालों को शनि देव दंडित करते हैं। इस दिन शराब भी न पीएं।
-
पूर्व दिशा और उत्तर-पूर्व में यात्रा न करें
लाल किताब में बताया गया है कि शनिवार के दिन उत्तर-पूर्व, पूर्व और उत्तर दिशा की यात्रा करने से दुर्घटनाओं के होने का खतरा बना रहता है। इसलिए ऐसी ग़लती करने से बचना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Maa Durga : गुप्त नवरात्रि में इन वस्तुओं के दान से बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, अड़चनें होंगी दूर
Sawan 2026: शादी के बाद पहले सावन में बेटी क्यों जाती है मायके? जानिए इसकी असली वजह
Sawan 2026: सावन में इस विशेष फूल से खुलेगा आपकी किस्मत का द्वार! भोलेनाथ की बरसेगी कृपा
Money Plant Vastu: घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, बरसेगा धन दनादन! जानिए क्या कहते हैं वास्तु के नियम
-
लोहे का सामान, सरसों का तेल, नमक खरीदने से बचें
शनिवार के दिन लोहे का सामान, सरसों का तेल, कोयला, नमक, काले रंग के जूते, झाड़ू, काले रंग के कपड़े, नुकुली चीजें, स्याही, चमड़ा से बनी चीजें, काली उड़द, लकड़ी से बनी चीजें और काले तिल नहीं खरीदने चाहिए। मान्यता है कि इससे शनिदेव नाराज होते हैं, जिसके कारण घर में दरिद्रता व बीमारियों का आगमन होता है।
-
बाल और नाखून काटने से बचें
शनिवार के दिन बाल-दाढ़ी या नाखून नहीं काटें या कटवाएं। मान्यता है कि शनिवार के दिन इन कामों को करने से नकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ता है। इन कामों से शनि दोष भी लग सकता है।
यह भी पढ़ें-Maa Durga : गुप्त नवरात्रि में इन वस्तुओं के दान से बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, अड़चनें होंगी दूर
-
बेजुबान पशु-पक्षियों का अपमान न करें
वैसे तो प्रत्येक दिन किसी भी व्यक्ति और बेजुबान पशु-पक्षियों का अपमान नहीं करना चाहिए, लेकिन शनिवार के दिन इन्हें सताने से ज्यादा नुकसान होता है।
-
लाल या पीले रंग के कपड़े पहनने से बचे
जो लोग शनिवार के दिन लाल या पीले रंग के कपड़े पहनते हैं, उन्हें शनिदेव की कृपा की जगह क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही व्यक्ति दिनभर नकारात्मक ऊर्जा से घिरा रहता है।
