जया एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां,वरना भुगतना पड़ सकता है बुरा परिणाम
Lord Vishnu: जया एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है। लेकिन इस दिन कुछ गलतियां करने से व्रत और पूजा का पूरा फल नहीं मिलता। जानिए जया एकादशी पर कौन-सी 7 गलतियां नहीं करनी चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी
जया एकादशी (सौ.सोशल मीडिया)
jaya ekadashi Vrat Ke Niyam: इस साल 29 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को जया एकादशी का व्रत रखा जा रहा हैं। माघ मास के शुक्ल पक्ष की जया एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए किया जाता है। मान्यता है कि इस पावन दिन श्रद्धा और विधि-विधान से किया गया व्रत व्यक्ति के जीवन से पापों का नाश कर सुख-समृद्धि का मार्ग खोल देता है। ऐसे में आइए जानते है जया एकादशी व्रत के दिन क्या नहीं करना चाहिए?
जया एकादशी व्रत का शुभ मुहर्त
ज्योतिष गणना के अनुसार, इस वर्ष 2026 में जया एकादशी 29 जनवरी, गुरुवार को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि की शुरुआत 28 जनवरी को शाम 04 बजकर 35 मिनट से होगी और इसका समापन 29 जनवरी को दोपहर 01 बजकर 56 मिनट पर होगा।
जया एकादशी के दिन क्या नहीं करना चाहिए?
शास्त्रों में उल्लेख मिलता है कि जया एकादशी पर पूजा, व्रत और साधना का विशेष महत्व होता है। हालांकि, यदि इस दिन पूजा के दौरान कुछ भूल हो जाए, तो व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं हो पाता। इसलिए जया एकादशी पर कुछ विशेष सावधानियों का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक माना गया है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा के 3 तीर्थस्थलों को मिला A श्रेणी का दर्जा, 100% निधि खर्च, ग्रंथालयों और स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी जोर
Shiva Symbolism: Gen Z को क्यों जानने चाहिए भगवान शिव के ये प्रतीक? इनमें छिपे हैं जीवन बदलने वाले संदेश
कब्रिस्तान विवाद में फंसे दो मौलाना, एक ने दूसरे पर लगाया कब्र बेचकर करोड़ो की वसूली का आरोप..
Sankashti Chaturthi Vrat: गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, जानें पूजा विधि और रोचक कथा
-
अन्न और तामसिक भोजन का सेवन न करें
शास्त्रों में बताया गया है कि, जया एकादशी दिन चावल, दाल, मांस, मछली, अंडा, लहसुन-प्याज और शराब आदि का सेवन वर्जित माना गया है। इसलिए इस ऐसी गलती भूलकर भी ना करें।
-
झूठ, क्रोध और वाद-विवाद से बचें
नकारात्मक सोच, गुस्सा और किसी से कटु वचन बोलने से व्रत का प्रभाव कम हो सकता है।
-
बाल, दाढ़ी और नाखून न काटें
एकादशी के दिन शरीर से जुड़े ये कार्य शुभ नहीं माने जाते।
-
दिन में सोने से बचें
मान्यता है कि दिन में सोने से पुण्य क्षीण होता है।
-
भगवान विष्णु की पूजा में लापरवाही न करें
यह भी पढ़ें:- वैवाहिक जीवन में सुख-शांति कैसे मिलेगी? जीवन की अड़चनों से मुक्ति कब मिलेगी? जया एकादशी के दिन करें ये उपाय
पूजा के समय मन को भटकने न दें और अधूरी या जल्दबाज़ी में पूजा करने से बचें।
-
तुलसी को स्पर्श या तोड़ना नहीं चाहिए
एकादशी के दिन तुलसी दल तोड़ना निषिद्ध माना गया है।
-
अपशब्दों और गलत आचरण से दूर रहें
निंदा, चुगली और बुरे कर्मों से स्वयं को संयमित रखें।
मान्यता है कि जो भक्त जया एकादशी पर इन बातों का पालन करता है, उसे भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं।
