Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जयपुर की इस पहाड़ी पर स्थित है गणेश जी का प्रसिद्ध मंदिर, जहां विराजते हैं बिना सूंड वाले गणपति

देशभर में हजारों प्रसिद्ध गणेश मंदिर हैं। ऐसा ही एक प्रसिद्ध गणेश मंदिर जयपुर में स्थित है। यहां नाहरगढ़ पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर में बिना सूंड वाले गणेश जी विराजमान हैं। महाराजा सवाई जयसिंह ने इस प्रतिमा की विधिवत स्थापना करवाई थी।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Sep 10, 2024 | 03:18 PM

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

भगवान गणेश को समर्पित दस दिवसीय गणेशोत्सव देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह स्थापित भव्य पंडालों में गणपति बप्पा विराजमान हो चुके हैं। गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धालु भी प्रसिद्ध गणपति मंदिरों के दर्शन करने जा रहे हैं। देशभर में ऐसे हजारों प्रसिद्ध गणेश मंदिर हैं। ऐसा ही एक प्रसिद्ध गणेश मंदिर जयपुर में स्थित है। यहां नाहरगढ़ पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर में बिना सूंड वाले गणेश जी विराजमान हैं।

जी हां, बिना सूंड वाले गणेश जी की बात सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन ये सच है। दरअसल, यहां स्थित मंदिर में गणेश जी के बाल रूप की प्रतिमा स्थापित है। गणेश जी के बाल स्वरूप को देखकर यहां आने वाला हर भक्त मंत्रमुग्ध हो जाता है। बिना सूंड वाले गणेश जी को देखकर लोग चकित भी हो जाते हैं।

बिना सूंड वाले गणेश जी का एकमात्र मंदिर

जानकारों के अनुसार, ये देश में संभवत एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां बिना सूंड वाले गणेश जी की प्रतिमा है। रियासतकालीन यह मंदिर गढ़ शैली में बना हुआ है। इसलिए इसका नाम गढ़ गणेश मंदिर पड़ा। बताया जाता है कि गणेश जी के आशीर्वाद से ही जयपुर की नींव रखी गई थी।

सम्बंधित ख़बरें

RBSE राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026: 31 मार्च तक आएगा परिणाम, यहां देखें अपडेट्स

जयपुर में विदेशी महिला से सरेआम बदसलूकी! सेल्फी के बहाने दरिंदगी की हदें पार, वीडियो देख खौल जाएगा खून

विदेशी मेहमान को अश्लील शब्द सिखा रहा था ऑटो चालक; ‘पिंक सिटी’ को शर्मसार करने वाला मोहम्मद सोहेल गिरफ्तार

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित: 94.23% छात्र सफल, बेटियों ने फिर मारी शानदार बाजी

करीब 290 साल पुराना है गढ़ गणेश मंदिर

यह मंदिर रियासतकालीन है और करीब 290 साल पुराना बताया जाता है। यहां गणेशजी के दो विग्रह हैं। जिनमें पहला विग्रह आकड़े की जड़ का और दूसरा अश्वमेध यज्ञ की भस्म से बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, नाहरगढ़ की पहाड़ी पर महाराजा सवाई जयसिंह ने अश्वमेघ यज्ञ करवा कर गणेश जी के बाल्य स्वरूप वाली इस प्रतिमा की विधिवत स्थापना करवाई थी।

महाराजा दूरबीन से करते थे भगवान के दर्शन

इस पहाड़ी पर मंदिर में भगवान गणेश जी की प्रतिमा को इस प्रकार प्रतिष्ठापित किया गया है कि परकोटे में स्थित सिटी पैलेस के चन्द्र महल से दूरबीन द्वारा भगवान की प्रतिमा साफ दिखाई देती हैं। कहा जाता है कि रियासत काल में चंद्र महल से महाराजा दूरबीन से भगवान के दर्शन किया करते थे। मंदिर परिसर में पाषाण के बने दो मूषक भी स्थापित हैं जिनके कान में भक्त अपनी इच्छाएं बताते हैं और मूषक उनकी इच्छाओं को बाल गणेश तक पहुंचाते है।

यह भी पढ़ें- मन्नतों के गणेश कहे जाते हैं लालबाग के राजा, जानें इस गणेश मंडल का इतिहास और कौन हैं इसके मूर्तिकार

मंदिर तक जाने के लिए हैं 365 सीढ़ियां

यहां ऐसी अनोखी गणेश प्रतिमा के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से भक्त आते हैं। भक्तों का विश्वास है कि गढ़ गणेश से मांगी जाने वाली हर मनोकामना पूरी होती है। पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर तक पहुंचे के लिए कुल 365 सीढ़ियां है। जो साल के दिनों को आधार मानकर बनाई गई थी। मंदिर तक जाने के रास्ते में एक शिव मंदिर भी आता है जिसमें पूरा शिव परिवार विराजमान है।

लेखिका- सीमा कुमारी

Jaipur garh ganesh temple is famous for trunkless idol of lord ganesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 10, 2024 | 03:18 PM

Topics:  

  • Ganesh Utsav
  • Jaipur
  • Rajasthan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.