Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विदेशी मेहमान को अश्लील शब्द सिखा रहा था ऑटो चालक; ‘पिंक सिटी’ को शर्मसार करने वाला मोहम्मद सोहेल गिरफ्तार

Jaipur News: जयपुर से शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। इस वायरल वीडियो में एक ई-रिक्शा चालक विदेशी महिला पर्यटक को हिंदी के अभद्र और अश्लील शब्द सिखाता नजर आ रहा है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Mar 24, 2026 | 09:47 PM

Follow Us

Jaipur Foreign Tourist Viral Video: राजस्थान की राजधानी जयपुर से ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। इस वायरल वीडियो में एक ई-रिक्शा चालक एक विदेशी महिला पर्यटक को शहर की सैर कराते समय उसे हिंदी के अत्यंत अभद्र और अश्लील शब्द सिखाता नजर आ रहा है। अनभिज्ञ पर्यटक उन शब्दों को कोई अच्छा अभिवादन समझकर दोहरा रही है, जबकि चालक इस घिनौनी हरकत पर ठहाके मार रहा है। यह वीडियो उस समय का है जब महिला जयपुर भ्रमण पर थी और उसने जर्मनी लौटने के बाद इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स का गुस्सा फूट पड़ा और राजस्थान पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। त्वरित संज्ञान लेते हुए जयपुर की पर्यटन पुलिस ने आरोपी चालक की पहचान सूरजपुर निवासी मोहम्मद सोहेल के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी मंजू कुमारी के अनुसार, यह घटना करीब 10 दिन पुरानी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना पर्यटन को बढ़ावा देने की सरकारी कोशिशों और देश की अंतरराष्ट्रीय छवि पर गहरा आघात मानी जा रही है।

Close

Follow Us:

Jaipur auto driver mohammed sohail arrested for misbehaving with foreign tourist

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 24, 2026 | 09:47 PM

Topics:  

  • Jaipur
  • Latest News
  • Rajasthan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.