Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फाल्गुन में इन देवी-देवताओं की उपासना से घर में बरसेगा सौभाग्य, मानसिक शांति के लिए शुभ अवसर

सनातन धर्म में फाल्गुन महीने का बड़ा महत्व है। फाल्गुन माह में इन देवी-देवताओं की पूजा बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। तो यहां जानिए कि फाल्गुन महीने में किन देवी-देवताओं की आराधना करनी चाहिए।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Feb 24, 2025 | 11:08 AM

फाल्गुन माह (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Falgun Month Upay: 13 फरवरी को फाल्गुन महीने की शुरुआत हो चुकी है। हिंदी संवत में फाल्गुन महीना आखिरी महीना होता है। इसके बाद हिंदू नववर्ष चैत्र माह की शुरुआत होती है। फाल्गुन मास बहुत ही सुहावना और उमंग से भरा हुआ महीना माना जाता है। जहां एक तरफ फाल्गुन महीने में प्रकृति की छटा रहती है, तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय संस्कृति के कई प्रमुख त्यौहार भी इसी महीने में आते हैं।

आपको बता दें, इसी महीने में जहां भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था, वहीं फाल्गुन में ही रंगों का त्यौहार भी मनाया जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि फाल्गुन मास में इन देवी-देवताओं की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। इन देवी-देवताओं की उपासना करने से व्यक्ति के हर कष्ट दूर हो जाते हैं और उसके हर सुख की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं फाल्गुन महीने में किन-किन देवी-देवताओं की उपासना करना शुभ होता है।

फाल्गुन महीने में इन देवी-देवताओं की उपासना करना बड़ा शुभ :

सम्बंधित ख़बरें

फाल्गुन महीने में कौन से काम बिल्कुल न करें? वरना होगा अशुभ ही अशुभ!

होलाष्टक के 8 दिनों में बच कर रहें इन बातों से, वरना भुगतने पड़ सकते हैं बुरे परिणाम

कब है 2026 की फाल्गुन अमावस्या? किस मुहूर्त में पूजा करने से बनेंगे सुख-समृद्धि के योग? यहां जानिए

कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन? आ गई सबसे सटीक तिथि, जानिए इस महीने क्या भूल से भी न करें

भगवान कृष्ण-राधा रानी

भगवान कृष्ण-राधा रानी की करें पूजा फाल्गुन माह में भगवान कृष्ण और राधा रानी की आराधना करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। बता दें कि फाल्गुन माह में होली का त्यौहार मनाया जाता है और इस मौके पर बृज में होली उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाता है। राधा रानी और कान्हा जी की उपासना करने से जीवन में प्रेम और खुशहाली बनी रहती है।

भगवान विष्णु की करें पूजा

आपको बता दें, फाल्गुन माह में भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख-समृद्धि, शांति और संपन्नता की प्राप्ति होती है। इसे साथ ही श्री हरि नारायण की उपासना करने से व्यक्ति के सभी पाप मिट जाते हैं।

फाल्गुन माह में पूजा के दौरान विष्णु जी को चंदन, अक्षत, पीला वस्त्र, धूप-दीप और फूल अर्पित करें। साथ ही विष्णु जी की आरती और मंत्रों का जाप भी करें। फाल्गुन महीने में ऐसा करने से आपके घर-परिवार पर नारायण की कृपा अवश्य बरसेगी।

चंद्रमा की करें पूजा

फाल्गुन माह में चंद्रमा की पूजा करना भी बड़ा शुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन माह में चंद्रमा का जन्म हुआ था। ऐसे में इस महीने में चंद्रमा की पूजा करने से कुंडली में चंद्र की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही चंद्र दोष भी दूर होता है। चंद्रमा की उपासना करने से जीवन में मानसिक शांति मिलती है।

महाशिवरात्रि की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-

भगवान शिव-माता पार्वती की करें पूजा

फाल्गुन महीने में महाशिवरात्रि का पर्व भी आता है। इस दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। भगवान शिव और मां गौरी की उपासना करने से व्यक्ति का जीवन खुशियों से भर जाता है। इसके साथ ही ग्रह दोषों से भी मुक्ति मिल जाती है। फाल्गुन माह में भगवान शिव के चमत्कारी मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’मंत्र का जाप जरूर करें। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

 

It is very auspicious to worship these gods and goddesses in the month of phalgun

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 17, 2025 | 06:52 PM

Topics:  

  • Falgun Month
  • Holi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.