Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अगर बार-बार आपको नज़र आते हैं रास्ते पर गिरे रुपए-पैसे, तो उठाएं या नहीं, जानिए क्या हैं संकेत

Vastu Tips: सड़क पर गिरी हुई ऐसी कीमती चीजों का मिलना कई बातों का संकेत देता सड़क पर गिरी हुई ऐसी कीमती चीजों का मिलना कई बातों का संकेत देता है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Nov 28, 2025 | 09:13 PM

सड़क पर गिरे पैसे या सोना उठाना (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Vastu Tips: हम सभी के साथ कभी न कभी ऐसा जरूर हुआ होगा कि हमें सड़क पर चलते समय अचानक से सोना या पैसा गिरा हुआ मिल जाए, लोग तुरंत इन चीजों को उठाकर अपने पास रख लेते हैं, वहीं कई लोग इन्हें जरूरतमंद लोगों को दान कर देते हैं। लेकिन कुछ लोग इस बात को लेकर दुविधा में रहते है कि आखिर इस पैसे या सोने का क्या किया जाए।

सड़क पर गिरी हुई ऐसी कीमती चीजों का मिलना कई बातों का संकेत देता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सड़क पर पड़े पैसे या सोना उठाना सही है? आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र में क्या कहा गया है?

मिलते है पांच संकेत

1. मां लक्ष्मी की कृपा का संकेत

अगर आपको सड़क पर पैसा मिल जाए, तो माना जाता है कि मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं। संकेत यह है कि अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। अगर इस समय आप किसी प्रॉपर्टी या बड़े निवेश की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

2. शुभ समाचार का आगमन

अगर आपको रास्ते में कई सिक्के मिल जाएं, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। यह बताता है कि भगवान आपकी राह आसान कर रहे हैं और जल्द ही आपके जीवन में कोई खुशी भरा समाचार आने वाला है।

3. पैसों से भरा पर्स मिले तो

अगर सड़क पर आपको पैसों से भरा पर्स मिलता है, तो ज्योतिष के अनुसार यह बड़ा शुभ संकेत है.यह इस ओर इशारा कर सकता है कि जल्द ही बड़ा धन लाभ या पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना बन सकती है और हां,अगर संभव हो तो पर्स उसके असली मालिक को लौटा देना चाहिए। यह सद्भावना भविष्य में आपके हर काम को सरल बनाती है।

4. सिक्का मिलने का महत्व

सड़क पर मिले सिक्के को संभालकर रखना शुभ माना जाता है। क्योंकि वह सिक्का कई हाथों से होकर आया होता है, और माना जाता है कि उसमें सकारात्मक ऊर्जा संचित होती है. इसे अपने पास रखने से तरक्की और सौभाग्य बढ़ता है।

यह भी पढ़ें-घर में इन जगहों पर इस समय जलाया करें दीया, बढ़ने लगेगी सुख-समृद्धि!

5. धातु का पुराना सिक्का

अगर आपको कोई पुराना धातु का सिक्का मिले, तो इसे विशेष रूप से दैवीय आशीर्वाद माना जाता है. आजकल चलन में आने वाले सामान्य धातु के सिक्के भी इस श्रेणी में आते हैं, इसलिए लोग उन्हें भी शुभ मानते हैं।

Is it auspicious or inauspicious to pick up money or gold fallen on the road

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 28, 2025 | 09:13 PM

Topics:  

  • Religion
  • Sanatan Hindu religion
  • Vastu Tips

सम्बंधित ख़बरें

1

घर में इन जगहों पर इस समय जलाया करें दीया, बढ़ने लगेगी सुख-समृद्धि!

2

दिसंबर में ये 5 ग्रह बदल रहे हैं अपनी चाल, सिंह और वृश्चिक समेत इन 5 राशि के जातकों का बदलेगा भाग्य

3

शुक्रवार को कर लें ये 5 उपाय, प्रेम विवाह की मनोकामना होगी पूरी, धन-वैभव आगमन के बनेंगे योग

4

नए साल में ‘इस’ दिन शुरू हो रहा है अर्धकुंभ, उत्तराखंड में होगा 4 शाही समेत 10 मुख्य स्नान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.